15 साल की Ruhaanika से 19 की Sumbul Touqeer तक: 10 टीवी स्टार्स जिन्होंने कम उम्र में खरीदा अपना घर

आइए यहां हम अपको उन टीवी स्टार्स के बारे में बताते हैं, जिन्होंने कम उम्र में ही अपने सपनों के घर को बनाने के लक्ष्य को पूरा कर लिया है। आइए आपको बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

15 साल की Ruhaanika से 19 की Sumbul Touqeer तक: 10 टीवी स्टार्स जिन्होंने कम उम्र में खरीदा अपना घर

फेमस यंग टीवी स्टार्स जिनके पास एक तगड़ी फैन फॉलोइंग है, उन्होंने अपने सपनों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत की है। उनके पास कुछ महंगी व शानदार चीजें हैं और उन्होंने छोटी उम्र में ये सब हासिल कर लिया है। ये कलाकार 30 साल से भी कम उम्र के हैं। यहां हम आपको कुछ ऐसे स्टार्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने अपनी मेहनत से अपने सपनों का घर बनाया है। आइए बताते हैं।

1. सुंबुल तौकीर खान

sambul home

'इमली' फेम सुंबुल बड़ी ऊंचाइयों तक पहुंच रही हैं और अपने सभी सपनों को पूरा कर रही हैं। उनके परिवार और दोस्तों को उन पर गर्व है। अब एक्ट्रेस ने अपने लिए घर खरीदने के अपने सबसे बड़े सपनों में से एक को भी पूरा कर लिया है। सुंबुल ने सोशल मीडिया पर अपने दोस्तों और परिवार के साथ तस्वीरें साझा की थीं, जो इस तरह के विशेष अवसर पर उनके साथ शामिल हुए थे। उन्होंने पोस्ट को कैप्शन दिया था, “नया घर ….और बहुत सारी खुशियां।”

home

2. जन्नत जुबैर रहमानी

'खतरों के खिलाड़ी 12' फेम जन्नत जुबैर रहमानी (Jannat Zubair Rahmaniने कुछ समय पहले अपने निर्माणाधीन घर की एक फोटो शेयर की थी, जो सितंबर 2023 तक बनकर तैयार हो जाएगा। 21 साल की उम्र में अभिनेत्री एक घर की मालकिन हैं। जन्नत अपने ऑनस्क्रीन टैलेंट के लिए जानी जाती हैं और सोशल मीडिया पर उनके बड़ी संख्या में फॉलोअर्स हैं। आखिरकार उन्होंने भी अपने 'सपनों का घर' अचीव कर लिया है।

jannat

उन्होंने इस खुशखबरी को अपने इंस्टाग्राम पर अपने सभी फैंस के साथ साझा किया था, लेकिन कुछ समय बाद इसे हटा दिया था, ताकि यह उनकी सफलता को प्रभावित न कर सके। जन्नत ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा था, “क्योंकि सपने सच होते हैं..!! सपनों के घर की कहानी जिसे सुनकर मैं बड़ी हुई हूं, आखिरकार मेरी आंखों के सामने है। #अलहम्दुलिल्लाह।”

jannat

'संजू' फेम अशनूर कौर की महंगी चीजें: शानदार घर से लग्जरी कारों तक की हैं मालकिन। इस बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करें।

3. अशनूर कौर

ashnoor

'पटियाला बेब्स' फेम अशनूर कौर ने भी अपना खुद का घर लेने की इच्छा पूरी कर ली है। अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपने घर के कुछ हिस्से दिखाए थे। अशनूर ने 'ईटाइम्स' को बताया था, “मैंने एक नया घर बुक किया है और यह मेरे सपनों का घर है। यह निर्माणाधीन है। यह अच्छा लगता है, क्योंकि यह दर्शाता है कि आप बड़े हो रहे हैं, अपने दम पर चीजें कर रहे हैं। यह आपकी कड़ी मेहनत दर्शाती है। घर अगले साल तक तैयार हो जाएगा।''

4. तुनिषा शर्मा

tunisha

24 दिसंबर 2022 को आत्महत्या करने वाली दिवंगत अभिनेत्री तुनिषा शर्मा 13 साल की उम्र से काम कर रही थीं। 'आईएएनएस' के अनुसार, वह एक फ्लैट सहित 15 करोड़ रुपए की संपत्ति के रूप में अपनी मेहनत की विरासत छोड़ गई हैं। उनकी मां वनिता शर्मा अब प्रॉपर्टी की वारिस होंगी।

