'Dream Girl 2' की स्क्रीनिंग में रूमर्ड BF Aditya संग पोज देने की रिक्वेस्ट पर शरमाती दिखीं Ananya

हाल ही में, एक्ट्रेस अनन्या पांडे को अपनी फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' की स्क्रीनिंग में देखा गया, जहां उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड आदित्य रॉय कपूर भी नजर आए। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

'Dream Girl 2' की स्क्रीनिंग में रूमर्ड BF Aditya संग पोज देने की रिक्वेस्ट पर शरमाती दिखीं Ananya

बॉलीवुड स्टार्स आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे (Ananya Panday) स्टारर फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' आज यानी 25 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। बीती रात निर्माताओं द्वारा 'ड्रीम गर्ल 2' की एक स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई, जिसमें सुहाना खान, शनाया कपूर, नव्या नवेली नंदा, सिद्धांत चतुर्वेदी, विद्या बालन, सनी कौशल, शारवरी वाघ सहित कई मशहूर हस्तियां शामिल हुईं। इस इवेंट में अनन्या के रूमर्ड बॉयफ्रेंड आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapur) भी पहुंचे थे।

आदित्य संग पोज देने की रिक्वेस्ट पर शरमाईं अनन्या

इंस्टाग्राम पर सामने आए एक वीडियो में फिल्म की स्क्रीनिंग इवेंट में अनन्या पांडे पैपराजी के लिए पोज देती हुई नजर आ रही हैं। इस दौरान वह हैप्पी मूड में नजर आईं। इसके बाद पैपराज़ी ने उनसे उनके कथित बॉयफ्रेंड आदित्य रॉय कपूर के साथ एक फोटो क्लिक करवाने के लिए कहा। हालांकि, पैपराजी की इस रिक्वेस्ट पर अनन्या शरमा गईं और मुस्कुराती हुई स्क्रीनिंग के लिए थिएटर की ओर चली गईं। 

ADITYA

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

स्क्रीनिंग इवेंट के लिए अनन्या पांडे ने डेनिम-ऑन-डेनिम लुक चुना था। उन्होंने बैगी फ्लेयर्ड डेनिम पैंट के साथ एक आकर्षक डेनिम कोर्सेट टॉप पहना था। इस बीच, आदित्य रॉय कपूर ने व्हाइट टी-शर्ट के ऊपर डेनिम शर्ट पहनी थी और उसे ब्लैक जींस के साथ पेयर किया था। वैसे इसमें कोई शक नहीं कि अपने-अपने लुक में अनन्या और आदित्य दोनों ही बेहद प्यारे लग रहे थे। इसके अलावा, अनन्या ने अपने माता-पिता भावना और चंकी पांडे के साथ भी तस्वीरें खिंचवाईं। 

ADITYA

अनन्या और आदित्य रॉय कपूर के अफेयर की अटकलों की शुरुआत

बता दें कि अनन्या और आदित्य रॉय कपूर के अफेयर की अटकलें तब शुरू हुई थीं, जब करण जौहर ने अपने शो 'कॉफी विद करण' में यह जिक्र किया था कि उन्होंने अपनी एक पार्टी में अनन्या और आदित्य को बात करते हुए देखा था। इसके बाद, अनन्या ने शो में ही कहा था कि उन्हें आदित्य 'हॉट' लगते हैं। इसके बाद, जब अनन्या और आदित्य को पुर्तगाल ट्रिप पर एक-दूजे की बाहों में खोए हुए प्रकृति की सुंदरता को निहारते हुए देखा गया, तो इसने उनके अफेयर की खबरों को और हवा दे दी थी। तब से हर किसी की नजरें लवबर्ड्स पर टिकी रहती हैं। बीते दिनों आदित्य ने अपनी वेकेशन की वायरल तस्वीरों पर बात की थी। उन्होंने क्या कहा था, जानने के लिए यहां क्लिक करें

ANANYA

'ड्रीम गर्ल 2' की स्टारकास्ट

फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' की बात करें, तो राज शांडिल्य द्वारा निर्देशित और 'बालाजी मोशन पिक्चर्स' द्वारा निर्मित 'ड्रीम गर्ल 2' में आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में अन्नू कपूर, परेश रावल, राजपाल यादव, मनोज जोशी, असरानी, ​​विजय राज, सीमा पाहवा, अभिषेक बनर्जी, मनजोत सिंह और कई अन्य कलाकार भी शामिल हैं।

वैसे, आदित्य और अनन्या की जोड़ी आपको कैसी लगती है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.