Diwali 2022: जानें लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, इस बार एक साथ मनाई जाएगी छोटी-बड़ी दिवाली

इस बार छोटी और बड़ी दिवाली एक ही दिन 24 अक्टूबर 2022 को मनाई जाएगी। चलिए आपको बताते हैं इसकी वजह और लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

Diwali 2022: जानें लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, इस बार एक साथ मनाई जाएगी छोटी-बड़ी दिवाली

दिवाली (Diwali 2022) हिंदू धर्म में सबसे बड़ा त्योहार माना जाता है। दिवाली का त्योहार धनतेरस से शुरू हो जाता है। धनतेरस के बाद छोटी दिवाली और फिर बड़ी दिवाली का पर्व मनाया जाता है। हालांकि, इस बार छोटी और बड़ी दिवाली एक ही दिन पड़ रही है। इस बार दिवाली 24 अक्टूबर 2022 को है और इसी दिन छोटी दिवाली भी मनाई जाएगी।

DIWALI 2022

पहले ये जान लीजिए कि दिवाली हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या को मनाई जाती है। वहीं, छोटी दिवाली चतुर्दशी को मनाई जाती है। दिवाली का यह त्योहार त्रयोदशी तिथि पर धनतेरस से शुरू हो जाता है, लेकिन इस बार चतुर्दशी और अमावस्या एक ही दिन है, तो ऐसे में छोटी और बड़ी दिवाली एक ही दिन मनाई जाएगी। 

धनतेरस 2022 कब है?

DIWALI 2022

धनतेरस कार्तिक माह के कृष्णपक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाई जाती है। इस बार ये तिथि 22 अक्टूबर को शाम 6 बजकर 02 मिनट से शुरू होकर 23 अक्टूबर शाम 6 बजकर 03 मिनट तक रहेगी। हर त्योहार उदया तिथि के आधार पर ही मनाया जाता है, तो इस लिहाज से धनतेरस 23 अक्टूबर को मनाई जाएगी।  

छोटी दिवाली (2022) कब है?

DIWALI 2022

छोटी दिवाली कार्तिक माह के कृष्णपक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाई जाती है, इसे नरक चतुर्दशी भी कहा जाता है। इस बार ये 23 अक्टूबर शाम 6 बजकर 04 मिनट से शुरू हो रही है। इसका समापन अगले दिन 24 अक्टूबर को शाम 5 बजकर 28 मिनट पर होगा। उदया तिथि के आधार पर 24 अक्टूबर को छोटी दिवाली सेलिब्रेट की जाएगी।  

दिवाली (2022) कब है?

DIWALI 2022

इस बार बड़ी दिवाली भी छोटी दिवाली के दिन यानी 24 अक्टूबर को ही मनाई जाएगी। दरअसल, ये दिवाली कार्तिक मास के कृष्ण के पक्ष की अमावस्या को मनाई जाती है और इस बार अमावस्या चतुर्दशी के दिन ही यानी 24 अक्टूबर को शाम 05 बजकर 28 मिनट से शुरू हो रही है, जो अगले दिन 25 अक्टूबर को शाम 04 बजकर 19 मिनट तक रहेगी। 25 अक्टूबर को प्रदोष काल से पहले ही अमावस्या का समापन होने से दिवाली का पर्व एक दिन पहले ही यानी 24 अक्टूबर को मनाया जाएगा।

नरक चतुर्दशी (2022) का शुभ मुहूर्त

DIWALI 2022

अभ्यंग स्नान मुहूर्त- 24 अक्टूबर सुबह 05:08 से सुबह 06:31 तक
अवधि - 01 घंटा 23 मिनट

काली चौदस 2022 का मुहूर्त 

KALI CHAUDAS

(ये भी पढ़ें- दिवाली पर क्यों की जाती है माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा?)

नरक चतुर्दशी के दिन ही काली चौदस को मनाने का भी विधान है। काली चौदस की मध्य रात्रि में मां काली की पूजा की जाती है। यह पूजा इस बार 23 अक्टूबर को की जाएगी। काली चौदस मुहूर्त - 23 अक्टूबर 2022 को रात 11:42 से 24 अक्टूबर को रात 12:33 तक है।  

दिवाली पर लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त

DIWALI 2022

दिवाली पर धन की देवी मां लक्ष्मी का पूजन करने का विधान है। इस बार लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त 24 अक्टूबर को शाम 06:53 से रात 08:16 तक रहेगा।

DIWALI 2022

तो आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.