भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal) और उनकी पत्नी आशिता सूद (Aashita Sood) एक बच्चे के माता-पिता बन गए हैं। क्रिकेट स्टार ने आज यानी 11 दिसंबर 2022 को एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसकी घोषणा की है। इसके साथ ही क्रिकेटर ने अपने लाडले के नाम का भी खुलासा किया है। आइए आपको बताते हैं।
दरअसल, क्रिकेटर मयंक अग्रवाल ने 11 दिसंबर 2022 को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक प्यारी तस्वीर साझा की, जिसमें फैंस को उनके नवजात बच्चे की एक झलक मिली। कपल ने अपने बेटे का नाम 'आयांश' रखा है। फोटो में मयंक अग्रवाल व उनकी पत्नी आशिता सूद अपने बेटे को गोद में लिए हुए दिख रहे हैं और उनके पीछे 'बॉय' लिखा हुआ है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है, "हमारा दिल कृतज्ञता से भरा हुआ है और हम आयांश को आपके सामने पेश कर रहे हैं। प्रकाश की पहली किरण, हमारा हिस्सा और ईश्वर का उपहार। 08.12.2022।" मयंक के बेटे का जन्म 8 दिसंबर को हुआ और अब उन्होंने बेटे की पहली तस्वीर शेयर की है।
मयंक और आशिता 4 जून 2018 को शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों ने सात साल तक डेट किया था। दोनों पहली बार बेंगलुरु में अपने माता-पिता द्वारा आयोजित एक दिवाली पार्टी में मिले थे और यह उनके लिए पहली नजर का प्यार था। मयंक अभी टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। कौन हैं ईशान किशन की रूमर्ड गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया? सुंदरता में देती हैं एक्ट्रेसेस को टक्कर। इनके बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करें।
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पिछले सत्र में पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) का नेतृत्व करने वाले मयंक अग्रवाल को फ्रेंचाइजी ने आगामी नीलामी से पहले रिलीज कर दिया था। आईपीएल 2023 मिनी-नीलामी में बल्लेबाज़ों को ख़रीदा जाएगा। ऐसे में वह अपने प्रभावशाली रिकॉर्ड की बदौलत इस नीलामी में सबसे अधिक डिमांड वाले खिलाड़ियों में से एक के रूप में उभर सकते हैं। आईपीएल की मिनी नीलामी 23 दिसंबर को कोच्चि में होनी है, इसके लिए मयंक ने अपना बेस प्राइस 1 करोड़ रुपए रखा है।
फिलहाल, हम भी मयंक अग्रवाल और आशिता सूद को माता-पिता बनने पर ढेर सारी बधाई देते हैं।