'दिल दोस्ती डांस' फेम Alisha Singh ने BF Dewesh Singh से की सगाई, डायमंड रिंग फ्लॉन्ट करती आईं नजर

मशहूर कोरियोग्राफर और एक्ट्रेस अलीशा सिंह ने अपने बॉयफ्रेंड देवेश सिंह से सगाई कर ली है और उन्होंने खुशी-खुशी अपने साथ बिताए मधुर पलों की झलकियां साझा की हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

'दिल दोस्ती डांस' फेम Alisha Singh ने BF Dewesh Singh से की सगाई, डायमंड रिंग फ्लॉन्ट करती आईं नजर

अलीशा सिंह (Alisha Singh) 'चैनल वी' पर प्रसारित होने वाले पॉपुलर रियलिटी शो 'दिल दोस्ती डांस' से फेमस हुईं। इसके अलावा, वह 'डांस इंडिया डांस 1', 'झलक दिखला जा' और 'बूगी वूगी' जैसे कई अन्य रियलिटी शोज का हिस्सा रही हैं और वह लगातार चार बार विजेता बनकर उभरीं। सचमुच उनका करियर ग्राफ डांस के प्रति उनके समर्पण का प्रतीक है और वह 'धूम 3' और 'बजरंगी भाईजान' सहित बॉलीवुड के कुछ बेहद शानदार डांस नंबरों को कोरियोग्राफ कर चुकी हैं।

अलीशा सिंह ने अपने बॉयफ्रेंड देवेश सिंह सेंगर से की सगाई

अपने इंस्टा हैंडल पर अलीशा सिंह ने अपने बॉयफ्रेंड देवेश सिंह सेंगर के साथ कुछ प्यारी तस्वीरें साझा कीं, जिसके माध्यम से उन्होंने अपनी सगाई की घोषणा की। जहां उन्होंने शायद ही कभी अपने निजी जीवन को सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित किया है। वहीं उनकी सगाई की तस्वीरों ने निश्चित रूप से उनके फैंस को सरप्राइज कर दिया है। पहली तस्वीर में उन्हें और देवेश को एक नौका पर एक स्पेशल मोमेंट शेयर करते हुए देखा जा सकता है, जबकि अगली झलक में अलीशा की शानदार डायमंड रिंग का क्लोज शॉट शामिल था।

alisha

alisha

एक अन्य तस्वीर में अलीशा और देवेश ने अपने हाथों से तितली का इशारा किया, जिससे सभी को उनकी सगाई की अंगूठियां करीब से दिखाई दीं। जहां अलीशा ने राउंड शेप का सॉलिटेयर डायमंड रिंग पहनी थी, वहीं उनके बॉयफ्रेंड की उंगली में प्लैटिनम की अंगूठी थी। अंतिम तस्वीर में लविंग कपल को उनके सगाई समारोह के बेहद इमोशनल मामेंट में कैद किया गया। इस खास मौके पर पिंक आउटफिट पहने अलीशा की आंखों में आंसू देखे जा सकते हैं। तस्वीरों के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, ''हाय मंगेतर।''

alisha

alisha

खैर, अलीशा की सगाई की घोषणा उनके फैंस और दोस्तों के लिए एक सरप्राइज थी, जिन्होंने उन पर अपना सारा प्यार बरसाया। पोस्ट के कमेंट बॉक्स में उन्होंने कपल को उनकी नई शुरुआत के लिए बधाई देना शुरू कर दिया। दिशा पाटनी, शक्ति मोहन, मुक्ति मोहन, मनीषा रानी समेत कई अन्य लोगों ने कपल के स्पेशल मोमेंट पर अपनी खुशी व्यक्त की।

alisha

'दिल दोस्ती डांस' में अभिनय के बाद अलीशा सिंह की जर्नी

अलीशा सिंह अपने शानदार डांस मूव्स से मशहूर हुईं, जिसे उन्होंने कई रियलिटी शोज में दिखाया। इन सबके बीच, उन्हें 'दिल दोस्ती डांस' में उनके प्रदर्शन के लिए सबसे ज्यादा पसंद किया गया। उसके बाद उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों में कई डांस नंबरों की कोरियोग्राफी में सहायता करना शुरू कर दिया। इसके अलावा, उन्होंने न केवल मुंबई में अपने कई डांस स्टूडियो स्थापित किए हैं, बल्कि खुद को एक सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर के रूप में भी स्थापित किया है। अपने यूट्यूब चैनल पर 41K फॉलोअर्स की संख्या के साथ उन्होंने वास्तव में कई लोगों के दिलों में एक विशेष जगह बना ली है।

alisha

फिलहाल, हम भी अलीशा और देवेश को उनकी सगाई के लिए ढेर सारी बधाई देते हैं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.