Disha Patani के पहले ऑडिशन का वीडियो हुआ वायरल, नेटिजंस बोले- 'सर्जरी से पहले की जिंदगी'

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी ने अपना पहला ऑडिशन तब दिया था, जब वह सिर्फ उन्नीस साल की थीं। इस समय उनके ऑडिशन का वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको भी दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Disha Patani के पहले ऑडिशन का वीडियो हुआ वायरल, नेटिजंस बोले- 'सर्जरी से पहले की जिंदगी'

दिशा पाटनी (Disha Pataniको 'ग्लैमरस बॉलीवुड डीवा' कहा जाता है। उन्हें साल 2015 में उनकी तेलुगु फिल्म 'लोफर' से पॉपुलैरिटी मिली। जल्द ही उन्होंने फिल्म 'एमएस धोनीः द अनटोल्ड स्टोरी' से बॉलीवुड में कदम रखा। तब से उन्हें उनके बेहद सुंदर स्टाइल गेम और बिकिनी के साथ एक्सपेरिमेंटल लुक के लिए पसंद किया गया है, लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि दिशा ने अभिनय की दुनिया में अपना सफर उन्नीस साल की उम्र में शुरू किया था। हाल ही में, उनका पहला ऑडिशन वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर फैंस हैरानी जता रहे हैं।

दिशा पाटनी का पहला ऑडिशन वीडियो वायरल

पार्टियों में अक्सर अलग और यूनिक आउटफिट्स के साथ स्पॉट होने वाली दिशा ने अपने पहले ऑडिशन वीडियो से हमारा दिल जीत लिया। महज उन्नीस साल की उम्र में दिशा ने कैमरे का सामना किया था और एक ऐड फिल्म के लिए ऑडिशन दिया था। क्लिप में दिशा पैंट के साथ व्हाइट कलर के टैंक टॉप में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। हल्का मेकअप, काजल से भरी आंखें और पोनीटेल में बंधे बाल उनके लुक में चार-चांद लगा रहे थे। वीडियो में उनकी मासूमियत भी दिखाई दे रही है।

disha

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

दिशा पाटनी के पहले ऑडिशन वीडियो पर नेटिजंस की प्रतिक्रिया

जैसे ही वीडियो वायरल हुआ, नेटिजंस को यकीन नहीं हो रहा था कि क्लिप में दिख रही लड़की दिशा पाटनी ही हैं। एक यूजर ने लिखा, ''सर्जरी, जिम और ऑल टाइम क्लीवेज शो ऑफ, फिर भी 'दिशा का पता नहीं।'' एक अन्य ने लिखा, ''बहुत गंदी दिख रही हो। सर्जरी और मेकअप के लिए धन्यवाद।'' एक यूजर को यकीन ही नहीं हुआ कि वह तब उन्नीस साल की थीं। यहां देखें यूजर्स की प्रतिक्रियाएं।

disha patni

disha patani

दिशा पाटनी ने बॉलीवुड का हिस्सा बनने के लिए छोड़ दी थी अपनी पढ़ाई

'इंडिया टाइम्स' को दिए इंटरव्यू में दिशा पाटनी ने बॉलीवुड में करियर बनाने के लिए अपनी पढ़ाई छोड़ने के बारे में बात की थी। दिशा ने बताया था कि उनके पास वापस लौटने का कोई विकल्प नहीं था, क्योंकि उन्होंने बॉलीवुड के लिए अपनी पढ़ाई छोड़ दी थी। उनके शब्दों में, ''मेरे पास वापस जाने या हार मानने का कोई विकल्प नहीं था। मैंने बॉलीवुड में करियर बनाने के लिए अपनी पढ़ाई छोड़ दी थी। मैं एक इंडिपेंडेंट पर्सन हूं। यहां आकर मेरे पास वापस जाने का कोई विकल्प नहीं था।''

disha

एक्स बॉयफ्रेंड टाइगर श्रॉफ के साथ दिशा पाटनी की लव स्टोरी

साल 2016 में टाइगर और दिशा ने अपने पहले म्यूजिक वीडियो 'बेफिक्रा' में अभिनय किया। तब से वे एक साथ हो गए थे। जहां गाना धूम मचा रहा था, वहीं नेटिजंस को यकीन था कि उनके बीच कुछ चल रहा था। इसके बाद इस एक्स कपल को अक्सर डिनर डेट और इवेंट्स पर स्पॉट किया जाने लगा। छह साल तक अपने रोमांस के बवंडर से देश को हैरान करने के बाद वे 2022 में अलग हो गए।

disha

रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिशा और टाइगर लगभग साथ ही रह रहे थे। हालांकि, चीजें तब खराब हो गईं, जब दिशा ने टाइगर से शादी करने की इच्छा जताई। जहां दिशा शादी करना चाहती थीं, वहीं टाइगर कमिटमेंट के लिए तैयार नहीं थे। इसलिए, वे अलग हो गए। कहा जा रहा है कि दिशा इस समय अलेक्जेंडर एलेक इलिक को डेट कर रही हैं। हालांकि, उन्होंने अभी अपने रिश्ते को आधिकारिक नहीं किया है।

जब रुमर्ड BF संग दिशा पाटनी की रोमांटिक तस्वीरें आई थीं सामने, टाइगर की बहन ने किया था कमेंट। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, आप दिशा के पहले ऑडिशन के वीडियो के बारे में क्या सोचते हैं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.