चित्राशी रावत ने 'हल्दी' में साड़ी पहनकर किया दिल खोलकर डांस, यूनिक मेहंदी की भी दिखाई झलक

'चक दे इंडिया' फेम चित्राशी रावत और ध्रुवादित्य भगवानानी की शादी के उत्सव शुरू हो चुके हैं। आइए यहां हम आपको अंदर की कुछ झलकियां दिखाते हैं, जो मंत्रमुग्ध कर देने वाली हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

चित्राशी रावत ने 'हल्दी' में साड़ी पहनकर किया दिल खोलकर डांस, यूनिक मेहंदी की भी दिखाई झलक

'चक दे इंडिया' फेम एक्ट्रेस चित्राशी रावत (Chitrashi Rawat) और उनके जीवन के प्यार ध्रुवादित्य भगवानानी के लिए शादी की घंटी बजनी शुरू हो चुकी है। प्यार में पागल यह कपल आज यानी 4 फरवरी 2023 को बिलासपुर में अपने दोस्तों और परिवार की मौजूदगी के बीच शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार है। दोनों अपनी फिल्म 'प्रेम मयी' के सेट पर मिले थे और तुरंत कुछ स्पेशल फील किया था, जो धीरे-धीरे प्यार में तब्दील हो गया था। 10 साल से अधिक समय तक डेटिंग करने के बाद दोनों अपने रिश्ते को अगले लेवल पर ले जाने के लिए तैयार हैं। उनकी शादी के उत्सव भी शुरू हो चुके हैं। 

chitrashi

चित्राशी रावत और ध्रुवादित्य भगवानानी की मस्ती भरी हल्दी रस्म

4 फरवरी 2023 को हमें चित्राशी रावत और ध्रुवादित्य भगवानानी के हल्दी समारोह की कुछ झलकियां मिलीं। इंटरनेट पर जो तस्वीरें और वीडियोज सामने आए हैं, उनमें दोनों अपनी प्री-वेडिंग सेरेमनी में जमकर मस्ती करते नजर आए। उन्हें हल्दी और फूलों की पंखुड़ियों से सना हुआ देखा गया। इस आयोजन के लिए ध्रुवादित्य ने एक सफेद कुर्ता-पायजामा पहना था और उनकी होने वाली दुल्हन को एक नारंगी दुपट्टे के साथ फ्लोरल प्रिंटेड सूट पहने देखा गया था।

Chitrashi Rawat haldi

Chitrashi Rawat haldi

Chitrashi Rawat haldi

Chitrashi Rawat haldi

Chitrashi Rawat haldi

प्री-वेडिंग फेस्टिवल में चित्राशी ने किया डांस

अपने हल्दी समारोह से पहले चित्राशी और ध्रुवादित्य ने 4 फरवरी 2023 की सुबह एक और उत्सव की मेजबानी की। इस कार्यक्रम में चित्राशी रेड ब्लाउज और मैचिंग ज्वेलरी के साथ येलो कलर की धारीदार साड़ी में खूबसूरत लग रही थीं। इसके अलावा, चित्राशी को समारोह के एक वीडियो में अपने दोस्तों और परिवार के साथ दिल खोलकर डांस करते हुए देखा गया था। उनके चेहरे पर प्री-वेडिंग ग्लो बेमिसाल था।

Chitrashi Rawat haldi

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

चित्राशी और ध्रुवादित्य की मेहंदी की रस्म

2 फरवरी 2023 को चित्राशी और ध्रुवादित्य की शादी का जश्न मेहंदी की रस्म के साथ शुरू हुआ था। इवेंट के लिए प्यार में पागल कपल ब्लू कलर के आउटफिट में ट्विनिंग कर रहा था। जहां ध्रुवादित्य ने जैकेट के साथ कुर्ता पेयर किया था। वहीं, ब्लू कलर की जैकेट और मिनिमल मेकअप के साथ ग्रे कुर्ते में चित्राशी बेहद खूबसूरत लग रही थीं। हालांकि, यह उनकी विचित्र मेहंदी थी, जिसने हमारा ध्यान खींचा। वह अपनी मेहंदी को फ्लॉन्ट करती नजर आईं, जिसमें लिखा था "चिट्टू ध्रुवी की शादी"।

Chitrashi Rawat mehandi

Chitrashi Rawat mehandi

Chitrashi Rawat mehandi

Chitrashi Rawat mehandi

Chitrashi Rawat mehandi

चित्राशी और ध्रुवादित्य की कॉकटेल पार्टी

3 फरवरी 2023 को चित्राशी और ध्रुवादित्य ने अपने करीबी दोस्तों और परिवार के लिए एक कॉकटेल पार्टी भी आयोजित की थी। सितारों से भरे इस इवेंट के लिए होने वाली दुल्हन ग्लोइंग मेकअप के साथ पेयर किए गए हैवी एम्बेलिश्ड गाउन में शानदार लग रही थीं। कपल ने अपने करीबी लोगों के साथ कैमरे के लिए पोज दिया था। यहां देखें तस्वीरें।

Chitrashi Rawat cocktail

Chitrashi Rawat cocktail

खैर, हम चित्राशी और ध्रुवादित्य को शादी के जोड़े में देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं। तो आपको इनकी जोड़ी कैसी लगती है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.