फातिमा सना शेख ने दिया अपनी शादी का हिंट, कहा- 'क्या मुझे यह करना चाहिए'

हाल ही में, एक्ट्रेस फातिमा सना शेख ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसके बाद से नेटिजंस उनकी शादी के कयास लगा रहे हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Ruchi Upadhyay Last Updated:

फातिमा सना शेख ने दिया अपनी शादी का हिंट, कहा- 'क्या मुझे यह करना चाहिए'

बॉलीवुड एक्ट्रेस फातिमा सना शेख (Fatima Sana Shaikh) इन दिनों आमिर खान की बेटी आइरा खान और उनके होने वाले पति नुपुर शिखरे पर अपनी टिप्पणी के कारण सुर्खियों में बनी हुई हैं। आइरा और फातिमा एक-दूसरे के साथ अच्छा संबंध साझा करती हैं। हाल ही में फातिमा, आइरा और नुपुर की सगाई पार्टी में भी नजर आई थीं।

fatima-sana-shaikh

दरअसल, कुछ दिनों पहले फातिमा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आइरा और नुपुर की एक तस्वीर साझा करते हुए उन्हें 'अजीब लोग' कहा था, जिसके बाद आइरा ने भी फातिमा के पोस्ट को शेयर करते हुए इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। आइरा ने लिखा था, ''हां, यह सच है, लेकिन हम अजीब हरकतें करते हुए बहुत क्यूट लगते हैं।''

fatima-sana-shaikh

वहीं, अब एक बार फिर फातिमा अपनी एक पोस्ट को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं। दरअसल, फातिमा अपने एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं। इस पोस्ट में वह अपनी शादी का इशारा देती नजर आ रही हैं। फातिमा ने जब से यह पोस्ट साझा की है, तब से यूजर्स उनकी शादी के कयास लगा रहे हैं। फातिमा द्वारा की गई इस पोस्ट में उनकी कुछ तस्वीरें हैं। एथनिक लुक में फातिमा बेहद प्यारी लग रही हैं। इन तस्वीरों में फातिमा ने बैकलेस टॉप और हाई वैस्ट पैंट पहनी हुई है, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं, लेकिन जिस चीज ने हमारा ध्यान खींचा वह था, फातिमा का कैप्शन। इन तस्वीरों को पोस्ट करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ''सवाल यह है कि यह करना चाहिए या नहीं करना चाहिए।''

fatima-sana-shaikh

fatima-sana-shaikh

fatima-sana-shaikh

fatima-sana-shaikh

जैसे ही फातिमा सना शेख की पोस्ट इंस्टाग्राम पर लाइव हुई, लोगों ने कयास लगाने शुरु कर दिए कि अभिनेत्री कथित तौर पर शादी कर रही हैं। कुछ महीने पहले ऐसी खबरें आ रही थीं कि फातिमा अपने सह-कलाकार आमिर खान से शादी करने जा रही हैं। आमिर द्वारा अपनी दूसरी पत्नी किरण राव को तलाक देने के बाद यह अफवाहें और तेज हो गई थीं। हालांकि, फातिमा और आमिर ने इन रिपोर्टों को खारिज कर दिया था। 

fatima-sana-shaikh

इससे पहले, फातिमा ने अपने एक पुराने इंटरव्यू में अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खुलकर बात की थी। इस इंटरव्यू में उन्होंने अपने पिछले रिलेशनशिप को लेकर कुछ ऐसा कहा था, जिसे जानकर सब हैरान थे। फातिमा ने अपने इस इंटरव्यू में क्या कहा था? जानने के लिए यहां क्लिक करें

fatima-sana-shaikh

खैर, फातिमा शादी करने वाली हैं या नहीं? यह तो जल्द पता चल जाएगा। फिलहाल, आपको एक्ट्रेस द्वारा शेयर की गई तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट में जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.