फोर्ब्स लिस्ट 2024: Mukesh Ambani की संपत्ति में हुआ तगड़ा इजाफा, बने एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति

'फोर्ब्स रिचेस्ट लिस्ट 2024' के अनुसार, मुकेश अंबानी 100 बिलियन डॉलर क्लब में शामिल होने वाले पहले एशियाई बन गए हैं। उन्होंने दुनिया के नौवें सबसे अमीर व्यक्ति के रूप में अपना स्थान बरकरार रखा है।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

फोर्ब्स लिस्ट 2024: Mukesh Ambani की संपत्ति में हुआ तगड़ा इजाफा, बने एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति

विश्व के अरबपतियों की 2024 की 'फोर्ब्स' लिस्ट में पिछले वर्ष 169 की तुलना में 200 भारतीयों को स्थान मिला है। इन भारतीयों की संयुक्त संपत्ति रिकॉर्ड 954 अरब डॉलर है, जो पिछले साल के 675 अरब डॉलर से 41% अधिक है। यही नहीं, लिस्ट में पच्चीस नए भारतीय अरबपति भी शामिल हैं।

मुकेश अंबानी की संपत्ति में हुआ तगड़ा इजाफा, बने भारत और एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति

'फोर्ब्स' लिस्ट में बिजनेसमैन मुकेश अंबानी टॉप पर हैं, जिनकी कुल संपत्ति 83 बिलियन डॉलर से बढ़कर 116 बिलियन डॉलर हो गई है, जिससे वह 100 बिलियन डॉलर क्लब में शामिल होने वाले पहले एशियाई बन गए हैं। मुकेश अंबानी ने दुनिया के नौवें सबसे अमीर व्यक्ति के रूप में अपना स्थान बरकरार रखा है। वह भारत और एशिया दोनों के सबसे अमीर व्यक्ति हैं।

mukesh ambani

Mukesh Ambani-Nita Ambani ने अपनी 39वीं मैरिज एनिवर्सरी पर काटा था 6-टियर गोल्डन केक, देखें झलक

गौतम अडानी हैं दूसरे सबसे अमीर भारतीय

लिस्ट के अनुसार, गौतम अडानी दूसरे सबसे अमीर भारतीय हैं, क्योंकि उन्होंने अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए 36.8 बिलियन डॉलर जोड़े हैं। कुल मिलाकर लिस्ट में वह 84 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 17वें नंबर पर हैं। 

gautam

भारत की सबसे अमीर महिला बनी हुई हैं सावित्री जिंदल

भारत की सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल बनी हुई हैं, जो एक साल पहले छठे स्थान से बढ़कर अब भारत की चौथी सबसे अमीर महिला हैं। उनकी कुल संपत्ति 33.5 बिलियन डॉलर है।

savitri

इस लिस्ट में पच्चीस नए भारतीय अरबपति शामिल हैं, जिन्होंने अपनी शुरुआत की है। इनमें नरेश त्रेहान, रमेश कुन्हिकन्नन और रेणुका जगतियानी शामिल हैं। वहीं, बायजू रवींद्रन और रोहिका मिस्त्री को इस बार बाहर कर दिया गया है।

Savitri Jindal हैं भारत की सबसे अमीर महिला, जानें उनके 9 बच्चों, पति, बिजनेस और नेट वर्थ के बारे में

यहां देखें भारत के 10 सबसे अमीर लोगों की लिस्ट

1. मुकेश अंबानी- कुल संपत्ति 116 बिलियन डॉलर

2. गौतम अडानी- कुल संपत्ति 84 बिलियन डॉलर

3. शिव नादर- कुल संपत्ति 36.9 बिलियन डॉलर

4. सावित्री जिंदल- कुल संपत्ति 33.5 बिलियन डॉलर

5. दिलीप सांघवी- कुल संपत्ति 26.7 बिलियन डॉलर

6. साइरस पूनावाला- कुल संपत्ति 21.3 बिलियन डॉलर

7. कुशल पाल सिंह- कुल संपत्ति 20.9 बिलियन डॉलर

8. कुमार बिड़ला - कुल संपत्ति 19.7 बिलियन डॉलर

9. राधाकिशन दमानी- कुल संपत्ति 17.6 बिलियन डॉलर

10. लक्ष्मी मित्तल- कुल संपत्ति 16.4 बिलियन डॉलर

mukesh

Mukesh-Nita Ambani अनदेखे वीडियो में ग्रैंड चिल्ड्रेन संग खेलते आए नजर, रोमांटिक गाने पर किया डांस। झलकियां देखने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, मुकेश अंबानी ने अरबपतियों की लिस्ट में टॉप 10 में अपनी जगह बनाई है। तो इस बारे में आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.