आलिया-रणबीर अपने निर्माणाधीन घर का निरीक्षण करने पर हुए ट्रोल, यूजर्स ने एक्टिंग पर उठाए सवाल

हाल ही में, बॉलीवुड कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने अपने निर्माणाधीन घर का निरीक्षण किया, जिसे लेकर अब वह ट्रोल हो गए हैं। आइए आपको इस बारे में विस्तार से बताते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

आलिया-रणबीर अपने निर्माणाधीन घर का निरीक्षण करने पर हुए ट्रोल, यूजर्स ने एक्टिंग पर उठाए सवाल

बॉलीवुड कपल आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) इन दिनों अपनी बेटी राहा कपूर के साथ अपने पैरेंटहुड फेज को खुलकर एंजॉय कर रहे हैं। हाल ही में, उन्होंने अपने निर्माणाधीन घर का निरीक्षण किया। हालांकि, इसकी वजह से उन्हें काफी ट्रोल भी किया जा रहा है। आइए आपको बताते हैं कि आखिर क्या है पूरा मामला।

alia bhatt

अपने निर्माणाधीन घर का निरीक्षण करने पहुंचे आलिया और रणबीर  

बता दें कि आलिया और रणबीर को हाल ही में उनके नए पर देखा गया, जहां वह घर के निर्माण कार्य का जायजा लेने पहुंचे थे। इस दौरान कैजुअल आउटफिट में दोनों काफी कूल लग रहे थे। इस दौरान जब वह अपने घर पर चल रहे काम का निरीक्षण कर रहे थे, तब फैंस उनकी तस्वीरें क्लिक करने लगे। हालांकि, अब जैसे ही उनकी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर सामने आए, तो लोगों ने उन्होंने ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा, 'नजरें कैमरे पर हैं। ऐसा लग रहा है जैसे कि दोनों आर्किटेक्ट हैं।' वहीं, अन्य ने लिखा, 'कैमरे के लिए एक्टिंग कर रहे हैं।' वहीं, एक यूजर ने लिखा, 'एक्टिंग दोनों को ही नहीं आती।' यहां देखें वीडियो और कमेंट्स के स्क्रीनशॉट्स।

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

alia

alia bhatt

क्रिसमस सेलिब्रेशन पर रणबीर ने आलिया को किया किस

25 दिसंबर 2022 को क्रिसमस के मौके पर पूरी कपूर फैमिली ने एक गेट-दुगेदर किया था, जिसमें रणधीर कपूर, नीतू कपूर, रणबीर कपूर, करिश्मा कपूर और आलिया भट्ट के साथ उनकी मां सोनी राजदान व बहनें शाहीन भट्ट और पूजा भट्ट शामिल हुए थे। इस दौरान की कुछ तस्वीरें आलिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की थीं। हालांकि, एक तस्वीर ने हमारा ध्यान अपनी ओर खींच लिया। इस तस्वीर में रणबीर अपनी प्यारी पत्नी आलिया को किस करते हुए दिख रहे थे। बाकी तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें।  

alia bahtt

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने 6 नवंबर को किया था बेटी का वेलकम

बता दें कि आलिया और रणबीर कपूर के लिए साल 2022 काफी खास रहा है, क्योंकि इसी साल 14 अप्रैल को दोनों ने शादी की थी और शादी के 7 महीने बाद कपल ने 6 नवंबर 2022 को एक बच्ची का वेलकम किया था, जिसका नाम राहा कपूर रखा गया है। राहा को ये नाम उनकी दादी और दिग्गज एक्ट्रेस नीतू कपूर ने दिया है। आलिया ने अपनी बेटी के आने की खबर अपने इंस्टा अकाउंट से साझा की थी और उसे एक 'जादुई लड़की' कहा था।

alia bhatt

फिलहाल, आलिया और रणबीर की ट्रोलिंग पर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.