अंकिता लोखंडे अपने लाउड मेकअप के लिए हुईं बुरी तरह ट्रोल, नेटिजंस बोले- 'ये मेकअप किया है या मजाक'

हाल ही में, एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे को राहुल महाजन की पत्नी नताल्या की बर्थडे पार्टी में स्पॉट किया गया। लेकिन वो अपने लाउड मेकअप के लिए बेरहमी से ट्रोल हो गईं। आइए आपको बताते हैं।

img

By Varsha Kharkhodia Last Updated:

अंकिता लोखंडे अपने लाउड मेकअप के लिए हुईं बुरी तरह ट्रोल, नेटिजंस बोले- 'ये मेकअप किया है या मजाक'

छोटे पर्दे की फेमस एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) आए दिन किसी न किसी कारण से चर्चा में रहती हैं। हाल ही में, उन्हें राहुल महाजन की पत्नी नताल्या की बर्थडे पार्टी में बोल्ड अवतार में देखा गया, जिसकी वजह से वो बेरहमी से ट्रोल हो गईं। आइए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।

ankita lokhande

पहले ये जान लीजिए कि, अंकिता ने 14 दिसंबर 2021 को अपने प्यार विक्की जैन से शादी रचाई थी। शादी के बाद से उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ काफी अच्छी चल रही है। हालांकि, फेम के साथ-साथ सेलेब्स को ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ता है। एक बार फिर एक्ट्रेस ट्रोल हो गई हैं।

ankita lokhande

दरअसल, 4 मई 2022 को राहुल महाजन ने अपनी पत्नी नताल्या के लिए एक ग्रैंड बर्थडे पार्टी का आयोजन किया था, जिसमें टीवी जगत के कई सेलेब्स ने शिरकत की थी। अंकिता लोखंडे भी अपने पति विक्की जैन के साथ इसमें शामिल हुईं। हालांकि, एक्ट्रेस को उनके मेकअप के लिए ट्रोल किया गया। एक क्लासी ब्लैक आउटफिट में अंकिता काफी बोल्ड अवतार में नजर आ रही थीं। यहां देखें एक्ट्रेस का वो लुक।

ankita lokhande

ankita lokhande

ankita lokhande

हालांकि, ये उनका मेकअप था, जो काफी लाउड था। इसी कारण वो सोशल मीडिया पर बुरी तरह से ट्रोल हो गईं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "ये मेकअप किया है या मजाक", वहीं एक अन्य ने कमेंट किया, "जादू वापस आया पृथ्वी पर।" यहां देखें कमेंट्स के स्क्रीनशॉट्स।

ankita lokhande

ankita lokhande

ankita lokhande

ankita lokhande

बता दें कि, पॉपुलर सीरियल 'पवित्र रिश्ता' से अपने करियर की शुरुआत करने वाली अंकिता आज बॉलीवुड में बड़ा नाम हैं। छोटे पर्दे के साथ वो बड़े पर्दे पर भी छा गई हैं। इन दिनों वह अपने पति विक्की के साथ रियलिटी शो 'स्मार्ट जोड़ी' में नजर आ रही हैं।

ankita

फिलहाल, आपको अंकिता लोखंडे का मेकअप कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.