Ananya Panday को वैलेंटाइन डे पर रूमर्ड BF Aditya से मिले क्यूट गिफ्ट्स, शेयर कीं प्यारी झलकियां

एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने अपने इंस्टा हैंडल पर उन क्यूट गिफ्ट्स की झलकियां साझा की हैं, जो उन्हें कथित तौर पर वैलेंटाइन डे 2024 पर आदित्य रॉय कपूर से मिले। आइए दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Ananya Panday को वैलेंटाइन डे पर रूमर्ड BF Aditya से मिले क्यूट गिफ्ट्स, शेयर कीं प्यारी झलकियां

रूमर्ड कपल अनन्या पांडे (Ananya Panday) और आदित्य रॉय कपूर हर गुजरते दिन के साथ एक-दूसरे के प्यार में डूबते नजर आ रहे हैं। अब, जब पूरी दुनिया 'वैलेंटाइन डे' मना रही है, तो ऐसा लगता है कि अनन्या को भी आदित्य से कुछ क्यूट गिफ्ट मिले। बता दें कि हालांकि दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते को सार्वजनिक रूप से स्वीकार नहीं किया है, लेकिन इसकी चर्चा 2023 में शुरू हुई थी, जब उनकी यूरोपियन वेकेशन की कई रोमांटिक तस्वीरें वायरल हुई थीं। तस्वीरों में अनन्या और आदित्य को एक-दूसरे के प्यार में खोए हुए देखा जा सकता है।

अनन्या पांडे वैलेंटाइन डे पर गिफ्ट में मिले हार्ट शेप बैलून और फूल को दिखाती आईं नजर

'वैलेंटाइन डे 2024' पर अनन्या पांडे ने अपनी इंस्टा स्टोरीज पर दो प्यारी तस्वीरें शेयर कीं। पहली तस्वीर में हम एक रेड हार्ट बैलून को एक कार के अंदर हुए देख सकते हैं। बैलून के ऊपर हम अनन्या को अपने कैज़ुअल आउटफिट में फोटो क्लिक करते हुए देख सकते हैं। इसके अलावा, हम उनके बगल में बैठे एक अन्य व्यक्ति को देख सकते हैं, जो आदित्य रॉय कपूर जैसा दिख रहा था।

ananya

अगली तस्वीर में हम उन्हें चमकीले सूरजमुखी का गुलदस्ता पकड़े हुए देखते हैं। फोटो शेयर करते हुए उन्होंने रेड हार्ट इमोजी और रोते हुए चेहरे वाली इमोजी शेयर की। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि ये फूल उन्हें किसने दिए, लेकिन ऐसा लगता है कि ये उनके कथित बॉयफ्रेंड आदित्य की ओर से थे।

ananya

Ananya Panday रूमर्ड BF Aditya Roy Kapur के इन गुणों की हैं फैन, बताया क्या सीखना चाहती हैं उनसे

जब अनन्या पांडे ने आदित्य रॉय कपूर संग अपने वेकेशन की वायरल फोटोज पर दी प्रतिक्रिया

जब से अनन्या और आदित्य की तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हुई हैं, नेटिजंस उनके रिश्ते की पुष्टि का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, अब तक दोनों में से किसी ने भी ऐसा नहीं किया। कुछ समय पहले 'न्यूज18' को दिए एक इंटरव्यू में अनन्या से पूछा गया था कि जब उनके प्राइवेट मोमेंट लीक हो जाते हैं, तो वह उस स्थिति से कैसे निपटती हैं। इस पर अनन्या ने साझा किया था कि अभिनेत्री के रूप में उन सभी को अपने निजी जीवन के बारे में स्क्रूटनी का सामना करने के लिए तैयार रहना होगा। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा था कि जहां तक उनकी बात है, तो जो उनके लिए महत्वपूर्ण है, उसकी रक्षा के लिए वह बॉर्डर बनाती हैं। 

ananya

अनन्या ने कहा था, ''मैं यह नहीं कह सकती कि यह मुझे परेशान करता है। अभिनेता के रूप में हमने इसके लिए साइन अप किया है। यह होने जा रहा है और लोग उत्सुक होंगे, लेकिन यह हम पर निर्भर है कि हम जितना संभव हो सके, जो महत्वपूर्ण है उसकी रक्षा करने के लिए सीमा तय रखें और मैं यही करने की कोशिश करती हूं। मैं इससे परेशान नहीं हो सकती, क्योंकि यह मेरे प्रोफेशन का हिस्सा है। मैं केवल वही कंट्रोल कर सकती हूं, जो मेरी शक्ति में है।''

अनन्या और आदित्य ने लंदन में बिताई नए साल की शाम

जनवरी 2024 में अनन्या और आदित्य की लंदन वेकेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छा गई थीं। ऐसा लग रहा था कि दोनों ने नए साल की पूर्व संध्या अपने करीबी लोगों के साथ लंदन में बिताई थी। एक तस्वीर में रूमर्ड कपल अपने करीबी दोस्तों के साथ नए साल का जश्न मनाते हुए पोज देता नजर आया था। इसके विपरीत, एक अन्य तस्वीर में दोनों को आइस स्केटिंग करते हुए दिखाया गया था। इसके अलावा, जब वे आइस स्केटिंग कर रहे थे, तो अनन्या ने कैसे आदित्य को अपने करीब रखा था, यह उनके मधुर बंधन के बारे में बताता है।

ananya

ananya

जब रणबीर कपूर ने दिया था अनन्या और आदित्य के रिश्ते का ​हिंट, पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

क्या अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर 2024 में करेंगे शादी

कुछ दिन पहले, अफवाहें ऑनलाइन सामने आई थीं, जिसमें दावा किया गया था कि 2024 में अनन्या और आदित्य की शादी होने वाली है। यह तब हुआ, जब अनन्या के एक फैन पेज ने रूमर्ड कपल का एक वीडियो पोस्ट किया था और वही दावे किए थे। दूसरी ओर, अनन्या के पिता चंकी पांडे ने इस रील को लाइक किया था, जो वास्तव में एक एक पुष्टि थी कि रूमर्ड लवबर्ड्स 2024 के आने वाले महीनों में शादी कर सकते हैं। हालांकि, अभी तक इसके बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

ananya

फिलहाल, अनन्या को मिले तोहफों के बारे में आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.