क्या अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कर रही हैं रोहन ठक्कर को डेट? वीडियो आया सामने

हाल ही में, ऐसी खबरें आ रही हैं कि एक्टर अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर स्क्रीनराइटर रोहन ठक्कर को डेट कर रही हैं। आइए आपको विस्तार से बताते हैं।

img

By Ruchi Upadhyay Last Updated:

क्या अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कर रही हैं रोहन ठक्कर को डेट? वीडियो आया सामने

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) की बहन और निर्माता-निर्देशक बोनी कपूर की बेटी अंशुला कपूर (Anshula Kapoor) भले ही अपने पिता और भाई की तरह फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव नहीं हैं, लेकिन उनकी पॉपुलैरिटी किसी सेलेब्स से कम नहीं है। आए दिन सोशल मीडिया पर उनके फोटोज और वीडियोज वायरल होते रहते हैं। हालांकि, इन दिनों अंशुला अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। 

(Arjun Kapoor)

ऐसी खबरें आ रही हैं कि अंशुला कपूर को अपना प्यार मिल गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अंशुला कपूर स्क्रीनराइटर रोहन ठक्कर को डेट कर रही हैं। दरअसल, 15 नवंबर 2022 को अंशुला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें अंशुला और रोहन साथ में वेकेशन एंजॉय करते दिख रहे थे। अंशुला ने यह वीडियो रोहन ठक्कर के जन्मदिन पर पोस्ट किया था। उन्होंने रोहन को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा था, ''मेरे सबसे पसंदीदा लड़के को जन्मदिन मुबारक, जो मेरी लाइफ के चारों तरफ घूमता है।''

 

यही वजह है कि उनके रिलेशनशिप को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। अब हाल ही में, अंशुला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह रोहन ठक्कर के साथ नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में अंशुला गोवा में वेकेशन को एंजॉय करती दिख रही हैं। वहीं, एक तस्वीर में अंशुला, रोहन को गले लगाते नजर आ रही हैं और दोनों अपनी खूबसूरत मुस्कुराहट के साथ कैमरे के लिए पोज दे रहे हैं।

Ansula

Ansula

Ansula

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर ने साल 2022 की शुरुआत में एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था। दोनों एक-दूसरे को काफी पसंद करते हैं। अंशुला के परिवार के साथ भी रोहन ठक्कर के अच्छे रिश्ते हैं। वहीं, रोहन और अंशुला को अक्सर एक साथ समय बिताते हुए भी देखा जाता है। हालांकि, जब अंशुला से रोहन ठक्कर को डेट करने के बार में पूछा गया तो उन्होंने इस बारे में कुछ भी बताने से इंकार कर दिया था।

Ansula

इससे पहले, अंशुला ने 23 जून 2022 को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया था, जिसमें वह एक ब्लैक स्लीवलेस टॉप पहने हुए नजर आ रही थीं। इस टॉप के साथ उन्होंने पिंक कलर की जेगिंग को पेयर किया था। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने एक नोट लिखकर अपनी इनसिक्योरिटी के बारे में बताया था। अंशुला द्वारा शेयर किया गया वीडियो देखने और नोट पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Ansula

खैर, अंशुला वाकई रोहन को डेट कर रही हैं या नहीं? इसकी सच्चाई भी जल्द सामने आ जाएगी। फिलहाल, आप इस पर क्या सोचते हैं? हमें कमेंट में जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.