5. रुहानिका धवन

ruhaanika

15 साल की रुहानिका धवन ने उस समय सभी को चौंका दिया था, जब एक्ट्रेस ने घोषणा की थी कि उन्होंने एक घर खरीदा है। रुहानिका ने लिखा था, 'मैंने एक बहुत बड़ा सपना देखा है, 'खुद का घर खरीदना। यह मेरे और मेरे लोगों के लिए बहुत बड़ी बात है। मैं इसे आप सभी के साथ साझा करने के लिए इंतजार नहीं कर सकती थी। मेरे माता-पिता और मैं उन सभी प्लेटफॉर्म और अवसरों के लिए बेहद आभारी हैं, जिन्होंने मुझे इस सपने को हासिल करने में मदद की है। बेशक, यह मेरे माता-पिता की मदद और मार्गदर्शन के बिना संभव नहीं होता और जब मैं यह लिख रही हूं, तो मुझे पता है कि मैं उन्हें पाकर कितना धन्य महसूस कर रही हूं। मेरी मां का विशेष आभार, जो एक जादूगर हैं। वह एक देसी मां हैं, जो एक-एक पैसा बचाती हैं और उसे दोगुना करती हैं। केवल भगवान और वह जानते हैं कि वह इसे कैसे करती हैं!! मेरे लिए कोई रोक नहीं है!! यह तो एक शुरुआत है।" रुहानिका धवन के गृह प्रवेश की तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें।

6. मोहसिन खान

mohsin

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के अभिनेता मोहसिन खान ने इस साल की शुरुआत में एक नया घर खरीदा था। उन्होंने एक तस्वीर को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा था, “नए घर से देखें!! अल्लाहुम्मा बारिक।"

7. मीरा देवस्थले

mira

25 साल की सेलिब्रिटी मीरा देवस्थले मुंबई में रहती हैं। इस साल की शुरुआत में अभिनेत्री ने अपने नए घर में प्रवेश करते हुए अपनी और अपनी मां की तस्वीरें ट्वीट की थीं। उन्होंने अपने अपार्टमेंट की बालकनी से तस्वीरें भी अपलोड की थीं। उन्होंने पोस्ट को कैप्शन दिया था, “सपने सच होते हैं! 6 साल पहले मैंने कहीं एक डायरी में लिखा था...मुंबई में अपना खुद का घर खरीद लो और यह एक टिक है। आज यह बहुत ही अभिभूत कर देने वाला अहसास है... और मेरे पास यह बताने के लिए शब्द नहीं हैं कि मैं कैसा महसूस कर रही हूं। 2021 की शुरुआत बहुत ही सकारात्मक तरीके से हुई है और मैं आप सभी के आशीर्वाद से और भी बहुत कुछ हासिल करने की उम्मीद कर रही हूं। मुझे यह करने के लिए हौसला देने वाले मेरे स्पेशल को धन्यवाद, ताकि मैं यह कर सकूं।"

8. तेजस्वी प्रकाश

teja

तेजस्वी प्रकाश के लिए यह साल शानदार रहा है। सितंबर 2022 में 29 वर्षीय एक्ट्रेस ने गोवा में एक शानदार सी फेसिंग संपत्ति खरीदने के लिए सुर्खियां बटोरी थीं। अभिनेत्री ने 'बिग बॉस 15' के बाद खुद के लिए एक 'ऑडी' कार खरीदी थी। अभिनेत्री और उनके बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा ने दुबई में एक घर भी खरीदा है। इसके अलावा, उन्होंने गोवा में भी एक घर खरीदा है। तेजस्वी प्रकाश का दुबई वाला घर है बेहद आलीशान, इनसाइड झलकियां देखने के लिए यहां क्लिक करें।

9. दिव्या अग्रवाल

divya

रियलिटी टीवी स्टार दिव्या अग्रवाल सातवें आसमान पर हैं। वह न केवल अपने नए घर में शिफ्ट हुईं, बल्कि अपने जीवन में प्यार का भी मुकम्मल किया। वह अगले साल शादी की योजना बना रही हैं। दिव्या ने अपने सुंदर चेंबूर घर को दिखाते हुए एक वीडियो पोस्ट किया था। इसमें एक बड़ी बालकनी और एक बड़ा रहने का क्षेत्र है, जो जरूरत पड़ने पर उनके स्टूडियो अपार्टमेंट के रूप में भी काम करता है।

10. अवनीत कौर

avneet

खूबसूरत एक्ट्रेस अवनीत कौर 21 साल की उम्र में एक शानदार घर की मालकिन हैं। कुछ दिनों पहले, अवनीत कौर ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो साझा किया था, जिसमें उन्होंने अपने फैंस को अपने कोजी रूम का वर्चुअल टूर कराया था। उनके घर की झलकियां देखने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, ये बात तो सच है कि किसी भी सपने को सच करने के लिए आपके हौसले बुलंद होने चाहिए, जो कि इन सितारों के थे। तो आप भी इन स्टार्स से प्रेरणा ले सकते हैं।  

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.