'NMACC' में Isha Ambani को पति आनंद पीरामल ने किया किस, अनदेखे वीडियो में शरमाती हुई आईं नजर

हाल ही में, 'NMACC' का एक इनसाइड वीडियो सामने आया है, जिसमें यंग बिजनेसवुमेन ईशा अंबानी को उनके पति आनंद पीरामल किस करते हुए नजर आ रहे हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

'NMACC' में Isha Ambani को पति आनंद पीरामल ने किया किस, अनदेखे वीडियो में शरमाती हुई आईं नजर

एशिया के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी ने हाल ही में अपने कल्चरल सेंटर 'नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र' (NMACC) का शुभारंभ किया, जिसमें हर क्षेत्र से जुड़े दिग्गजों ने हिस्सा लिया। इस इवेंट में कई इंटरनेशनल स्टार्स भी शामिल हुए थे और शायद यही वजह है कि यह ग्रैंड इवेंट पूरे विश्व में चर्चा का विषय बन गया। इस बीच, इवेंट से एक इनसाइड वीडियो सामने आया है, जिसमें मुकेश अंबानी के दामाद आनंद पीरामल (Anand Piramal) अपनी प्यारी पत्नी ईशा अंबानी (Isha Ambani) को किस करते हुए नजर आ रहे हैं।

'NMACC' में आनंद पीरामल ने वाइफ ईशा को किया किस 

हाल ही में, हमें 'एनएमएसीसी' समारोह से ईशा अंबानी और आनंद पीरामल का एक मनमोहक वीडियो मिला। वीडियो में कपल को एक लवली मोमेंट शेयर करते हुए देखा गया, जिसने हमारे दिल को जीत लिया। वीडियो में आनंद को ईशा के हाथ पर किस करते हुए देखा जा सकता है। हालांकि, अपने प्यारे पति के इस रोमांटिक जेस्चर से ईशा थोड़ी शरमाती हुई नजर आईं। ईशा और आनंद को इस तरह देखकर साफ कहा जा सकता है कि हर गुजरते वक्त के साथ उनका रिश्ता और मजबूत हो रहा है।

isha ambani

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

'NMACC' इवेंट के पहले दिन ईशा ने अपने इंडो-वेस्टर्न लुक से जीता दिल

'NMACC' गाला नाइट के पहले दिन के ईशा अंबानी के लुक ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। दरअसल, इस बड़े दिन के लिए उन्होंने अनामिका खन्ना के कलेक्शन से एक इंडो-वेस्टर्न आउटफिट पहना था। उनके स्टनिंग आउटफिट में क्रीम कलर का साड़ी गाउन था, जिसे ब्राउन थ्रेडवर्क वाली लॉन्ग अनारकली जैकेट के साथ पेयर किया गया था। मिनिमल मेकअप, हीरे और पन्ना का नेकपीस, मैचिंग झुमके और हाई हील्स के साथ ईशा बेहद स्टनिंग लग रही थीं। 

isha ambani

'NMACC' इवेंट में ईशा अंबानी का 'Maison Valentino' लहंगा किया गया प्रदर्शित

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कई डिज़ाइनर आउटफिट्स के बीच ईशा अंबानी की शादी का लहंगा भी 'NMACC' में प्रदर्शित किया गया था। ईशा का यह गोल्डन लहंगा ऐतिहासिक रूप से प्रख्यात इतालवी फैशन डिजाइनर मैसन वैलेंटिनो द्वारा तैयार किया गया एकमात्र लहंगा था। ईशा अंबानी के लिए यह लहंगा तैयार करने के बाद ब्रांड ने घोषणा की थी कि भविष्य में कभी भी इसी तरह का दूसरा लहंगा दोबारा नहीं बनाया जाएगा। ऐसे में ईशा का यह लहंगा अपने आप में बेहद खास है। 

isha ambani

(Isha Ambani की 5 महंगी चीजें: 450 करोड़ की हवेली से 90 करोड़ के लहंगे तक की हैं मालकिन)

ईशा अंबानी और आनंद पीरामल का रिश्ता

ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की बात करें, तो दोनों ने 12 दिसंबर 2018 को शादी रचाई थी। शादी के करीब 4 सालों के बाद 19 नवंबर 2022 को ईशा ने अपने जुड़वा बच्चों कृष्णा (बेटा) और आदिया (बेटी) को सीडर सेनाई (लॉस एंजेलिस) में जन्म दिया और आनंद के साथ अपनी पैरेंटहुड जर्नी की शुरुआत की। 

isha anand

फिलहाल, आपको ईशा और आनंद का यह प्यारा वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.