'BB17': Abhishek ने Isha संग ब्रेकअप फेज को किया याद, बोले- 'मैं साइको बन गया था, रात भर जागता था'

'बिग बॉस 17' में शामिल हुए एक्टर अभिषेक कुमार ने हालिया एपिसोड में खुलासा किया कि ईशा मालवीय से ब्रेकअप के बाद वह साइको हो गए थे और रातभर जागते थे। आइए आपको विस्तार से बताते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

'BB17': Abhishek ने Isha संग ब्रेकअप फेज को किया याद, बोले- 'मैं साइको बन गया था, रात भर जागता था'

पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस 17' का हिस्सा बनने के बाद से टीवी एक्टर अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) सुर्खियों में बने हुए हैं। शो में उनके साथ उनकी एक्स-गर्लफ्रेंड ईशा मालवीय (Isha Malviya) ने भी एंट्री ली थी। तब से दोनों अपनी लड़ाई-झगड़े और ब्रेकअप स्टोरीज के चलते दर्शकों का खूब ध्यान खींच रहे हैं। हालांकि, शो में तब एक नया ट्विस्ट आ गया था, जब ईशा के वर्तमान बॉयफ्रेंड समर्थ जुरेल भी शो में शामिल हुए। इस बीच, अभिषेक ने एक लेटेस्ट एपिसोड में खुलासा किया कि ईशा से ब्रेकअप के बाद वह साइको हो गए थे।

ईशा मालवीय से ब्रेकअप के बाद साइको हो गए थे अभिषेक कुमार

'बिग बॉस 17' के हालिया एपिसोड में अभिषेक कुमार को अपने को-कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल के साथ अपने और ईशा मालवीय के ब्रेकअप के बारे में बात करते हुए देखा गया। अभिषेक ने ब्रेकअप के बाद जीवन के उस दर्दनाक दौर को याद किया और खुलासा किया कि कैसे वह एक मनोरोगी की तरह हो गए थे, क्योंकि उन्हें रात में नींद नहीं आती थी। इसके अलावा, उन्होंने यह भी कहा कि ईशा के साथ उनके लगातार झगड़े के कारण, वह दूसरों के साथ असभ्य और दुर्व्यवहार करने लगे थे।

abhishek

उनके शब्दों में, “मैं रात भर जागता था। मैं साइको हो गया था। मैं विनम्र बहुत हूं वैसे तो। ईशा के चक्कर में साइको हो गया था। ईशा की वजह से मैं हाइपर रहता था। इतनी सुंदर लड़की गर्लफ्रेंड बन गई है, तो थोड़ा ऐसा होता था। कई बार उसकी लड़ाई के चक्कर में दूसरे से लड़ाइयां होती थीं।”

जब अभिषेक ने बहुत जल्दी मूव ऑन होने के लिए किया था ईशा पर कटाक्ष

बीबी 17 के पिछले एपिसोड में अभिषेक कुमार ने अपने को-कंटेस्टेंट विक्की जैन के साथ खुलकर बातचीत की थी और उस बात का खुलासा किया था, जो उन्हें ईशा मालवीय के बारे में पसंद नहीं थी। उन्होंने याद किया कि जब ईशा उन्हें डेट कर रही थीं, तो किस तरह वह दूसरे लड़कों से मिलती थीं और उनके साथ बाहर जाती थीं, तो उन्हें गुस्सा आता था। 

abhishek

Salman Khan का शो BB 17: फोन एक्सेस से कपल्स के लिए प्राइवेट स्पेस तक, बहुत कुछ है खास.... पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

उन्होंने कहा था, “मुझे ईशा पे गुस्सा क्यों आता था, क्योंकि अलग-अलग लड़कों के साथ घूमना, मिलना, ये सब करना मुझे बर्दाश्त नहीं था, ऊपर से उनकी मां, उनको पार्टी करने का बहुत शौक था। तो मेरे से पहले 'उडारियां' मे एक और लड़का था, मेरे टाइम पे, मेरे से पहले तीन महीने के लिए, उसके बाद मैं आया, मेरे जाने के बाद ये (समर्थ) आया। वो मेरे हिसाब से इस्तेमाल (लड़कों का) करती है। मुझे नहीं बोलना था। मुझे ऐसा लग रहा है कि उस (समर्थ) लड़के के साथ भी बुरा होगा, आगे चलके, क्योंकि वो बहुत सीरियस है।”

जब ईशा मालवीय के बॉयफ्रेंड समर्थ जुरेल की शो में एंट्री के बाद रोने लगे थे अभिषेक

28 अक्टूबर 2023 को 'बीबी 17' का एक नया प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया था, जिसने कुछ ही समय में भूचाल ला दिया था। दरअसल, क्लिप में ईशा और अभिषेक को एक कमरे के अंदर बैठे देखा गया था, तभी अचानक बिग बॉस ने शो में वाइल्डकार्ड एंट्री के रूप में ईशा के वर्तमान बीएफ समर्थ जुरेल की एंट्री की घोषणा की। समर्थ को देखकर जहां ईशा हैरान रह गई थीं, वहीं ईशा के पूर्व बॉयफ्रेंड अभिषेक की प्रतिक्रिया ने सभी का ध्यान खींचा था। दरअसल, वह फूट-फूटकर रोने लगे। वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

isha malviya

जब समर्थ जुरेल ने अभिषेक के बारे में की थी बात

इससे पहले, बीबी17 में वाइल्डकार्ड एंट्री करने से ठीक पहले 'बॉलीवुड बबल' के साथ एक साक्षात्कार में समर्थ ने खुलासा किया था कि कैसे अभिषेक, ईशा के लिए जुनूनी थे। समर्थ ने खुलासा किया था, “अभिषेक ने नए साल वाले दिन ईशा को इतने जोर का थप्पड़ मारा था कि उनकी आंख लगभग डैमेज हो गई थी। सूजन आ गई थी।”

samarth

जब Isha Malviya ने EX-BF Abhishek Kumar पर लगाया शारीरिक हिंसा का आरोप, Salman ने दी थी प्रतिक्रिया, पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

फिलहाल, अभिषेक कुमार के खुलासे के बारे में आप क्या सोचते हैं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.