Ekta Kapoor ने होली बैश में Ankita Lokhande के साथ दिया पोज, Vicky Jain को कहा- 'जीजू'

स्टार कपल अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के होली बैश का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें प्रोड्यूसर एकता कपूर विक्की को 'जीजू' कहती हुई सुनी जा सकती हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Ekta Kapoor ने होली बैश में Ankita Lokhande के साथ दिया पोज, Vicky Jain को कहा- 'जीजू'

25 मार्च 2024 को पूरे देश में होली का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। बॉलीवुड सितारों ने भी इस मौके पर इंस्टाग्राम पर रंगों की बौछार की, जिससे प्लेटफार्म उनके जश्न की तस्वीरों और वीडियोज से भर गया। व्हाइट ड्रेसेस में सजे और रंगों से सराबोर, उन्होंने न केवल अपने दोस्तों के साथ उत्सव का आनंद लिया, बल्कि इन क्षणों को अपने फैंस के साथ भी साझा किया। इनमें अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) और उनके पति विक्की जैन भी शामिल थे, जो हाल ही में पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस 17' में नजर आए थे।

अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की होली बैश का वीडियो आया सामने

अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने ग्रैंड होली बैश का आयोजन किया था, जिसमें इंडस्ट्री के उनके कई दोस्त शामिल हुए थे। सोशल मीडिया पर होली बैश का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें अंकिता और विक्की को व्हाइट आउटफिट में एकता कपूर के साथ पैपराज़ी के लिए पोज़ देते हुए देखा जा सकता है, जो बाहर जा रही थीं। जहां विक्की सफेद कुर्ते में बेहद अच्छे लग रहे थे, वहीं अंकिता ने मल्टीकलर दुपट्टे के साथ सूट पहना हुआ था।

ekta kapoor

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

एकता कपूर ने विक्की जैन को बताया अपना 'जीजू'

एकता ने पोज देते हुए विक्की को अपना 'जीजू' बताया। उन्होंने कहा, ''हमारे लिए तो विक्की जीजू हैं।'' इस दौरान एकता के साथ उनके भाई और अभिनेता तुषार कपूर के बेटे लक्ष्य भी थे। एक अन्य वीडियो में जिसे पैपराजी अकाउंट ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा किया है, विक्की और अंकिता को एक-दूसरे को रंग लगाते हुए देखा जा सकता है। अंकिता और विक्की की होली पार्टी का नाम 'अनवी की रास-लीला' था।

ankita

ankita

ankita

Ankita Lokhande ने 'BB17' में Vicky Jain के प्रति पजेसिव होने पर की बात, कहा- 'जब हमारे बच्चे बड़े..' पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

अंकिता लोखंडे और विक्की जैन का उतार-चढ़ाव भरा रिश्ता

बता दें कि इस साल की शुरुआत में 'बिग बॉस 17' में भाग लेने के बाद से अंकिता लोखंडे और विक्की जैन किसी न किसी कारण से सुर्खियों में बने हुए हैं। शो के दौरान दोनों को अक्सर एक-दूसरे से लड़ते हुए देखा जाता था, जिससे हर कोई हैरान रह जाता था कि क्या ये दोनों जल्द ही अलग हो जाएंगे। हालांकि, शो से बाहर निकलने के तुरंत बाद अंकिता ने स्पष्ट किया कि वह और विक्की एक साथ हैं। 'न्यूज 18 शोशा' के साथ एक विशेष साक्षात्कार में अंकिता ने उन लोगों की आलोचना की थी, जिन्होंने विक्की के साथ उनके रिश्ते को जज किया था और सभी से आग्रह किया था कि वे उन्हें अपनी जिंदगी वैसे जीने दें, जैसे वे चाहते हैं।

ankita

जब Ankita Lokhande ने 19 की उम्र में कास्टिंग काउच फेस करने पर की बात, कहा- 'मुझसे प्रोड्यूसर के साथ..' पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, आपको अंकिता और विक्की के होली बैश की झलकियां कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.