Armaan Malik की दूसरी पत्नी कृतिका की डिलीवरी के बाद बिगड़ी तबीयत, दर्द से हुआ बुरा हाल

यूट्यूबर अरमान मलिक ने अपने लेटेस्ट व्लॉग में बताया है कि उनकी दूसरी पत्नी कृतिका मलिक की डिलीवरी के बाद तबीयत बिगड़ गई है और वह दर्द से तड़प रही हैं। आइए आपको बताते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

Armaan Malik की दूसरी पत्नी कृतिका की डिलीवरी के बाद बिगड़ी तबीयत, दर्द से हुआ बुरा हाल

फेमस यूट्यूबर अरमान मलिक (Armaan Malik) अपनी दो शादियों के लिए सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में, अरमान की दूसरी पत्नी कृतिका मलिक (Kritika Malik) ने अपने पहले बेबी के रूप में बेटे को जन्म दिया है। हालांकि, अब कृतिका की तबीयत थोड़ी बिगड़ गई है, जिसके बारे में अरमान ने अपने लेटेस्ट व्लॉग में बताया है। 

अरमान मलिक की पत्नी कृतिका की बिगड़ी तबीयत

हाल ही में, अरमान मलिक ने अपने यूट्यूब चैनल से एक लेटेस्ट व्लॉग शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि खांसी होने की वजह से कृतिका की तबीयत बिगड़ गई है। दरअसल, कृतिका की सी-सेक्शन डिलीवरी की वजह से उन्हें पेट में कई टांके आए हैं। ऐसे में खांसी आने पर उनके टांकों में बहुत दर्द हो रहा है, जिसकी वजह से कृतिका बेहाल हैं। 

KRITIKA MALIK

अरमान मलिक ने आगे अपने फैंस को बताया कि कृतिका अभी अस्पताल में हैं और उनकी देखभाल करने के लिए डॉक्टर्स के साथ-साथ उनकी मां भी वहां मौजूद हैं। साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि कृतिका जल्द ही बेहतर हो जाएंगी। वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

KRITIKA MALIK

बता दें कि कृतिका का यह पहला बेबी है। इससे पहले, वह 2 बार मिसकैरेज का दर्द झेल चुकी हैं। अरमान ने खुद अपने एक व्लॉग के जरिए फैंस के साथ यह खबर साझा की थी। ऐसे में जब कृतिका ने 6 अप्रैल 2023 को अपने बेटे का वेलकम किया, तो उनके फैंस यह खबर सुनकर खुशी से झूम उठे थे। कृतिका के बेटे की पहली झलक देखने के लिए यहां क्लिक करें।

अरमान मलिक ने की हैं दो शादियां

बता दें कि अरमान मलिक ने दो शादियां की हैं। उन्होंने पहली शादी साल 2011 में पायल मलिक से की थी। कपल को एक बेटे चिरायु मलिक का आशीर्वाद प्राप्त है। हालांकि, शादी के 6 साल बाद अरमान ने 2018 में कृतिका मलिक से दूसरी शादी रचाई थी। अब अरमान अपनी दोनों पत्नियों और बेटे के साथ खुशी-खुशी अपनी जिंदगी का आनंद ले रहे हैं। अब इनका परिवार और आगे बढ़ रहा है।

ARMAAN MALIK FAMILY

अरमान की पहली पत्नी पायल भी हैं प्रेग्नेंट

जानकारी के लिए बता दें कि अरमान मलिक की पहली पत्नी पायल भी प्रेग्नेंट हैं। उनकी डिलीवरी डेट भी नजदीक है। खबरों की मानें, तो वह जुड़वा बच्चों को जन्म देने वाली हैं। 

फिलहाल, हम यही प्रार्थना करते हैं कि कृतिका जल्द ही ठीक हो जाएं। 

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.