'बाहुबली' एक्ट्रेस Anushka Shetty लेटेस्ट फोटोज में बढ़े वजन के लिए हुईं ट्रोल, सपोर्ट में उतरे फैंस

'बाहुबली' अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी की लेटेस्ट तस्वीरें देखने के बाद सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस को उनके बढ़े वजन के लिए ट्रोल किया जा रहा है। आइए आपको बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

'बाहुबली' एक्ट्रेस Anushka Shetty लेटेस्ट फोटोज में बढ़े वजन के लिए हुईं ट्रोल, सपोर्ट में उतरे फैंस

इंडियन फिल्म इंडस्ट्री की सबसे टैलेंटेड, खूबसूरत, विनम्र और फेमस अभिनेत्रियों में से एक अनुष्का शेट्टी (Anushka Shetty) को किसी परिचय की आवश्यकता नहीं है। अभिनेत्री का जन्म 7 नवंबर 1981 को मैंगलोर (कर्नाटक) में हुआ था और साल 2005 में उन्होंने 24 साल की उम्र में फिल्म 'सुपर' में अभिनय की शुरुआत की और तब से अनुष्का ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। अपने शानदार करियर में अनुष्का ने इतने यादगार प्रदर्शन दिए हैं कि वह अभी भी फिल्म इंडस्ट्री में बहुत सारे एक्टर्स और एक्ट्रेसेस के लिए एक बेंचमार्क हैं, जो उन्हें अपनी प्रेरणा के रूप में देखते हैं।

anushka shetty

अनुष्का शेट्टी हालिया तस्वीरों के लिए हुईं ट्रोल

अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी को हाल ही में महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर एक शिव मंदिर में देखा गया था। 'बाहुबली' एक्ट्रेस ट्रेडिशनल व्हाइट सूट में प्यारी लग रही थीं और उन्हें मंदिर में दर्शन करते देखा जा सकता है। हालांकि, जैसे ही उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आईं, नेटिजंस के एक वर्ग ने उन्हें उनके लुक के लिए ट्रोल करना शुरू कर दिया। ट्विटर पर बुरे कमेंट्स की बौछार की गई, जिसमें लोगों को अभिनेत्री का मज़ाक उड़ाते और उनके बढ़े हुए वजन के लिए उनकी आलोचना करते देखा जा सकता है।

anushka shetty

anushka shetty

anushka shetty

anushka shetty

एक ट्विटर यूजर ने अभिनेत्री को वजन बढ़ाने के लिए ट्रोल किया और भद्दे कमेंट्स के साथ उनकी जमकर खिंचाई की। यह वास्तव में दिल दहला देने वाला था कि लोग अभिनेत्री को मोटी कह रहे थे और उसी समय खुद को उनका प्रशंसक कहने वाले नेटिजन के लिखा, "वेरी सैड प्लीज, स्वीटी गेट स्लिम, हम आपकी और फिल्में देखना चाहते हैं।"

anushka shetty

anushka shetty

anushka shetty

anushka shetty

एक्ट्रेस को ट्रोल करने पर अनुष्का शेट्टी के फैंस ने दिया करारा जवाब 

अनुष्का शेट्टी को उनकी लेटेस्ट तस्वीरों के लिए इंटरनेट पर भारी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा, लेकिन उनके विशाल फैंस ने उनका सपोर्ट किया। एक्ट्रेस के कट्टर फैंस ने उन लोगों को करारा जवाब दिया, जो उनकी पसंदीदा अभिनेत्री को ट्रोल कर रहे थे। अभिनेत्री के एक कट्टर फैन ने ट्वीट किया, "अनुष्का शेट्टी एक योग प्रशिक्षक हैं, उन्हें फिटनेस और स्वास्थ्य के बारे में मत सिखाओ। जब आप लोगों को फीमेल बॉडी के बारे में 1% ज्ञान नहीं है।" एक अन्य फैन ने ट्वीट किया और दावा किया कि अभिनेत्री ने अपनी आगामी फिल्म के लिए कुछ वजन बढ़ाया है, जिसमें वह डबल रोल निभा रही हैं।

anushka shetty

anushka shetty

anushka shetty

anushka shetty

anushka shetty

anushka shetty

अनुष्का शेट्टी की पर्सनल लाइफ

इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के सबसे भरोसेमंद सितारों में से एक होने के अलावा अनुष्का शेट्टी देश की सबसे इलिजिबल बैचलर में से एक हैं। अभिनेत्री अभी भी अविवाहित हैं और दक्षिण के सुपरस्टार प्रभास के साथ उनके स्थिर रिश्ते में होने की खबरें अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। हालांकि, दोनों ने मीडिया में अपनी डेटिंग की खबरों का खंडन किया था, लेकिन अनुष्का और प्रभास के फैंस अभी भी उनके रिश्ते का इजहार कर रहे हैं। प्रभास और अनुष्का शेट्टी की शादी की तस्वीर हुई थी वायरल। देखने के लिए यहां क्लिक करें।

Anushka Shetty and Prabhas

रामचरण-अल्लू अर्जुन से रश्मिका मंदाना तक, यहां देखें टॉप 10 साउथ स्टार्स के बचपन की तस्वीरें

वर्क फ्रंट की बात करें, तो अनुष्का शेट्टी अगली बार एक अनटाइटल्ड फिल्म में दिखाई देंगी, जिसमें वह एक शेफ की भूमिका में नजर आएंगी। फिलहाल, एक्ट्रेस की ट्रोलिंग पर आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.