बिग बॉस ओटीटी 2: Anjali Arora से Awez Darbar तक, जानें इन 7 कंटेस्टेंट्स के बारे में

यहां हम आपको रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी' सीजन 2 के संभावित कंटेस्टेंट्स के नामों के बारे में बता रहे हैं। आइए जानते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

बिग बॉस ओटीटी 2: Anjali Arora से Awez Darbar तक, जानें इन 7 कंटेस्टेंट्स के बारे में

17 जून 2023 को विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी' सीजन 2 का प्रीमियर होने वाला है। इस सीजन को सलमान खान होस्ट करने जा रहे हैं और होस्ट ने वादा किया है कि इस साल प्रतियोगियों के लिए मुश्किल होगी। बता दें कि, सीजन 1 को करण जौहर ने होस्ट किया था और दिव्या अग्रवाल ने ट्रॉफी अपने नाम की थी। शो लॉन्च से पहले आइए एक नजर डालते हैं उन नामों पर, जो इस सीजन में नजर आ सकते हैं।

1. अंजलि अरोड़ा

anjali

'कच्चा बादाम' गाने पर अपने डांस वीडियो के लिए फेमस सोशल मीडिया सेंसेशन अंजलि अरोड़ा को टीवी रियलिटी शो 'लॉक अप' में देखा गया था। रिपोर्ट के मुताबिक, अंजलि भी इस बार शो का हिस्सा हैं। ऐसे में अब यह देखना दिलचस्प होगा कि रियलिटी शो 'बीबी ओटीटी 2' में लॉक होने के बाद वह कैसा प्रदर्शन करती हैं।

2. अवेज दरबार

awej

संगीतकार इस्माइल दरबार के बेटे और गौहर खान के पति ज़ैद के छोटे भाई अवेज दरबार का नाम दूसरे सीज़न की घोषणा के बाद से ही चर्चा में है। वह एक डांसर हैं और सोशल मीडिया पर उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। देखना है कि शो में वह कितने लोगों का दिल जीत पाते हैं।

3. पलक पुरसवानी

palak

पलक परसवानी का नाम तब से चर्चा में है, जब से उनकी शो में शामिल होने की खबरें सामने आई हैं। एक सूत्र ने 'बॉम्बे टाइम्स' को बताया था कि पलक कन्फर्म कंटेस्टेंट्स में से एक हैं और उनकी इमेज शो की जरूरत के मुताबिक है। चर्चा है कि उनके एक्स बॉयफ्रेंड अविनाश सचदेव भी शो में नजर आ सकते हैं। पलक ने 'स्प्लिट्सविला', 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' जैसे कई शोज किए हैं।

4. जिया शंकर

jia shankar

जिया शंकर 'काटेलाल एंड संस' शो करने के बाद अब एक जाना-पहचाना नाम न गई हैं और उन्हें हाल ही में मराठी फिल्म 'वेद' में रितेश देशमुख की गर्लफ्रेंड के रूप में देखा गया था। जिया का नाम भी शो में शामिल होने वाले लोगों में है।

5. अविनाश सचदेव

avinash

अविनाश सचदेव कई साल पहले टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक को डेट कर रहे थे। इसके बाद वह पलक पुरसवानी के साथ रिश्ते में थे, लेकिन कपल ने कहा था कि वह साल 2020 में अलग हो गए थे। शो में उनकी भागीदारी के बारे में पूछे जाने पर अविनाश ने 'बॉम्बे टाइम्स' को जवाब दिया था, “मैं इसके बारे में बात नहीं कर सकता। मेरे दोस्त मुझसे इसके बारे में पूछते रहते हैं। मैंने इस सीजन में पलक का नाम भी सुना है, लेकिन मुझे कुछ पता नहीं है।”

6. पूजा गौर

pooja gor

पूजा गौर का नाम कंफर्म कंटेस्टेंट्स में से एक के रूप में चर्चा में है। हालांकि, रिपोर्ट्स यह भी बताती हैं कि अभिनेत्री शो से बाहर हो गई हैं। वह नजर आएंगी या नहीं, इसकी पुष्टि शो के ऑन-एयर होने पर ही होगी। पूजा 'मन की आवाज प्रतिज्ञा' में अपने रोल के लिए जानी जाती हैं।

7. महेश पुजारी

mahesh

इस सीजन के लिए क्रिएटिव प्रोड्यूसर महेश पुजारी का नाम भी चर्चा में है। उन्होंने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में टेलीविजन, वेब सीरीज और गीतों के लिए एक क्रिएटिव प्रोड्यूसर के रूप में काम किया है। हालांकि, अभी तक उनके नाम की कोई पुष्टि नहीं हुई है।

कहां है 'बिग बॉस' का घर, कौन है इसका मालिक और क्या है इसकी कीमत? यहां जानें सबकुछ

फिलहाल, यहां हमने आपको 'बिग बॉस ओटीटी' सीजन 2 में शामिल होने वाले संभावित कंटेस्टेंट्स के नाम बताए हैं। तो इन कंटेस्टेंट्स के बारे में आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.