Aishwarya Rai Bachchan ने ससुराल वालों संग नहीं मनाई होली, Aaradhya और Abhishek के साथ की पार्टी

बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपने पति अभिषेक बच्चन, बेटी आराध्या बच्चन और दोस्तों के साथ होली मनाई। आइए आपको झलकियां दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Aishwarya Rai Bachchan ने ससुराल वालों संग नहीं मनाई होली, Aaradhya और Abhishek के साथ की पार्टी

एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) का होली समारोह अपने पति अभिषेक बच्चन, बेटी आराध्या बच्चन और दोस्तों के साथ रंगों व डांस से भरा हुआ था। काफी लंबे समय के बाद हमने ऐश्वर्या और अभिषेक को एक-दूसरे पर रंग डालते व सचमुच मुस्कुराते हुए देखा। हालांकि, एक्ट्रेस ने अपने ससुराल वालों अमिताभ बच्चन और जया बच्चन के साथ 'जलसा' में होली नहीं मनाई।

ऐश्वर्या राय बच्चन ने पति अभिषेक बच्चन और बेटी आराध्या संग मनाई होली

25 मार्च 2024 को ऐश्वर्या ने अपने दोस्तों और परिवार के साथ होली मनाई। 'एक्स' पर अभिनेत्री के फैन पेज द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में हम उन्हें व्हाइट कुर्ता और ओवरसाइज़्ड चश्मा पहने खुले बाल में देख सकते हैं। आराध्या और अभिषेक ने भी व्हाइट कलर का आउटफिट पहना था। पहली तस्वीर में हम ऐश्वर्या और अभिषेक को अपने दोस्तों के साथ रंगे चेहरों में पोज देते हुए देख सकते हैं।

Aishwarya Rai

एक अन्य तस्वीर में ऐश्वर्या ने आराध्या को गले लगाया था और अपने प्यारे पालतू कुत्ते को अपनी बाहों में पकड़ा था। तस्वीरों में से एक में हम ऐश्वर्या, अभिषेक और आराध्या को अपने पूरे फ्रेंड ग्रुप के साथ पोज देते हुए भी देख सकते हैं और यह एक दिल पिघला देने वाला मोमेंट था। हालांकि, आराध्या को सबसे ज्यादा मजा तब आया, जब उन्होंने अपने फैंस के साथ होली खेली और पानी में भीगीं।

Aishwarya Rai

Aishwarya Rai

Aishwarya Rai

aish

Aishwarya Rai का Jaya-Shweta संग हंसते हुए पुराना वीडियो हुआ वायरल, नेटिजन ने कहा- 'गलत क्या हुआ?' पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपने ससुराल वालों के साथ मनाया होलिका दहन

24 मार्च 2024 को पूरे देश ने होलिका दहन मनाया। यह प्रमुख हिंदू त्योहारों में से एक है, जो होली से एक दिन पहले मनाया जाता है। देश भर में लोग भगवान विष्णु की पूजा करते हैं, क्योंकि उन्होंने अपने सबसे छोटे भक्त प्रहलाद को हिरण्यकश्यप से बचाया था। हर साल बच्चन परिवार इस त्योहार को धूमधाम से मनाता है। नव्या ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर जश्न की झलकियां साझा की थीं। होलिका दहन के लिए उन्होंने व्हाइट कलर का सूट पहना था।

navya

नव्या ने अपने मामू अभिषेक बच्चन की एक तस्वीर भी साझा की थी, जो होलिका में दहन करने में व्यस्त थे। वह व्हाइट कलर के कुर्ते के साथ स्लीवलेस जैकेट में हैंडसम लग रहे थे। हमने जया बच्चन को भी देखा, जिन्होंने दुपट्टे के साथ रेड कलर का सूट पहना हुआ था। एक अन्य फोटो में हम नव्या को अभिषेक के माथे पर तिलक लगाते हुए देख सकते हैं। हालांकि, उनके पीछे हम ऐश्वर्या को देख सकते हैं, जो व्हाइट कलर के सूट में बहुत खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने अपने माथे पर सिंदूर और टीका लगाया हुआ था।

abhishek

jaya

navya

Rani Mukerji-Abhishek Bachchan का अफेयर: जानें क्या Jaya Bachchan की वजह से हुआ था दोनों का ब्रेकअप

फिलहाल, हमें ऐश्वर्या की अपने परिवार के साथ होली मनाने की तस्वीरें बहुत पसंद आईं। तो आपको ये कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं। 

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.