प्रेग्नेंट Dipika Kakar ने रेड 'अनारकली' में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, ससुराल वालों के साथ मनाई ईद

टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने अपने पति शोएब इब्राहिम और ससुराल वालों के साथ ईद मनाते हुए एक कढ़ाई वाले 'अनारकली' सूट में अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट किया। आइए आपको फोटोज दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

प्रेग्नेंट Dipika Kakar ने रेड 'अनारकली' में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, ससुराल वालों के साथ मनाई ईद

टेलीविजन अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) अपने पति शोएब इब्राहिम के साथ प्रेग्नेंसी के खुशनुमा दौर का आनंद ले रही हैं। जल्द ही बनने वाले माता-पिता इस नई यात्रा को शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं और वे अपने बच्चे को गोद में लेने का इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि दीपिका और शोएब ने 22 जनवरी 2023 को अपनी गर्भावस्था की घोषणा की थी और अब उन्होंने अपने परिवार के साथ ईद मनाई।

ईद पर रेड अनारकली में बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं दीपिका कक्कड़

22 अप्रैल 2023 को दीपिका कक्कड़ ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने ईद समारोह से कुछ अनमोल झलकियां साझा कीं। तस्वीरों में जल्द ही मां बनने वाली दीपिका को लाल रंग के अनारकली कुर्ते में अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते देखा जा सकता है। उनके आउटफिट में जटिल गोल्डन फ्लोरल कढ़ाई की गई थी।

dipika

उन्होंने इसे एक सिंपल दुपट्टे के साथ पेयर किया था, जो हेमलाइन और स्कैलप्ड डिटेल से सजी थी। झुमके, डेवी मेकअप और खुले बालों में दीपिका बेहद गॉर्जियस दिख ​रही थीं। हालांकि, यह उनके प्यारे पति शोएब की मिरर फोटो थी, जिसने हमारा ध्यान खींचा। अभिनेता को अपनी पत्नी से प्यार करते देखा गया, जो फोटो क्लिक करवाने में व्यस्त थीं। तस्वीरों को शेयर करते हुए दीपिका ने लिखा, "जब चारों तरफ प्यार हो...ईद की शाम...।"

dipika

दीपिका ने अपने ससुराल वालों के साथ मनाई ईद 

दीपिका के प्यारे पति शोएब ने भी अपने इंस्टा हैंडल पर एक प्यारी फैमिली फोटो शेयर की है, इसमें कपल को सबा इब्राहिम सहित अपने परिवार के सदस्यों के साथ खुशी से पोज़ देते देखा जा सकता है। इब्राहिम परिवार एक साथ ईद मनाते हुए काफी प्यारा लग रहा था। हालांकि, शोएब ने काले रंग के कुर्ता-पायजामा सेट में अपने करिश्माई लुक से शो को चुरा लिया।

dipika

जब फ्लोरल प्रिंटेड ड्रेस में दीपिका ने फ्लॉन्ट किया अपना बेबी बंप

11 मार्च 2023 को दीपिका ने अपने इंस्टा हैंडल से खुद की एक क्यूट तस्वीर शेयर की थी। फोटो में जल्द ही होने वाली मम्मा को एक फ्लोरल-प्रिंटेड ड्रेस में अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए देखा गया था। दीपिका ने स्लीक गोल्ड चेन, मिनिमल मेकअप, स्नीकर्स और कर्ली ओपन हेयर्स से अपने लुक को और बेहतर बनाया था।

dipika

दीपिका कक्कड़ के बेबीमून की झलकियां देखने के लिए यहां क्लिक करें।

जब होली की तस्वीरों में बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं दीपिका

7 मार्च 2023 को दीपिका ने अपने इंस्टा अकाउंट से पति शोएब इब्राहिम के साथ होली खेलते हुए मनमोहक तस्वीरें पोस्ट की थीं। इनमें इस जोड़े को व्हाइट आउटफिट में ट्विन करते देखा जा सकता है। इसके अलावा, वे अपने गुलाल से सने हाथों के साथ कैमरे के लिए पोज़ देते हुए बहुत प्यारे लग रहे थे। तस्वीर में सफेद चिकनकारी सूट पहने दीपिका अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करती और सहलाती नजर आ रही थीं। 

dipika

दीपिका कक्कड़ के घर की झलकियां देखने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, आपको दीपिका की ईद के जश्न की तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.