Elvish Yadav ने अपनी गर्लफ्रेंड के बारे में किया खुलासा, बोले- 'जिसके इंटरव्यू देखे हैं, वो नहीं है'

हाल ही में, 'बिग बॉस ओटीटी 2' के विनर एल्विश यादव ने अपनी मिस्ट्री गर्लफ्रेंड के बारे में खुलासा किया है और बताया है कि वह पंजाब से हैं। आइए आपको बताते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

Elvish Yadav ने अपनी गर्लफ्रेंड के बारे में किया खुलासा, बोले- 'जिसके इंटरव्यू देखे हैं, वो नहीं है'

रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 2' के विनर और यूट्यूबर एल्विश यादव (Elvish Yadav) पिछले काफी समय से अपनी मिस्ट्री गर्लफ्रेंड को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं और अब आखिरकार, उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड के बारे में खुलासा किया है। दरअसल, हाल ही में उन्होंने 'बिग बॉस 10' के पूर्व कंटेस्टेंट मनु पंजाबी संग लाइव चैट में पहली बार अपनी गर्लफ्रेंड के बारे में बात की।

एल्विश यादव ने अपनी गर्लफ्रेंड के बारे में किया खुलासा

दरअसल, एल्विश की गर्लफ्रेंड के बारे में चर्चा तब शुरू हुई थी, जब शो में उनकी को-कंटेस्टेंट मनीषा रानी उनके साथ फ्लर्ट कर रही थीं, तो एल्विश ने खुलासा किया था कि वह किसी के प्रति कमिटेड हैं। इसलिए वह घर में बाकी लड़कियों से भी दूर-दूर रहते थे। हालांकि, घर के बाहर उनकी रूमर्ड एक्स गर्लफ्रेंड कीर्ति मेहरा उन्हें काफी सपोर्ट कर रही थीं, जिसकी वजह से फैंस कंफ्यूज्ड थे कि क्या वे सच में अलग हो गए हैं या फिर अभी भी साथ हैं। हालांकि, अब एल्विश यादव ने इस कंफ्यूजन को पूरी तरह से दूर कर दिया है।

ELVISH YADAV

'बिग बॉस 10' के पूर्व प्रतियोगी मनु पंजाबी के साथ लाइव चैट के दौरान, एल्विश ने पुष्टि की कि वह और उनकी गर्लफ्रेंड अपने रिश्ते को लेकर बहुत सीरियस हैं। एल्विश ने यह भी खुलासा किया कि वह पंजाब से हैं और वहीं रहती हैं। एल्विश ने आगे कहा कि वह अपने रिश्ते को प्राइवेट रखना पसंद करती हैं और नहीं चाहतीं कि एल्विश पब्लिकली उनके बारे में बात करें।

एल्विश के शब्दों में, "जो बंदी है वो अलग है, वो सोशल मीडिया पर नहीं है। वो पंजाब की है और पंजाब में ही रहती है। कहीं बाहर नहीं रहती। उसकी लाइफ बहुत प्राइवेट है, और वह चाहती है कि वह प्राइवेट ही रहे। उसे पसंद नहीं कि मैं उसका नाम लूं या उसके फॉलोअर्स बढ़ाऊं। वह इन सब चीजों से दूर है और खुश है।"

ELVISH YADAV

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

दरअसल, जब एल्विश शो में थे, तब कीर्ति मेहरा नाम की लड़की से एल्विश का नाम जोड़ा जा रहा था और दावा किया जा रहा था कि वह एल्विश के साथ रिलेशनशिप में थीं, लेकिन लाइव चैट के दौरान एल्विश ने कीर्ति के साथ किसी भी तरह के रिश्ते से इनकार किया और कहा कि वह उनकी गर्लफ्रेंड नहीं हैं। कीर्ति मेहरा के बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करें

यूट्यूबर एल्विश यादव की 'बिग बॉस ओटीटी 2' की जर्नी की बात करें, तो उन्होंने शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री की थी और अपनी सादगी, गेम व रियल पर्सनैलिटी से दर्शकों का दिल जीत लिया था, जिसकी बदौलत उन्हें सबसे ज्यादा वोट्स मिले और उन्होंने 25 लाख रुपए की प्राइज मनी के साथ 'बिग बॉस ओटीटी 2' का खिताब अपने नाम किया। अभिषेक मल्हान, मनीषा रानी, बेबिका धुर्वे और पूजा भट्ट शो के अन्य फाइनलिस्ट थे। Elvish Yadav Net Worth: 14 करोड़ के घर से 1.75 करोड़ की कार तक, बेहद लग्जरी लाइफ जीते हैं यूट्यूबर, पूरी स्टोरी पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

ELVISH YADAV

फिलहाल, एल्विश के इस खुलासे पर आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.