BB17 फेम 'तहलका' को पब्लिकली पीटने पर ट्रोल हुईं उनकी पत्नी, नेटिजन ने कहा- 'ज्यादा कूल बन..'

हाल ही में, 'बिग बॉस 17' फेम सनी आर्या उर्फ तहलका को पब्लिकली अपनी पत्नी के हाथोंं पिटते हुए स्पॉट किया गया। आइए आपको वीडियो दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

BB17 फेम 'तहलका' को पब्लिकली पीटने पर ट्रोल हुईं उनकी पत्नी, नेटिजन ने कहा- 'ज्यादा कूल बन..'

रियलिटी शो 'बिग बॉस 17' फेम सनी आर्या (Sunny Aryaa) उर्फ 'तहलका' सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं, जो अक्सर अपनी पत्नी दीपिका आर्या के साथ मजेदार रील्स शेयर करते रहते हैं। YouTuber और रियलिटी टीवी पर्सनैलिटी को उनकी गोल्ड ज्वेलरी के लिए भी जाना जाता है। हालांकि, हाल ही में कुछ ऐसा हुआ कि उनकी पत्नी ने पब्लिकली उनको पीटना शुरू कर दिया। 

सनी आर्या की पत्नी ने पब्लिकली की उनकी पिटाई

दरअसल, हाल ही में सनी को अपनी पूर्व को-कंटेस्टेंट मनारा चोपड़ा के साथ मजाक करते देखा गया था। एक वायरल वीडियो क्लिप में वह मनारा को अपना सोने का नेकपीस गिफ्ट करते नजर आ रहे थे। एक अन्य वीडियो में जब सनी और उनकी पत्नी की तस्वीरें पैपराज़ी द्वारा खींची जा रही थीं, तो फोटोग्राफर्स ने उनकी गुम हुई चेन के बारे में पूछना शुरू कर दिया। दीपिका को जब पता चला कि उन्होंने ये चेन मनारा को दे दिया है, तो वह परेशान हो गईं और पब्लिकली सनी को पीटना शुरू कर दिया। वीडियो में उन्हें ये कहते सुना जा सकता है, “किसी को भी चैन दे दोगे क्या? घर लुटवाओगे क्या? बरबाद करवाओगे? वापस लेकर आओ चेन।” 

TEHLKA

SUNNY ARYA

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

हालांकि, इसके लिए सनी की वाइफ की सोशल मीडिया पर काफी आलोचना भी हुई। कई लोगों को सनी और उनकी पत्नी की बॉन्डिंग पसंद भी आई। एक यूजर ने लिखा, ''अपनी पति की भरी पब्लिक में बेइज्जती करके कूल बन रही है।'' एक अन्य ने लिखा, ''कैसे कैसे लोग हैं इंडिया में, भगवान कहां हो आप।'' यहां देखें कमेंट्स।

SUNNY ARYA

SUNNY ARYA

SUNNY ARYA

SUNNY ARYA

मनारा ने तहलका की गोल्ड चेन की वापस

हालांकि, इस वीडियो के बाद हमने एक अन्य वीडियो भी देखा, जिसमें सनी और उनकी पत्नी के साथ-साथ मनारा चोपड़ा भी थीं। वीडियो में वह तहलका को उनकी चेन वापस करती नजर आईं, जो येलो कलर के अनारकली में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। इस दौरान, तहलका ने मनारा की काफी तारीफ भी की और उन्हें शो की 'लेडी विनर' भी बताया।

MANNARA CHOPRA

MANNARA CHOPRA

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

बता दें कि अपने को-कंटेस्टेंट अभिषेक कुमार के साथ फिजिकल हिंसा के बाद सनी को 'बिग बॉस 17' के घर से बाहर निकाल दिया गया था, जिसके बाद सनी का बिग बॉस कार्यकाल खत्म हो गया था। झगड़ा तब हुआ था, जब अरुण मैशेट्टी ने ईशा मालवीय को दिन में सोने और शो का नियम तोड़ने के लिए फटकार लगाई थी। अभिषेक को यह पसंद नहीं आया था और उन्होंने उन्हें अपने लहज़े पर ध्यान देने को कहा था।

जिस हफ्ते वह बाहर हुए, तब उस एपिसोड के होस्ट रहे करण जौहर ने स्पष्ट किया था कि सनी ने पहले अभिषेक को उकसाने की कोशिश की थी, उनका कॉलर पकड़ा था और उन्हें थप्पड़ मारने की कोशिश की थी। करण ने याद किया था कि सनी ने शो में कई बार आक्रामक होकर 10 नियम तोड़े थे। उन्होंने उन्हें 'बार-बार अपराधी' कहा और कहा कि उन्होंने साबित कर दिया है कि वह अपने गुस्से पर काबू नहीं रख सकते हैं।

sunny aryaa

'BB 17' रीयूनियन पार्टी में Vicky-Ankita ने Mannara संग किया था डांस, Munawar 'जमाल कुडू' पर झूमते आए थे नजर, वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

फिलहाल, सनी को पब्लिकली पत्नी द्वारा पीटे जाने पर आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.