शेफ Ranveer Brar-Pallavi की लव स्टोरी: लजीज जायके के साथ अपनी लेडी लव को किया था प्रपोज

यहां हम आपको फेमस शेफ रणवीर बरार की लव स्टोरी के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बेहद सिंपल और स्वीट है। आइए जानते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

शेफ Ranveer Brar-Pallavi की लव स्टोरी: लजीज जायके के साथ अपनी लेडी लव को किया था प्रपोज

रणवीर बरार (Ranveer Brar) भारत में सबसे अधिक पसंद किए जाने वाले और चर्चित सेलिब्रिटी शेफ में से एक हैं। वह अपने कुकिंग शो, कुकबुक्स और कई अन्य टेलीविजन प्रोग्राम की वजह से काफी चर्चा में रहते हैं। पर्सनल लाइफ की बात करें, तो उन्होंने पल्लवी बरार संग शादी की है। रणवीर और पल्लवी की लव स्टोरी काफी दिलचस्प है। तो चलिए आपको इसके बारे में बताते हैं।

रणवीर बरार की शुरुआती लाइफ

रणवीर बरार का जन्म 8 फरवरी 1978 को लखनऊ शहर में हुआ था। उनका परिवार रेस्टोरेंट मालिकों का था, नतीजा ये हुआ कि रणवीर को खाने, मसालों और खाना पकाने का शौक बचपन से ही था। ग्रेजुएशन के बाद उन्होंने होटल मैनेजमेंट की डिग्री में एडमिशन लिया। हालांकि, उन्होंने कुछ ही महीनों में इसे छोड़ दिया और इसके बजाय, अपने सपनों को पूरा करने के लिए मुंबई आ गए।

Ranveer Brar

कॉमिस शेफ के रूप में रणवीर की पहली नौकरी

हालांकि, मुंबई आने के बाद रणवीर को अपने लिए नौकरी तलाशने में बहुत मुश्किल हुई। हालात और भी कठिन थे, क्योंकि न तो उनके पास अपने टैलेंट को साबित करने के लिए कोई ट्रेनिंग थी और न ही कोई डिग्री। खाना पकाने के प्रति उनका जुनून ही था, जिसने उन्हें हर जगह पहुंचाया। इधर-उधर कुछ छोटी-मोटी नौकरियां करने के बाद, अंततः उन्हें मुंबई के फेमस 'ताज पैलेस' होटल में एक अच्छी नौकरी मिल गई। वह वहां कॉमिस शेफ के रूप में शामिल हुए और धीरे-धीरे प्रमोट होकर बैंक्वेट ऑपरेशन के चीफ शेफ बन गए।

रणवीर बरार का अब तक का करियर

2001 में रणवीर ने गोवा के फोर्ट अगुआडा बीच रिज़ॉर्ट में अपना पहला रेस्तरां खोला था, जिसमें सी फूड, इतालवी और एक खुली हवा में 'बारबेक्यू भोजनालय' शामिल थे। इसके बाद, उन्होंने बोस्टन में एक फ्रेंको-एशियाई रेस्तरां खोला। कई पुरस्कार जीतने के बावजूद, रेस्तरां अच्छा नहीं चल सका और स्थायी रूप से बंद हो गया। अपने अब तक के करियर को धीरे-धीरे आगे बढ़ाते हुए उन्होंने कई कुकबुक प्रकाशित करने के साथ-साथ टीवी शोज को भी होस्ट किया, जिसमें रणवीर का 'चखले इंडिया' नामक उनका खुद का शो भी शामिल है। इसके अलावा, उन्होंने फेमस शो 'मास्टर शेफ इंडिया' सीरीज़ को भी जज किया है।

Ranveer Brar

जब Kapil Sharma ने शेफ Ranveer Brar पर किया था खुलासा, कहा था- '1.45 लाख रुपए का चाकू करते हैं यूज', पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

रणवीर बरार की पर्सनल लाइफ

पर्सनल लाइफ की बात करें, तो रणवीर ने अपनी पत्नी और साथी शेफ पल्लवी बरार से 14 जुलाई 2013 को शादी की थी। कथित तौर पर खाना पकाने के अपने जुनून के कारण दोनों को प्यार हो गया था। कुछ सालों तक डेटिंग करने के बाद रणवीर ने फ्लोरिडा के मार्को आइलैंड में उनके द्वारा तैयार किए गए डिनर पर अपनी गर्लफ्रेंड पल्लवी को प्रपोज किया था। इसके बाद, दोनों ने पारंपरिक मराठी रीति-रिवाज से शादी की थी।

Ranveer Brar

रणवीर और पल्लवी के बेटे ईशान बरार

अपनी शादी के कुछ वर्षों के बाद, कपल ने अपने बेटे ईशान का वेलकम किया था। वे अक्सर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपने खुशहाल जीवन की झलकियां साझा करते हैं, जो साबित करता है कि वे कितने विनम्र और जमीन से जुड़े हुए हैं।

Ranveer Brar

जब रणवीर बरार ने अपनी पत्नी पल्लवी को बताई अपनी प्रेरणा

रणवीर बरार का अपना ब्लॉग पेज है, जहां वह खाना पकाने के प्रति अपने जुनून के बारे में दिलचस्प किस्सों का खुलासा करते हैं। हालांकि, एक बार ऐसा भी हुआ था, जब सेलिब्रिटी शेफ ने अपनी लविंग वाइफ पल्लवी के लिए कुछ खास लिखा था। यह बताते हुए कि कैसे उन्होंने हमेशा उन्हें आगे और ऊपर बढ़ने के लिए प्रेरित किया है, रणवीर ने उन्हें अपनी प्रेरणा बताया था।

उन्होंने लिखा था, “जिस दूसरी महिला की मैं वास्तव में सराहना करता हूं, वह मेरी पत्नी हैं। वह खुद एक शेफ हैं, उन्होंने हमेशा मुझे अपनी कला में आगे बढ़ने और मुझसे सर्वश्रेष्ठ प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया है। अगर उनका समर्थन नहीं मिला होता, तो मैं वहां नहीं पहुंच पाता, जहां मैं हूं।''

Ranveer Brar

फिलहाल, आपको सेलिब्रिटी शेफ रणवीर बरार और उनकी पत्नी पल्लवी की सिंपल व स्वीट लव स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.