Gehana Vasisth ने इस्लाम कबूल कर Faizan Ansari से किया निकाह, रेड लहंगे में दिखीं दुल्हन

अश्लील कंटेट इंटरनेट पर अपलोड करने के मामले में राज कुंद्रा के साथ गिरफ्तार हुईं एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ ने इस्लाम कबूल करने के बाद अपने बॉयफ्रेंड फैजान अंसारी से निकाह ​कर लिया है। आइए आपको बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Gehana Vasisth ने इस्लाम कबूल कर Faizan Ansari से किया निकाह, रेड लहंगे में दिखीं दुल्हन

'बहनें' और 'गंदी बात' जैसे शोज में अभिनय कर चुकीं अभिनेत्री गहना वशिष्ठ (Gehana Vasisth) ने गुपचुप तरीके से एक निकाह समारोह में शादी कर ली है। उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड व अभिनेता फैजान अंसारी के साथ शादी रचाई है। यही नहीं, गहना ने अपना धर्म भी इस्लाम में परिवर्तित कर लिया है। दूल्हा और दुल्हन के रूप में कपल की कुछ तस्वीरें ऑनलाइन सामने आई हैं। बता दें कि गहना को साल 2021 में राज कुंद्रा से जुड़े एक अश्लील वीडियो के मामले में गिरफ्तार किया गया था और बाद में उन्हें जमानत मिल गई थी।

गहना वशिष्ठ और फैजान अंसारी की लव स्टोरी

अभिनेता के एक करीबी सूत्र ने कहा है कि गहना और फैजान एक-दूसरे के प्यार में पागल हैं और उनका रिश्ता 'शुद्ध' है। सूत्र ने दावा किया है कि गहना ने शादी के लिए धर्म परिवर्तन नहीं किया है, बल्कि यह 'उनकी अपनी निजी पसंद' है।

Gehana Vasisth

गहना वशिष्ठ और फैजान अंसारी के निकाह की तस्वीरें

इंटरनेट पर गहना वशिष्ठ और फैजान अंसारी के निकाह की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। इनमें रेड लहंगे में सजी गहना अपने शौहर फैजान के साथ दिखाई दे रही हैं। फैजान ने ब्लैक कुर्ता पायजामा और व्हाइट टोपी लगा रखी है। वह निकाह के कागज पर दस्तखत करते हुए दिख रहे हैं। दोनों साथ में परफेक्ट कपल लग रहे हैं। उनके चेहरे पर निकाह की खुशी साफ देखी जा सकती है।

Gehana Vasisth

जानें गहना और फैजान के बारे में

फैजान अंसारी एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं और उन्हें 'Amazon MiniTv' के रियलिटी शो 'डेटबाज़ी' में भी देखा गया था। वहीं, गहना वशिष्ठ एक एक्ट्रेस-मॉडल हैं और उन्होंने हिंदी व तेलुगु फिल्मों में कई स्पेशल डांस नंबर किए हैं।

Gehana Vasisth

राज कुंद्रा के अश्लील वीडियो मामले पर गहना ने कही थी ये बात

रिपोर्ट के अनुसार, गहना और राज कुंद्रा ने अश्लील फिल्में बनाई थीं और उसी के लिए उन्हें हिरासत में लिया गया था। गहना राज के सपोर्ट में तब आईं, जब उन्हें मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उन्हें क्राइम ब्रांच के प्रॉपर्टी सेल ने एक वेबसाइट पर पोर्न वीडियो शूट करने और अपलोड करने में उनकी कथित भूमिका के लिए गिरफ्तार किया था।

उन्होंने 'हिंदुस्तान टाइम्स' के साथ बातचीत में कहा था, “सबसे पहले डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कोई सेंसरशिप नहीं है, लोग जो चाहते हैं, वे बना रहे हैं, लेकिन हमने ऐप के लिए जो भी वीडियो बनाए हैं, उसे आप किसी भी तरह से अश्लील नहीं कह सकते। हम सब जानते हैं कि पोर्न क्या होता है, लेकिन हम पोर्न नहीं कर रहे थे। पहले इन वीडियो को देखने की जरूरत है और फिर उन्हें अश्लील करार देना चाहिए। ये उसी कैटेगरी के कंटेंट हैं, जो दूसरे बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्म बनाते हैं, लेकिन जब हम उन्हें निशाना नहीं बनाते, तो मुझे क्यों निशाना बना रहे, राज कुंद्रा को क्यों निशाना बना रहे हैं?'

Gehana Vasisth

उन्होंने आगे कहा था, "आप कैसे कह सकते हैं कि हम अश्लील कंटेंट बनाते हैं? हम वास्तव में वही बना रहे हैं, जो अन्य बड़े ऐप्स बना रहे हैं। उन्हें बोल्ड और हमारे को पोर्न क्यों कहा जाता है? ये सामान्य बोल्ड सेंसुअल फिल्में हैं।" 

फिलहाल, हम भी गहना वशिष्ठ और फैजान अंसारी को उनके निकाह के लिए ढेर सारी बधाई देते हैं। तो आपको इनकी वेडिंग फोटोज कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.