फैशन इन्फ्लुएंसर Sakshi Sindwani ने BF Raghav से की सगाई, अभिनव मिश्रा की साड़ी में दिखीं स्टनिंग

फेमस सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर साक्षी सिंधवानी ने 18 जून 2023 को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड राघव अरोड़ा से सगाई कर ली है। आइए आपको इसकी झलकियां दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

फैशन इन्फ्लुएंसर Sakshi Sindwani ने BF Raghav से की सगाई, अभिनव मिश्रा की साड़ी में दिखीं स्टनिंग

पॉपुलर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर साक्षी सिंधवानी (Sakshi Sindwani) पर्सनल लाइफ के अच्छे फेज में हैं। फैशन इन्फ्लुएंसर ने 18 जून 2023 को अपने प्रियजनों की उपस्थिति में अपने बचपन के दोस्त राघव अरोड़ा से सगाई की और अब होने वाली दुल्हन ने अपने रोका समारोह से कुछ खूबसूरत झलकियां साझा की हैं। इसके अलावा, साक्षी को 9 जून 2023 को स्कॉटलैंड में अपने बॉयफ्रेंड से एक ड्रीमी प्रपोजल भी मिला था। बता दें कि साक्षी, 'स्टाइल मी अप विद साक्षी' के नाम से पॉपुलर हैं और वह सोशल मीडिया पर फैशन रिलेटिव कंटेंट बनाती हैं।

फैशन इन्फ्लुएंसर साक्षी सिंधवानी ने बॉयफ्रेंड राघव अरोड़ा से की सगाई

19 जून 2023 को साक्षी सिंधवानी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी सगाई सेरेमनी की कई झलकियां शेयर कीं। तस्वीरों में वह और उनके बॉयफ्रेंड राघव अरोड़ा काफी प्यारे लग रहे थे। उन्होंने अपने प्रियजनों के साथ अपने इस खास दिन को एंजॉय किया। पहली फोटो में साक्षी को अपने बॉयफ्रेंड के साथ स्टाइलिश एंट्री करते हुए देखा जा सकता है। अगली तस्वीर में साक्षी और राघव की डेटिंग पीरियड से अब तक की जर्नी की फोटोज से सजी एक दीवार दिखाई गई है।

Sakshi Sindwani

तस्वीरों को साझा करते हुए होने वाली दुल्हन ने खुलासा किया कि कैसे उनके माता-पिता ने एक सरप्राइज पार्टी रखी थी, जो रोका में बदल गई और लिखा, "हैप्पी टीयर्स सीजन आधिकारिक तौर पर शुरू हो गया है! हमारे माता-पिता ने हमें सगाई का जश्न मनाने के लिए एक सरप्राइज पार्टी दी और इसके बारे में बहुत कम जानकारी दी। साक्षी ने एक सुंदर साड़ी पहनी, राघव ने एक कैजुअल सूट पहना।"

एक अन्य तस्वीर में साक्षी अपने ससुराल वालों से उपहार के रूप में गोल्डन ज्वेलरी पाकर खुश दिख रही थीं। हालांकि, यह लवबर्ड्स की एक खूबसूरत कैंडिड फोटो थी, जिसने हमारा ध्यान खींचा। फोटो में राघव को साक्षी को गले लगाते हुए उनके सिर पर किस करते हुए देखा जा सकता है। दूसरी ओर, भावुक दुल्हन को अपनी डायमंड इंगेजमेंट रिंग को फ्लॉन्ट करते हुए देखा गया।

Sakshi Sindwani

साक्षी सिंधवानी और राघव का सगाई लुक

अपने खास दिन के लिए साक्षी ने मिनिमल, लेकिन स्टाइलिश लुक चुना था। उन्होंने फेमस डिजाइनर अभिनव मिश्रा के कलेक्शन से ऑलिव ग्रीन कलर की साड़ी पहनी थी। उनकी साड़ी पर मिरर वर्क के साथ एम्बेलिश्मेंट थे। साक्षी ने अपनी साड़ी को मैचिंग स्ट्रेपी ब्लाउज़, डायमंड चोकर, मैचिंग डैंगलर्स, ब्रेसलेट्स और रिंग्स के साथ स्टाइल किया था। शिमरी आईशैडो, ग्लॉसी लिप्स, ब्लश्ड चीक्स, बिंदी और खुले बालों ने उनके लुक में चार-चांद लगा दिए थे। दूसरी ओर, राघव लाइट ब्राउन कलर के पैंटसूट में हैंडसम लग रहे थे, जिसे उन्होंने ब्लू कलर की शर्ट के साथ पेयर किया था।

Sakshi Sindwani

जब राघव ने साक्षी सिंधवानी को किया प्रपोज

12 जून 2023 को साक्षी ने अपने इंस्टा हैंडल से अपने ड्रीमी प्रपोजल से राघव के साथ झलकियों की एक सीरीज शेयर की थी। तस्वीरों में फैशन इन्फ्लुएंसर बहुत खुश दिख रही थीं, क्योंकि उन्हें अपने बॉयफ्रेंड से एक सरप्राइज प्रपोजल मिला था। बता दें कि राघव और साक्षी ने ग्लेनको (स्कॉटिश हाइलैंड्स) में अपने मिलन का जश्न मनाया। अपने खास दिन के लिए साक्षी ने एक सुंदर प्रिंटेड शर्ट ड्रेस पहनी थी, जिसमें ग्रीन कलर का ब्रॉड बॉर्डर था। उन्होंने अपने लुक को खूबसूरत इयररिंग्स, स्लीक चोकर और डेवी मेकअप के साथ पूरा किया था। 

Sakshi Sindwani

दूसरी ओर, राघव ने ग्रीन कलर की टी-शर्ट में अपनी होने वाली दुल्हनिया को कंप्लीट किया था, जिसे उन्होंने व्हाइट पैंट के साथ पेयर किया था। तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था, "उन्हें सवाल पूछने और हमेशा के लिए मेरी जिंदगी बदलने में 12 साल लग गए।"

फिलहाल, हम भी साक्षी और राघव को उनकी सगाई के लिए ढेर सारी बधाई देते हैं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.