Dipika Kakar ने ससुराल वालों संग की ईद की शॉपिंग, प्रिंटेड कुर्ते में बेबी बंप फ्लॉन्ट करती आईं नजर

जल्द ही मां बनने वाली टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने अपने पति शोएब इब्राहिम और अपने ससुराल वालों के साथ ईद की शॉपिंग के दौरान ब्लैक कलर के प्रिंटेड 'कुर्ते' में अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट किया।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Dipika Kakar ने ससुराल वालों संग की ईद की शॉपिंग, प्रिंटेड कुर्ते में बेबी बंप फ्लॉन्ट करती आईं नजर

टेलीविजन अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) इन दिनों सातवें आसमान पर हैं, क्योंकि वह जल्द ही मदरहुड को अपनाने के लिए तैयार हैं। अभिनेत्री अपने अभिनेता-पति शोएब इब्राहिम के साथ अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रही हैं और लवबर्ड्स अपनी खुशी के छोटे बंडल को अपनी बाहों में पकड़ने के लिए बेसब्री से इ्रतजार कर रहा है। बता दें कि दीपिका और शोएब ने 22 फरवरी 2018 को शादी की थी और उन्होंने जनवरी 2023 में अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी।

दीपिका कक्कड़ ने ससुराल वालों के साथ की ईद की शॉपिंग

16 अप्रैल 2023 को दीपिका कक्कड़ की ननद सबा इब्राहिम ने अपने यूट्यूब चैनल पर ईद के लिए अपने हालिया शॉपिंग सेशन से एक व्लॉग साझा किया। वीडियो में दीपिका समेत इब्राहिम परिवार के सभी सदस्य नजर आ रहे हैं। वीडियो में जल्द ही बनने वाली मां को अपने ससुराल वालों के साथ ईद के लिए कपड़े खरीदते हुए देखा जा सकता है। इतना ही नहीं, वह अपने परिवार के साथ इफ्तार का लुत्फ उठाती भी नजर आईं।

dipika kakkar

dipika kakkar

अपने डे आउट के लिए मॉम-टू-बी दीपिका ने एक ब्लैक कलर का प्रिंटेड कुर्ता चुना था, जिसमें सीक्विन वर्क हुआ था। उन्होंने इसे ब्लैक पलाज़ो पैंट और गुलाबी दुपट्टे के साथ पेयर किया था। दीपिका ने बिना मेकअप और स्लीक खुले बालों के साथ अपने लुक को पूरा करते हुए प्रेग्नेंसी ग्लो को बिखेरा। इसके साथ ही व​ह अपना बेबी बंप भी फ्लॉन्ट करती नजर आईं।

dipika kakkar

जब प्रेग्नेंट दीपिका कक्कड़ ने लगाई मेहंदी

12 अप्रैल 2023 को दीपिका ने अपने इंस्टा हैंडल पर दो प्यारी स्टोरीज शेयर की थीं। पहली तस्वीर में वह मेहंदी आर्टिस्ट के साथ पोज देती नजर आ रही थीं। अगली तस्वीर में होने वाली मां अपनी मेहंदी को फ्लॉन्ट करती नजर आ रही थीं। पिंक और व्हाइट कलर का कॉटन सूट पहने दीपिका बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने मैचिंग दुपट्टे से अपना सिर ढक रखा था।

dipika

जब दीपिका ने शेयर की थीं अपने बेबीमून की झलकियां

कुछ दिनों पहले, दीपिका और उनके पति शोएब अपने परिवार के साथ लोनावाला में बेबीमून ट्रिप पर गए थे। अपने एक यूट्यूब व्लॉग में होने वाली मां ने मदरहुड को गले लगाने पर अपनी खुशी व्यक्त की थी। वीडियो में वह ब्लू कलर की डंगरी में अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही थीं, जिसे उन्होंने सफेद टी-शर्ट के साथ पेयर किया था।

dipika

अपने व्लॉग में उन्होंने यह भी खुलासा किया था कि कैसे एक बार उनके पति शोएब को सिगरेट के एक पैकेट के साथ रंगे हाथों पकड़ा गया था। हालांकि, दीपिका ने स्पष्ट किया था कि शोएब कभी-कभी धूम्रपान करते हैं और अपनी आदत को कंट्रोल करने की कोशिश कर रहे हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, हमें अपने ससुराल वालों के साथ दीपिका का ईद शॉपिंग सेशन काफी पसंद आया। तो आपको एक्ट्रेस की फैमिली कैसी लगती है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.