ऋतिक रोशन ने GF सबा संग मेकअप आर्टिस्ट की सगाई में की शिर​कत, व्हाइट ड्रेस ट्विनिंग करता दिखा कपल

अभिनेता ऋतिक रोशन ने हाल ही में, गर्लफ्रेंड सबा आजाद के साथ अपने मेकअप आर्टिस्ट की इंगजमेंट में शिर​कत की। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

ऋतिक रोशन ने GF सबा संग मेकअप आर्टिस्ट की सगाई में की शिर​कत, व्हाइट ड्रेस ट्विनिंग करता दिखा कपल

अभिनेता ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) अपनी गर्लफ्रेंड सबा आजाद (Saba Azad) के साथ अपने रिश्ते को स्वीकार करने से बिल्कुल भी नहीं कतराते हैं। दोनों अक्सर साथ में स्पॉट किए जाते हैं। हाल ही में, एक्टर ने सबा आजाद के साथ मुंबई में अपने मेकअप आर्टिस्ट विजय पलांडे की सगाई में शिरकत की। आइए आपको इसकी झलकियां दिखाते हैं।

hritik

(ये भी पढ़ें- एक्ट्रेस रेखा की टोटल नेट वर्थ: आलीशान घर और महंगी गाडियों की मालकिन हैं एक्ट्रेस)

अपनी हालिया उपस्थिति के दौरान लव बर्ड्स सफेद रंग की ड्रेस में ट्विनिंग कर रहे थे। जहां ऋतिक सफेद रंग के सूट में बेहद हैंडसम लग रहे थे, वहीं सबा ने एक व्हाइट ड्रेस पहनी हुई थी। इंस्टाग्राम पर ऋतिक के फैन पेज द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में ऋतिक, सबा को अपने मेकअप आर्टिस्ट की मंगेतर से मिलवाते देखा जा सकता है। बाद में दोनों ने साथ में फोटो खिंचवाई।

hritik

पूरा वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

इससे पहले, ऋतिक और सबा मुंबई में ऋचा चड्ढा और अली फज़ल की शादी की पार्टी में साथ पहुंचे थे। उन्होंने पैपराज़ी के लिए पोज़ देते हुए अपनी मिलियन-डॉलर की मुस्कान बिखेरी थी। ऋतिक ने ब्लैक सूट पहना था, जिसे उन्होंने व्हाइट शर्ट के साथ पेयर किया था। कहने की जरूरत नहीं है कि वह हमेशा की तरह आकर्षक लग रहे थे। दूसरी ओर, सबा ने हरे रंग का शरारा पहन रखा था, जिस पर भारी कढ़ाई की गई थी। उन्होंने ग्लैम मेकअप का विकल्प चुना था, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

सिर्फ ऋतिक रोशन ही नहीं, बल्कि उनकी पूर्व पत्नी सुजैन खान भी ऋचा और अली की शादी के रिसेप्शन में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी के साथ शामिल हुई थीं। ऋतिक रोशन और सुजैन खान पहले एक-दूसरे से शादी कर चुके हैं। पूर्व जोड़े ने 2000 में शादी रचाई थी। हालांकि, दोनों अपनी शादी के 13 साल बाद 2013 में अलग हो गए थे। जहां सुजैन फिलहाल अर्सलान को डेट कर रही हैं, वहीं ऋतिक ने भी हाल ही में सबा आजाद के साथ अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया है।

sussane

(ये भी पढ़ें- 'खुदा हाफिज 2' फेम शिवालिका ओबेरॉय जल्द करेंगी अभिषेक पाठक संग शादी, बताया वेडिंग प्लान)

इसी साल अगस्त में खबर आई थी कि सुजैन और अर्सलान जल्द ही शादी करने की प्लानिंग कर रहे हैं। हालांकि, खुद अर्सलान ने सभी अटकलों को खारिज करते हुए 'हिंदुस्तान टाइम्स' से कहा था, “मैं इस बारे में बात नहीं करना चाहता। मुझे अपने निजी जीवन के बारे में बात करना पसंद नहीं है। मुझे नहीं पता कि इसके बारे में किसने बात की है। सुबह-सुबह, मैंने इंस्टाग्राम पर जो पहला टैग देखा, वह यही था। मुझे नहीं पता कि इसके बारे में किसने लिखा है। उस पर मेरी कोई टिप्पणी नहीं है।"

sussane khan

फिलहाल, आपको ऋतिक और सबा की जोड़ी कैसी लगती है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.