Aishwarya Rai Bachchan ने पहनी ओवरसाइज़्ड ब्लैक ब्लेजर ड्रेस, नेटिजंस बोले- 'बहुत ज्यादा बोटॉक्स...'

पेरिस में रैंप पर जलवा बिखेरने के बाद एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन मुंबई में एक कार्यक्रम में पहुंचीं। हालांकि, हमें उनका लुक पसंद आया, लेकिन उनका आउटफिट नेटिजंस को इम्प्रेस करने में फेल रहा।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Aishwarya Rai Bachchan ने पहनी ओवरसाइज़्ड ब्लैक ब्लेजर ड्रेस, नेटिजंस बोले- 'बहुत ज्यादा बोटॉक्स...'

बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) ने 'पेरिस फैशन वीक' में अपनी उपस्थिति से सभी को हैरान कर दिया। जब उन्होंने 'L'Oreal Paris' के 'ले डिफाइल शोकेस' के लिए रैंप वॉक किया। एफिल टॉवर की झिलमिलाती रोशनी के नीचे रेड कार्पेट पर शिमरी गोल्डन ड्रेस में वॉक करते हुए ऐश्वर्या बेहद खूबसूरत लग रही थीं। फ्रांसीसी दिलों को लुभाने के बाद एक्ट्रेस अब वापस आ गई हैं।

ऐश्वर्या राय बच्चन ओवरसाइज्ड ब्लेज़र ड्रेस में आईं नजर 

दरअसल, 4 अक्टूबर 2023 को ऐश्वर्या को 'L'Oreal' इवेंट में देखा गया। इस दौरान ऐश्वर्या ने एक ओवरसाइज़्ड ब्लेजर ड्रेस पहनी थी और नीचे फ्लेयर्ड पैंट थी। उनके लुक का मुख्य आकर्षण ब्लेजर स्लीव्स थी, जिस पर मोती की कढ़ाई हुई थी। लाइन्ड आईज और रेड लिपस्टिक के साथ ऐश्वर्या ने अपने लुक को काफी कूल रखा था।

aish

aish

क्या Aishwarya Rai की वेडिंग साड़ी की कीमत थी 75 लाख रुपए? डिजाइनर Neeta Lulla ने बताई थी सच्चाई। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

ऐश्वर्या के लेटेस्ट लुक पर नेटिजंस ने दी प्रतिक्रिया

जैसे ही इवेंट की तस्वीरें और वीडियोज इंटरनेट पर आए, नेटिजंस ने ऐश्वर्या के लुक पर तुरंत प्रतिक्रिया दी। जहां एक यूजर ने उनसे अपने स्टाइलिस्ट को बर्खास्त करने के लिए कहा, वहीं दूसरे ने बताया कि कैसे उन्होंने बोटॉक्स ट्रीटमेंट करवाया है। एक यूजर ने लिखा, "बहुत ज्यादा बोटॉक्स....बहुत ज्यादा वजन! ऐसा लग रहा है जैसे बांद्रा की कोई आंटी मिडनाइट क्रिसमस मास के लिए तैयार हुई हों।" यहां देखें यूजर्स की प्रतिक्रियाएं।

aish

जब Aishwarya Rai Bachchan स्पोर्टिंग ब्रेडेड हेयरडू में हुई थीं स्पॉट, तो नेटिजंस ने कहा था- 'कान भी देख लिए'... पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

जब ऐश्वर्या राय बच्चन 'कान्स' में अपने लुक के लिए हुई थीं ट्रोल 

'2023 कान्स रेड कार्पेट' पर पहले दिन ऐश्वर्या ने ट्रेल और एक बड़े हुड के साथ एक खूबसूरत सिल्वर-फिटेड गाउन पहना था। उन्होंने इसे एक बड़े बो बेल्ट के साथ स्टाइल किया था, जो उनके कर्व्स को निखार रहा था। ऐश्वर्या ने अपनी प्यारी मुस्कान के साथ रेड कार्पेट पर वॉक करते हुए कैमरों के लिए पोज दिया था। हालांकि, नेटिजंस ऐश्वर्या के इस लुक से बहुत प्रभावित नहीं हुए थे और उन्होंने एक्ट्रेस को जमकर ट्रोल किया था। यूजर्स की प्रतिक्रियाएं देखने के लिए यहां क्लिक करें।

aish

फिलहाल, आप ऐश्वर्या के लुक के बारे में क्या सोचते हैं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.