ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट की हल्दी सेरेमनी: येलो ड्रेस में होने वाली दुल्हन दिखीं बेहद सुंदर

टीवी कपल ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट की शादी का जश्न शुरू हो गया है। यहां देखिए उनकी 'हल्दी' सेरेमनी की तस्वीरें।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट की हल्दी सेरेमनी: येलो ड्रेस में होने वाली दुल्हन दिखीं बेहद सुंदर

टीवी सीरियल 'दीया और बाती हम' व 'गुम है किसी के प्यार में' अपने किरदार से लोगों का दिल जीतने वाले नील भट्ट (Neil Bhatt) और टीवी एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma) आज यानी 30 नवंबर 2021 को शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं। उनकी शादी की रस्में चल रही हैं। फैंस इस प्यार में पागल प्यारे जोड़े की शादी की एक झलक पाने के लिए अपने इंस्टा हैंडल से जुड़े हुए हैं।

Neil Bhatt Aishwarya Sharma

स्टार प्लस के लोकप्रिय शो 'गुम है किसी के प्यार में' में अपने अभिनय से नील और ऐश्वर्या कई लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं। शादी के पहले, ऐश्वर्या और नील के परिवार ने 29 नवंबर 2021 को हल्दी सेरेमनी होस्ट की। उनकी हल्दी की तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर ट्रेंड कर रहे हैं। तस्वीरों में हम देख सकते हैं कि, ऐश्वर्या और नील पीले रंग की ड्रेस में नजर आ रहे हैं। उन्हें हल्दी में भीगते हुए भी देखा जा सकता है। इसके अलावा, कपल के दोस्त और परिवार के लोग भी कैमरे के लिए पोज दे रहे हैं। 

Neil Bhatt Aishwarya Sharma haldi

Neil Bhatt Aishwarya Sharma haldi

(ये भी पढ़ें: दीया मिर्जा ने पहना 3 लाख का अनोखे पैटर्न वाला पिंक लहंगा, हैवी ज्वेलरी ने बढ़ाई खूबसूरती)

28 नवंबर 2021 को ऐश्वर्या की मेहंदी सेरेमनी को करीबी, परिवार और दोस्तों की उपस्थिति में आयोजित किया गया था। खूबसूरत अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की थीं। इन फोटोज में वह हरे रंग के शरारा में काफी खूबसूरत लग रही थीं। हालांकि, उन्होंने बिंदी लगाकर अपने लुक को सॉफ्ट रखा था।

Aishwarya Sharma Mehandi

Aishwarya Sharma Mehandi

Aishwarya Sharma Mehandi

Aishwarya Sharma Mehandi

Aishwarya Sharma Mehandi

Aishwarya Sharma Mehandi

(ये भी पढ़ें: निकितिन धीर ने बयां की पिता बनने की खुशी, कहा- 'इंतजार नहीं कर पा रहा हूं')

27 जनवरी 2021 को नील और ऐश्वर्या ने ​काफी सीक्रेट तरीके से रोका सेरेमनी की थी। इसकी कुछ तस्वीरें कपल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की थीं। तस्वीरों में नील मिंट ग्रीन कुर्ता पहने दिखाई दे रहे हैं, जिसे उन्होंने व्हाइट पैंट के साथ पेयर किया था। वहीं, ऐश्वर्या ने मैचिंग पलाजो सूट पहना था। तस्वीरों के साथ नील ने कैप्शन में लिखा था, "पागलपन से लेकर मौज-मस्ती तक, और सारा प्यार जो खिल गया, या जीवन भर हम एक हो गए। #रोका।"

Neil Bhatt And Aishwarya Sharma Roka

फिलहाल, हम भी ऐश्वर्या और नील की दूल्हा-दुल्हन के रूप में तस्वीरें देखने का इंतजार कर रहे हैं। तो आपको इस कपल की जोड़ी कैसी लगती है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.