Isha Ambani की बेटी Aadiya को मिला 108 सोने की घंटियों वाला यूनिक गिफ्ट, प्रिंसेस के नाम से है संबंध

यंग बिजनेसवुमेन ईशा अंबानी की बेटी आदिया को हाल ही में एक थॉटफुल कस्टमाइज्ड गिफ्ट हैम्पर मिला है, जो उनके शुभ नाम के महत्व को दर्शाता है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Isha Ambani की बेटी Aadiya को मिला 108 सोने की घंटियों वाला यूनिक गिफ्ट, प्रिंसेस के नाम से है संबंध

दिग्गज बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की बेटी ईशा अंबानी (Isha Ambani) ने 12 दिसंबर 2018 को उद्योगपति आनंद पीरामल के साथ मुंबई में शादी की थी। करीब चार साल की शादीशुदा जिंदगी के बाद कपल ने नवंबर 2022 में जुड़वा बच्चों का स्वागत किया था। अंबानी परिवार ने एक आधिकारिक बयान में खुलासा किया था कि ईशा ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है और उन्होंने बेटी का नाम 'आदिया' व बेटे का नाम 'कृष्णा' रखा है।

ईशा अंबानी की बेटी आदिया को मिला गिफ्ट

हाल ही में, हमें अपने इंस्टा हैंडल को स्क्रॉल करते समय ईशा अंबानी की बेटी आदिया को मिले थॉटफुल गिफ्ट का एक वीडियो मिला। गिफ्ट हैम्पर 'गिफ्ट्स टेल ऑल' द्वारा अच्छी तरह से प्लान किया गया था और इसने बच्ची के नाम के पवित्र अर्थ को खूबसूरती से दर्शाया है। लाल रंग के गिफ्ट हैम्पर में सबसे ऊपर हिंदी में आदिया का नाम लिखा हुआ है और इसे ताजा गेंदे के फूलों और दीयों से सजाया गया है। इसमें हम गुलाबी रंग के कागज में लिपटे कुछ कस्टमाइज्ड गिफ्ट से भरे एक दराज को भी देख सकते हैं।

isha

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

ईशा अंबानी की बेटी आदिया के कस्टमाइज्ड गिफ्ट में छिपा है उनके नाम का महत्व

वीडियो के साथ क्यूरेटर्स ने गिफ्ट हैम्पर के महत्व का खुलासा करते हुए इसके दिलचस्प डिटेल्स साझा किए हैं। गिफ्ट में 9 स्टेप्स हैं, जिनमें से प्रत्येक देवी शक्ति के नाम और गोल्ड में लिखे उनके अर्थ को दर्शाता है। इसके अलावा, कुल 108 घंटियां हैं, जो हिंदू वेदों के 108 मंत्रों का प्रतिनिधित्व करती हैं। पवित्र उपहार में सर्वशक्तिमान देवी-देवताओं की शक्ति दिखाई गई है। 

isha ambani

वीडियो के साथ लिखे गए नोट को इस प्रकार पढ़ा जा सकता है, "आदिया-शक्ति पीरामल। आदिया के पीछे का थीम उनके सुंदर और शुभ नाम 'शक्ति' से आया है। इसका हर स्टेप देवी शक्ति के नाम और उनके अर्थ को दर्शाता है। सभी 108 घंटियां 108 मंत्रों का प्रतिनिधित्व करती हैं और देवी की शक्ति को धारण करती हैं।"

ईशा अंबानी के जुड़वा बच्चों का जंगल थीम वाला गिफ्ट हैम्पर

अप्रैल 2023 में ईशा अंबानी के जुड़वा बच्चों कृष्णा और आदिया को उनके एक खास ​व्यक्ति द्वारा प्यारा तोहफा मिला था। जंगल-थीम वाले हैम्पर को येलो, व्हाइट और ग्रीन कलर के कागज में चेक और पोल्का-डॉटेड पैटर्न के साथ खूबसूरती से लपेटा गया था। हैम्पर में कुछ आर्टिफिशियल लीफ डेकोरेशन भी था और ये क्यूट एनिमल कट-आउट्स से सजाया गया था। गिफ्ट विशेष रूप से ईशा के बच्चों के लिए कस्टमाइज्ड किया गया था और यह बहुत प्यारा था।

isha

ईशा अंबानी की जुड़वा बच्चों कृष्णा और आदिया की पहली तस्वीर

कुछ महीने पहले, अंबानी के एक फैन पेज ने ईशा अंबानी के जुड़वा बच्चों कृष्णा और आदिया की पहली तस्वीर साझा की थी। तस्वीर में हम देख सकते हैं कि मुकेश अंबानी अपनी पोती आदिया को गोद में लिए हुए हैं, जबकि कृष्णा किसी और की गोद में हैं। मनमोहक तस्वीर अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के सगाई समारोह ​की थी।

isha

जब Isha Ambani ने भाई Akash Ambani की सगाई में पहना था 8 लाख का मिरर-एंब्रॉयडर्ड 'डायर' गाउन। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, ईशा अंबानी की बच्ची को उनके प्रियजनों से मिला गिफ्ट हैम्पर हमें बहुत पसंद आया। तो आपको ये कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.