Annu Kapoor Health Update: अब पहले से बेहतर हैं एक्टर, सीने में दर्द के कारण अस्पताल में थे भर्ती

एक्टर अनु कपूर को 26 जनवरी 2023 की रात सीने में दर्द की शिकायत के कारण हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया था। हालांकि, अब उनकी हालत पहले से बेहतर है। आइए विस्तार से बताते हैं।

img

By Ruchi Upadhyay Last Updated:

Annu Kapoor Health Update: अब पहले से बेहतर हैं एक्टर, सीने में दर्द के कारण अस्पताल में थे भर्ती

Annu Kapoor Health Update: बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार और सबके चहेते अनु कपूर (Annu Kapoor) की हेल्थ को लेकर एक अपडेट सामने आई है। दरअसल, 26 जनवरी 2023 की रात एक्टर की तबीयत खराब होने के कारण उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। बताया जा रहा है कि अनु कपूर को सीने में दर्द की शिकायत हुई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, अब अनु कपूर की हालत स्थिर है और वह अब पहले से बेहतर हैं।

Anu Kapoor Health Update

हॉस्पिटल में एडमिट हुए अनु कपूर

अनु कपूर को 26 जनवरी 2023 की रात 'गंगाराम' हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। अभिनेता का हेल्थ अपडेट हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ. अजय ने दिया है। उनके मुताबिक, अनु कपूर को सीने में परेशानी के चलते एडमिट किया गया था। अभिनेता का ट्रीटमेंट कार्डियोलॉजी डॉ. सुशांत कर रहे हैं। इस समय अनु कपूर स्टेबल हैं और रिकवर कर रहे हैं।

Anu Kapoor Health Update

अनु कपूर अंडर ऑब्जर्वेशन में 

अनु कपूर की हेल्थ के बारे में बताते हुए उनके मैनेजर सचिन ने खुलासा किया, ''अनु कपूर को चेस्ट कंजेशन हुआ था। इसी के कारण उन्हें सीने में दर्द की दिक्कत थी। फिलहाल, अभिनेता को अंडर ऑब्जर्वेशन रखा गया है। अनु कपूर को रात ही हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है, जिसके बाद अब उनकी हालत में सुधार देखा गया है। अनु कपूर खाना भी खा रहे हैं और सभी से बात भी कर रहे हैं।''

अनु कपूर संग हुई थी ठगी

बता दें कि अनु कपूर ने गलती से अपने बैंक की जानकारी और ओटीपी एक व्यक्ति से साझा कर ली थी, जिसने उनके बैंक से 436000 रूपए दो अन्य बैंकों में ट्रांसफर कर दिए थे। अपराधी ने उनसे केवाईसी की डिटेल जानकारी मांगी थी। साथ ही अपराधी ने यह भी कहा था कि वह एक प्राइवेट सेक्टर के बैंक में काम करता है। इसके चलते अनु कपूर को 4.36 लाख रुपए का चूना लगा था। हालांकि, पुलिस की मदद से उन्हें 3.8 लाख रुपए वापस मिल गए थे।

खैर, हम भी अनु कपूर के जल्द ठीक होने की कामना करते हैं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.