क्या Ranbir Kapoor ने की Ananya Panday के साथ Aditya Roy Kapur के रिश्ते की पुष्टि? दिया हिंट

हाल ही में, अपनी फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' की ओटीटी रिलीज़ का प्रचार करते हुए एक्टर रणबीर कपूर ने आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे की डेटिंग अफवाहों के बारे में एक बड़ा संकेत दिया। आइए बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

क्या Ranbir Kapoor ने की Ananya Panday के साथ Aditya Roy Kapur के रिश्ते की पुष्टि? दिया हिंट

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) बॉलीवुड के पसंदीदा अभिनेताओं में से एक हैं, उन्हें हाल ही में एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के साथ फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' में देखा गया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया। हाल ही में, लव रंजन द्वारा निर्देशित इस फिल्म को एक ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया गया।

ओटीटी पर फिल्म की रिलीज का प्रमोशन करने के दौरान रणबीर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ऐश्वर्या मोहनराज के साथ बातचीत की। इंटरव्यू के दौरान रणबीर ने अपने बीएफएफ आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे की डेटिंग अफवाहों के बारे में एक बड़ा संकेत दिया।

ranbir

बता दें कि साल 2022 में अभिनेत्री कृति सेनन की दिवाली पार्टी में आदित्य और अनन्या को एक साथ समय बिताते हुए देखे जाने के बाद उनके डेटिंग की अफवाहें शुरू हुई थीं। यह नेहा धूपिया थीं, जिन्होंने सोशल मीडिया पर एक सेल्फी साझा की और इसमें गलती से आदित्य और अनन्या बैकग्राउंड में दिखाई दिए थे। इसके बाद से उन्हें कई मौकों पर साथ देखा गया है। 

रणबीर कपूर ने की आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे के रिश्ते की पुष्टि!

'नेटफ्लिक्स' को दिए अपने इंटरव्यू के दौरान रणबीर की ऐश्वर्या से बातचीत हुई। इस दौरान उन्हें आदित्य रॉय कपूर के बारे में चर्चा करते देखा गया, क्योंकि वह रणबीर के करीबी दोस्त हैं। आदित्य के बारे में बात करते हुए रणबीर ने कहा, ''मुझे पता है कि वह अक्षर 'ए' से शुरू होने वाली लड़की को पसंद करता है।" रणबीर के इस हिंट को अनन्या के साथ आदित्य के रिश्ते की पुष्टि के रूप में माना जा रहा है।

ranbir

इंटरव्यू का वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

जब रणबीर कपूर ने रिश्ते में ईमानदारी होने के बारे में की थी बात

इससे पहले, अपनी चचेरी बहन करीना कपूर के चैट शो पर अपनी फिल्म का प्रचार करते हुए रणबीर ने स्वीकार किया था कि वह रिश्तों में 'मक्कार' रहे हैं, लेकिन जैसे-जैसे आप बड़े होते जाते हैं, उतना ही आपको एहसास होता है कि आपको अपने साथी के साथ ईमानदार और खुले रहने की जरूरत है, जो बदले में एक सार्थक संबंध की ओर ले जाता है।

ranbir

रणबीर का वर्क फ्रंट

रणबीर के वर्क फ्रंट की बात करें, तो फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' के बाद रणबीर फिल्म 'एनिमल' में नजर आने वाले हैं। वह फिलहाल फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म में रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर और बॉबी देओल भी हैं। फिल्म 11 अगस्त 2023 को रिलीज होगी।

ranbir

Alia Bhatt ने घर में बेटी Raha के फेवरेट प्लेस का किया खुलासा, बताया- रणबीर हर दिन करते हैं एक रस्म। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, रणबीर कपूर द्वारा आदित्य रॉय कपूर के रिश्ते पर दिए गए स्टेटमेंट पर आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.