आलिया भट्ट ने अपनों के साथ मनाया न्यू ईयर, तस्वीरें शेयर कर लिखा- 'मेरे प्यारे लोगों के साथ'

हाल ही में, एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने अपने न्यू ईयर सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

आलिया भट्ट ने अपनों के साथ मनाया न्यू ईयर, तस्वीरें शेयर कर लिखा- 'मेरे प्यारे लोगों के साथ'

यह गलत नहीं होगा कि एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के लिए साल 2022 सबसे अच्छा साल रहा, जहां अपने करियर में उन्होंने चार ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं, वहीं इसके अलावा 'ब्रह्मास्त्र' अभिनेत्री ने इसी साल अपने बचपन के क्रश रणबीर कपूर से शादी की और मदरहुड को भी स्वीकार किया। अब एक्ट्रेस ने खुले दिल के साथ साल 2023 का स्वागत किया है। आइए आपको दिखाते हैं।

alia bhatt

आलिया भट्ट ने अपनों के साथ सेलिब्रेट किया न्यू ईयर

दरअसल, आलिया भट्ट ने 1 जनवरी 2023 को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से अपने न्यू ईयर सेलिब्रेशन से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। पहली फोटो में एक्ट्रेस अपने हाथ से दिल का शेप बनाए हुए आंख बंद करके कैमरे के लिए पोज दे रही हैं। दूसरी तस्वीर उनकी न्यू ईयर पार्टी ​की है, जिसमें वह अपनी फैमिली और दोस्तों के साथ नजर आ रही हैं। इसमें उनके साथ रणबीर कपूर भी देखे जा सकते हैं। तीसरी तस्वीर में आलिया हंसते हुए पोज दे रही हैं। 

alia bhatt

आलिया भट्ट ने न्यू ईयर पर घर में रखी पार्टी

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने नए साल का सेलिब्रेशन अपने अंदाज से घर में अपनी फेवरेट जगह पर किया। जोड़े ने 31 दिसंबर 2022 की रात अपने बालकनी में अपने दोस्तों और परिवार के लिए एक पार्टी की मेजबानी की। नई मॉम अपने सिल्क नाइटसूट में प्यारी लग रही थीं और उनकी बहन शाहीन भट्ट उनके साथ हाउस पार्टी में पजामा पहने हुई थीं। रणबीर और आलिया के घर 'वास्तु' में पूरी रात रोशनी की गई थी और बालकनी में मोमबत्तियां, रोशनी और सजावट थी। सभी मेहमान ब्लैक एंड व्हाइट कपड़ों में दिख रहे थे, इनमें अभिनेता आदित्य रॉय कपूर, फिल्म निर्माता रोहित धवन और पत्नी जान्हवी धवन समेत कुछ स्पेशल लोग शामिल हुए थे। तस्वीर शेयर करते हुए आलिया लिखा, "हैप्पी न्यू न्यू..मेरे प्यारे लोगों के साथ।"

alia bhatt

alia bhatt

आलिया भट्ट का वर्क फ्रंट

आलिया के वर्क फ्रंट की बात करें, तो आलिया जल्द ही फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में अभिनेता रणवीर सिंह के साथ नजर आएंगी। वह आखिरी बार फिल्म 'ब्रम्हास्त्र' में पति रणबीर कपूर के साथ दिखाई दी थीं। बीते दिनों, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर एक साथ अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट की इंगेजमेंट पार्टी में शामिल हुए थे। तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें।

alia bhatt

फिलहाल, आपको आलिया द्वारा शेयर ​की गई फोटोज कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं। 
 

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.