बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) हिंदी सिनेमा के 'महानायक' हैं। उनकी फिल्में रिलीज होते ही ब्लॉकबस्टर हो जाती हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि फिल्म इंडस्ट्री के 'शहंशाह' कहे जाने वाले बिग बी का जीवन काफी संघर्ष भरा रहा है। उन्हें कोई भी चीज आसानी से नहीं मिली है। हाल ही में, अमिताभ बच्चन ने अपने स्ट्रगल के दिनों को याद करते हुए बताया है कि वह एक समय पर एक छोटे से कमरे में 8 आदमियों के साथ रहा करते थे।
दरअसल, 29 नवंबर 2022 को उन्होंने अपने ब्लॉग में बताया कि शुरुआती दिनों में कोलकाता में उन्होंने कितना संघर्ष किया था। उन्होंने बताया कि उन्हें 60 के दशक में 1640 रुपए सैलरी मिलती थी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि वह उस समय एक छोटे से कमरे में 8 आदमियों के साथ रहा करते थे। बिग बी ने लिखा, "उन दिनों कोलकाता में, अब कोलकाता में केवल आजादी, आजादी और आजादी है। अब तक का सबसे स्वतंत्र समय। हम 8 लोग एक कमरे में रहते थे। वो दिन भी क्या दिन थे। मेरे दोस्त, ऑफिस का समय, फिर शाम लड़कों के साथ घूमना।''
बिग बी ने यह भी याद किया कि एक्टिंग में आने के बाद चीजें कैसे बदलीं। उन्होंने आगे लिखा, "जब नए प्रोफेशन में आया तो पुरानी चीजें काफी बदल गई थीं। उन पुराने जमाने और लोगों से मिलना, उन बीते जमाने का मनचाहा वादा। आधी रात में घर की सड़कों पर घूमना और उस हर जगह की याद। आम तौर पर अब हम सभी यादों को ही याद कर सकते हैं। कुछ दोस्त खो गए हैं, लेकिन कुछ ऐसे दोस्त भी हैं, जो अभी भी आस-पास हैं।''
इससे पहले, अपने ब्लॉग में अमिताभ ने बताया था कि उनका एक छोटा फैन उनकी सिक्योरिटी का घेरा तोड़कर, उनसे मिलने पहुंच गया था। उन्होंने अपने इस प्यारे से फैन के मुलाकात की कुछ तस्वीरें भी अपने ब्लॉग पर शेयर की थीं। तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें।
खैर, आप एक्टर के संघर्ष पर क्या सोचते हैं? हमें कमेंट में जरूर बताएं।