Isha Ambani ने पति Anand के साथ डिनर डेट पर पहनी 55,000 रुपए की 'Hermes' की सैंडल

बिजनेसवुमेन ईशा अंबानी ने अपने पति आनंद पीरामल के साथ कैज़ुअल डिनर डेट के लिए कम्फर्टेबल नाइटवियर के साथ 55 हज़ार रुपए की सैंडल पहनी थी। आइए आपको बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Isha Ambani ने पति Anand के साथ डिनर डेट पर पहनी 55,000 रुपए की 'Hermes' की सैंडल

एक सफल एंटरप्रेन्योर और एक प्यारी मां होने के अलावा ईशा अंबानी (Isha Ambani) एक फैशनिस्टा भी हैं, जिन्हें अपने लुक के साथ एक्सपेरिमेंट करना पसंद है। हाल ही में, ईशा को अपने पति आनंद पीरामल के साथ कैजुअल डिनर डेट के लिए घर से बाहर निकलते हुए देखा गया था। इस दौरान उनकी सादगी ने लाखों दिल जीत लिए थे, क्योंकि उन्होंने डिजाइनर आउटफिट्स को छोड़कर कैजुअल नाइटवियर को चुना था।

ईशा ने नाइटवियर के साथ पहनी 55,000 की सैंडल

अपनी डिनर डेट के लिए ईशा ने ब्राउन कलर का प्रिंटेड सिल्क नाइट सूट पहना था, जिसमें बटन वाली शर्ट और पैंट शामिल थे। मेकअप छोड़कर उन्होंने अपने बालों को पोनीटेल में बांधकर अपना लुक सिंपल रखा था। हालांकि, उनकी सैंडल ने हमारा ध्यान खींचा। भले ही ईशा ने अपने लुक को मिनिमल रखा था, लेकिन उन्होंने इसे 660 अमेरिकी डॉलर यानी 54,152 रुपए की कीमत वाली 'Hermes Oran' सैंडल के साथ कंप्लीट किया था।

isha ambani

isha

डिनर डेट का वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

ईशा अंबानी की 'YSL' ब्रांड की हील्स

कुछ दिन पहले, ईशा अंबानी ने मुंबई में 'फोर्ब्स इंडिया लीडरशिप अवॉर्ड्स 2023' की शोभा बढ़ाई थी और बिजनेस क्षेत्र में अपने अपार योगदान के लिए 'जेननेक्स्ट एंटरप्रेन्योर' पुरस्कार प्राप्त किया था। इस दौरान उन्होंने एक ब्लैक कलर का ट्रेडिशनल सलवार-सूट पहना था, जिसे उन्होंने स्टड इयररिंग्स के साथ स्टाइल किया था।

isha ambani

उन्होंने अपने लुक को ब्लैक सैंडल से पूरा किया था, जिसमें एक क्रिस-क्रॉस फ्रंट और 'YSL' की एक चौड़ी हील थी। 'सेंट लॉरेंट' की आधिकारिक वेबसाइट पर हील्स 'Lou Lou Seude Mule Sandals' के रूप में उपलब्ध है और इसकी कीमत 545 यूरो यानी 48,391 रुपए है।

isha ambani

जब ईशा अंबानी ने पहनी 41,000 की फ्लोरल ड्रेस

14 अप्रैल 2023 को ईशा अंबानी ने अपने और आनंद पीरामल के निवास 'करुणा सिंधु' की छत पर में टस्कनी-थीम वाली पार्टी की मेजबानी की थी। इवेंट के लिए, ईशा ने रेड कलर की एक वाइब्रेंट ड्रेस पहनी थी, जिसके चारों ओर व्हाइट फ्लोरल प्रिंट थे। उनके आउटफिट में पफ्ड शोल्डर्स और रफल ट्रिम्स थे, जो उनके लुक में चार-चांद लगा रहे थे। नो-मेकअप लुक को चुनते हुए ईशा ने बिना ज्वेलरी के अपने बालों को खुला रखा था।

isha ambani

ईशा का फ्लोरल आउटफिट 'Shop Doen' लेबल का था और कुछ रिसर्च करने पर हमने पाया कि ड्रेस की कीमत 505 USD यानी 41,380 रुपए है।

isha ambani

ईशा अंबानी के जुड़वा बच्चों की तस्वीर देखने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, हमें ईशा का स्टाइल गेम बहुत पसंद है। तो आपका इस बारे में क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.