पॉपुलर टेलीविजन एक्ट्रेस प्रियंका सिंह (Priyanka Singh) इस समय सातवें आसमान पर हैं, क्योंकि उन्होंने अपनी मदरहुड जर्नी शुरू कर दी है। प्रियंका ने 'मेरी भाभी', 'बड़ी देवरानी', 'संकट मोचन महाबली हनुमान', 'तेनाली राम' व 'दीया और बाती हम' जैसे हिट शोज में काम किया है। प्रियंका इंडियन टेलीविजन इंडस्ट्री की मोस्ट डिमांडिंग एक्ट्रेसेस में से एक हैं, क्योंकि उनका नाम विवादों में कम ही आता है।
'ईटाइम्स' के साथ दिल से दिल की बातचीत में प्रियंका सिंह ने अपनी डिलीवरी के बारे में खुलकर बात की। अभिनेत्री ने खुलासा किया कि उन्होंने अपने पहले बेबी को जन्म देने के लिए सर्जरी करवाई थी। एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया है। जब प्रियंका से उनकी न्यूबोर्न बेबी की हेल्थ के बारे में पूछा गया, तो नई मां ने बताया कि वह काफी स्वस्थ है।
इसके अलावा, प्रियंका सिंह ने स्वीकार किया कि अपनी बेटी के जन्म के बाद उन्हें कोई दर्द महसूस नहीं हुआ और वह अपनी नन्ही बच्ची के साथ रहकर बेहद खुश हैं। अभिनेत्री ने अपनी बेटी के जन्म के बारे में एक दिलचस्प किस्सा भी साझा किया। उन्होंने अपनी बच्ची और भगवान कृष्ण के बीच संबंध के बारे में बताया। प्रियंका ने खुलासा किया कि उन्होंने अपनी बेटी को 6 सितंबर 2023 को जन्माष्टमी के शुभ दिन पर जन्म दिया था।
उनके शब्दों में, "मैं अपने जीवन की इस नई जर्नी से बहुत उत्साहित हूं। सर्जिकल पेन के बाद भी जब मैंने उसे देखा, तो मैं सब कुछ भूल गई। मैं राधा और कृष्ण की भक्त हूं, इसलिए वह भगवान द्वारा बरसाए गए आशीर्वाद की तरह है। यह सब कुछ एक नया अनुभव है।"
इसी साक्षात्कार में प्रियंका सिंह ने अपने प्रोफेशनल फ्रंट के बारे में भी बात की। उन्होंने स्वीकार किया कि उनके पास कई बड़े प्रोजेक्ट हैं। हालांकि, नई मां ने कहा कि इस समय उनकी प्राथमिकताएं थोड़ी बदल गई हैं और वह अपनी बच्ची की देखभाल करने के प्रति अधिक इच्छुक हैं। प्रियंका ने यह भी कहा कि वह लगभग हर दिन पैरेंटिंग के बारे में कई नई चीजें सीख रही हैं और मां बनने के इस नए अनुभव का आनंद ले रही हैं।
उनके शब्दों में, "मेरी मिश्रित भावनाएं हैं, क्योंकि मुझे बहुत सारा काम, कई बड़े प्रोजेक्ट और कुछ शोज छोड़ने पड़े, क्योंकि मेरी प्राथमिकताएं बदल गई हैं और मैं एक अच्छी मां बनना चाहती हूं। मैं बेटी को अपना सारा समय और अटेंशन देना चाहती हूं। एक नए पैरेंट के रूप में मैं हर दिन कुछ नया सीख रही हूं। मेरी मां और सास दोनों मेरा मार्गदर्शन कर रही हैं।"
इंटरव्यू खत्म होने से पहले प्रियंका सिंह ने अपनी बच्ची के नाम के बारे में भी खुलासा किया और बताया कि वे अब उसे 'राधिका' बुला रहे हैं। हालांकि, उन्होंने खुलासा किया कि कागज पर उनकी बेटी का नाम 'व्रामिका' है। उन्होंने खुलासा किया, "फिलहाल हम उसे राधिका कह रहे हैं, लेकिन कागजों पर उसका नाम 'व्रामिका' है।"
खैर, हम भी प्रियंका और उनके पति रमित को पहली बार माता-पिता बनने पर बधाई देते हैं।