देबिना बनर्जी की बेटी को जन्म के 5 दिन बाद हो गया था पीलिया, बताया- अस्पताल में कराया था भर्ती

टेलीविजन अभिनेत्री देबिना बनर्जी ने हाल ही में खुलासा किया कि, उनकी बेटी लियाना को जन्म के पांच दिन बाद पीलिया हो गया था। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

देबिना बनर्जी की बेटी को जन्म के 5 दिन बाद हो गया था पीलिया, बताया- अस्पताल में कराया था भर्ती

टीवी एक्ट्रेस देबिना बनर्जी (Debina Bonnerjee) की दुनिया अब उनकी नन्ही परी के इर्द-गिर्द घूम रही है, जिसका नाम उन्होंने प्यार से लियाना चौधरी रखा है। खूबसूरत अभिनेत्री अक्सर अपने सोशल मीडिया हैंडल से अपनी मदरहुड जर्नी की झलकियां शेयर करती रहती हैं। लोरी गाने से लेकर अपनी बच्ची को प्यार करने तक, देबिना सबसे अच्छी मां बनना सुनिश्चित कर रही हैं।

debina

(ये भी पढ़ें: पुलकित सम्राट ने GF कृति खरबंदा संग शादी की योजना पर कहा- 'जब तक वे दोस्त हैं, चीजें सुलझ जाती हैं')

16 अप्रैल 2022 को देबिना ने अपनी बेटी की एक और मनमोहक तस्वीर साझा करते हुए उसके अनोखे नाम का खुलासा किया था, इसके साथ उन्होंने लिखा था, "नमस्ते, दुनिया हमने अपनी बेटी का नाम लियाना रखा है। हमारी प्यारी बेटी @lianna_choudhary का इंस्टाग्राम पर स्वागत है।"

debina

27 अप्रैल 2022 को देबिना ने अपने यूट्यूब चैनल 'देबिना डिकोड्स' पर एक व्लॉग शेयर किया है। अपने लेटेस्ट व्लॉग में देबिना ने खुलासा किया कि, उनकी बेटी को उसके जन्म के पांच दिनों के बाद पीलिया हो गया था। नई मां ने साझा किया कि, उनकी बेटी का पीलिया का लेवल 19 से ऊपर था और उनके डॉक्टर ने बताया था कि, 15 से ऊपर खतरनाक होता है।

debina

(ये भी पढ़ें: 'पांड्या स्टोर' फेम एलिस कौशिक और कंवर ढिल्लों ने अपने रिश्ते पर की बात, कहा- 'टैग की जरूरत नहीं')

देबिना ने यह भी साझा किया कि, उनकी बेटी लियाना को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने बताया कि, उनकी बेटी को एक इनक्यूबेटर में बिली लाइट में रखा गया था। प्रक्रिया के बारे में बताते हुए देबिना ने कहा कि, बच्चे को डायपर के अलावा कुछ भी नहीं पहनना चाहिए था, और उसकी आंखों को एक आई मास्क से ढका हुआ था।

देबिना ने आगे बताया कि, पहले डॉक्टर के पास न आने का उन्हें बुरा लगा था। देबिना ने कहा कि, उनके आस-पास के सभी लोगों ने उन्हें आश्वासन दिया कि, उनकी बेटी जल्द ही ठीक हो जाएगी। उनके डॉक्टरों ने उन्हें यहां तक ​​​​कहा था कि, 90 प्रतिशत बच्चों में पीलिया का पता चलता है और अगले दिन उनकी बेटी का पीलिया का स्तर 10 तक गिर गया था और उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।

debina

(ये भी पढ़ें: TV एक्ट्रेस आस्था चौधरी ने आदित्य बनर्जी से की शादी, शादी के बाद की पहली तस्वीर आई सामने

याद दिला दें कि, देबिना और गुरमीत ने 3 अप्रैल 2022 को अपनी बेटी का स्वागत किया था। फिलहाल, अब दोनों अपनी हैप्पी पैरेंटहुड लाइफ को एंजॉय कर रहे हैं। तो नई मां देबिना के बारे में आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.