Dalljiet Kaur ने रिसेप्शन में काटा था यूनिक केक, जो कपल की दूसरी शादी की दिलाता है याद

हाल ही में, टीवी एक्ट्रेस दलजीत कौर ने अपने रिसेप्शन की कुछ झलकियां साझा की हैं। आइए आपको भी दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Dalljiet Kaur ने रिसेप्शन में काटा था यूनिक केक, जो कपल की दूसरी शादी की दिलाता है याद

टीवी एक्ट्रेस दलजीत कौर (Dalljiet Kaur) 18 मार्च 2023 को निखिल पटेल के साथ दूसरी बार शादी करके हमेशा के लिए उनकी हो गई हैं। न्यूली मैरिड कपल इन दिनों बैंकॉक में अपने हनीमून टाइम को एंजॉय कर रहा है, जहां से एक्ट्रेस लगातार अपने फैंस को हनीमून की झलकियां दिखा रही हैं। इस बीच अब उन्होंने अपने रिसेप्शन की कुछ शानदार झलकियों से फैंस को खुश कर दिया है।

dalljiet

दलजीत कौर के रिसेप्शन का वीडियो

दरअसल, 20 मार्च 2023 को दलजीत कौर ने अपनी इंस्टा स्टोरी से एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में एक्ट्रेस के रिसेप्शन की झलकियां देखी जा सकती हैं। सबसे पहले हमें एक थी-ट्रीयर केक की एक झलक दिखती है। इसे एक क्लैपर बोर्ड से सजाया गया था, जिस पर लिखा था, ''टेक 2... 18/3/23''। इसके बाद निखिल और दलजीत केक कट करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

dalljiet

dalljiet

इसके बाद वीडियो में कपल के कुछ दोस्त भी रिसेप्शन पार्टी का लुत्फ उठाते हुए दिखाई देते हैं। वहीं, कपल साथ में रोमांटिक पोज भी देता नजर आया। 

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

दलजीत कौर का रिसेप्शन लुक

रिसेप्शन के लिए दलजीत ने पिंक कलर का सैटिन गाउन पहना था। इसमें नूडल स्ट्रैप और थाई-हाई स्लिट है। उन्होंने अपने खूबसूरत मंगलसूत्र व चूड़े से अपने लुक को और निखारा था। मिनिमल मेकअप और घुंघराले बालों के साथ उनका स्टाइल पूरा हुआ था। दूसरी ओर, निखिल चेकर्ड टक्सीडो में डैपर लग रहे थे। दलजीत कौर अपने हनीमून पर इंगेजमेंट रिंग और मंगलसूत्र फ्लॉन्ट करती आईं नजर, तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें। 

dalljiet

दलजीत कौर के वेडिंग लुक की बात करें, तो एक्ट्रेस ने अपनी शादी में व्हाइट कलर का लहंगा पहना था और इसे रेड दुपट्टे के साथ स्टाइल किया था। उन्होंने अपने लुक को डायमंड नेकपीस, मैचिंग इयररिंग्स, माथा पट्टी और नथ से पूरा किया था। वहीं, उनके पति निखिल सफेद शेरवानी में हैंडसम लग रहे थे।

dalljiet

बता दें कि यह दलजीत और उनके पति निखिल दोनों की दूसरी शादी है। जहां दलजीत ने 'बिग बॉस 16' फेम शालीन भनोट से शादी रचाई थी, जिनसे उन्हें एक बेटा जेडन है। वहीं, निखिल को भी अपनी पूर्व पत्नी से दो बेटियां हैं, जिनमें से एक बेटी अरियाना की कस्टडी निखिल के पास है। दोनों बच्चों ने भी अपने माता-पिता की शादी को एंजॉय किया था।

dalljiet

फिलहाल, हम भी दलजीत और निखिल को उनकी नई लाइफ के लिए ढेर सारी खुशियों की कामना करते हैं। तो आपको एक्ट्रेस के रिसेप्शन की झलकियां कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.