सिंगर Armaan Malik ने GF Aashna Shroff से की सगाई, लिप-लॉक करता दिखा कपल

सिंगर अरमान मलिक ने अपनी गर्लफ्रेंड आशना श्रॉफ से सगाई कर ली है। आइए आपको इसकी झलकियां दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

सिंगर Armaan Malik ने GF Aashna Shroff से की सगाई, लिप-लॉक करता दिखा कपल

सिंगर अरमान मलिक (Armaan Malik) और आशना श्रॉफ लंबे समय से डेटिंग कर रहे हैं। कपल ने साल 2023 में अपने रिश्ते को नेक्स्ट लेवल पर ले जाने का फैसला किया। एक सरप्राइज प्रपोजल के बाद अरमान ने अब आधिकारिक तौर पर सगाई कर ली है। बता दें कि अरमान मलिक एक पॉपुलर बॉलीवुड सिंगर हैं। दूसरी ओर, आशना श्रॉफ 1 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स के साथ एक फेमस इन्फ्लुएंसर हैं।

अरमान मलिक ने आशना श्रॉफ के साथ अपनी सगाई की झलकियां कीं शेयर

23 अक्टूबर 2023 को आशना श्रॉफ ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने सगाई समारोह से दो तस्वीरें पोस्ट कीं। पहली तस्वीर में हम आशना को अरमान के साथ पोज देते हुए देख सकते हैं। होने वाली दुल्हन ने इंगेजमेंट के लिए एक सुंदर क्रीम-टोन वाली साड़ी चुनी थी, जिस पर रेड फ्लोरल प्रिंट था। उन्होंने इसे स्लीवलेस, ब्लैक शाइनी ब्लाउज के साथ स्टाइल किया था।

Armaan Malik

Armaan Malik

जब सिंगर अरमान मलिक ने कराई अपने आलीशान आशियाने की सैर, घर में ही बनाया है म्यूजिक रूम। झलकियां देखने के लिए यहां क्लिक करें।

आशना ने स्टेटमेंट इयररिंग्स पहनकर अपने लुक को मिनिमल रखा था। सॉफ्ट आईज के साथ सटल मेकअप उनके लुक को पूरा कर रहे थे। वहीं, अरमान बेज-टोन्ड टक्सीडो में हैंडसम लग रहे थे। यह जोड़ी एक साथ बेहद प्यारी लग रही थी। एक तस्वीर में हम अरमान और आशना को एक-दूसरे को किस करते हुए भी देख सकते हैं।

Armaan Malik

Armaan Malik

जब अरमान मलिक और आशना श्रॉफ ने अपने प्रपोजल की तस्वीरें की थीं शेयर

28 अगस्त 2023 को अरमान ने आशना को अपना 'पार्टनर' घोषित किया था। उन्होंने अपने रोमांटिक प्रपोजल की तस्वीरें साझा की थीं। सिंगर ने अपनी गर्लफ्रेंड को एक स्पेशल सॉन्ग और एक बड़ी डायमंड रिंग के साथ प्रपोज किया था। इससे आशना हैरान हो गई थीं और उनकी आंखों में खुशी के आंसू आ गए थे। तस्वीरें उनके प्यार को बयां कर रही थीं। तस्वीरों के साथ अरमान ने लिखा था, "और हमारी हमेशा की जर्नी अब शुरू होती है।" सभी तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें।

Armaan Malik

फिलहाल, हम अरमान और आशना को उनकी सगाई के लिए ढेर सारी बधाई देते हैं। तो आपको इनकी जोड़ी कैसी लगती है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.