Isha Ambani ने 'JWP' के लॉन्चिंग में पहनी 19 लाख की 'Dior' स्कर्ट, 1.4 लाख की हील्स से किया स्टाइल

हाल ही में, ईशा अंबानी ने 'जियो वर्ल्ड प्लाजा' के लॉन्च में एक बेहद महंगी स्कर्ट पहनी थी। आइए आपको उनके ओवरऑल लुक के बारे में बताते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

Isha Ambani ने 'JWP' के लॉन्चिंग में पहनी 19 लाख की 'Dior' स्कर्ट, 1.4 लाख की हील्स से किया स्टाइल

यंग बिजनेसवुमेन ईशा अंबानी (Isha Ambani) ने हाल ही में भारत का सबसे बड़ा मॉल 'जियो वर्ल्ड प्लाजा' लॉन्च किया है। वह लगातार कई बड़ी उपलब्धियां हासिल कर रही हैं। इसके अलावा, वह अपने एक्सपेंसिव आउटफिट और शानदार स्टाइल स्टेटमेंट को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। जियो वर्ल्ड प्लाजा के लॉन्च इवेंट में भी वह शानदार लुक में नजर आईं। हालांकि, उनकी ड्रेस की कीमत सुनकर आपके होश उड़ सकते हैं। 

जियो वर्ल्ड प्लाजा के लॉन्च इवेंट में ईशा ने पहनी 19.24 लाख की स्कर्ट

जियो वर्ल्ड प्लाजा के लॉन्च इवेंट में पूरी अंबानी फैमिली शानदार लुक में नजर आई। हालांकि, यह ईशा अंबानी की ड्रेस थी, जिसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। दरअसल, इवेंट में वह एक ब्लैक साटन शर्ट के साथ पेंसिल स्कर्ट पहने हुए बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने अपने लुक को ग्रीन कलर के पंप हील्स के साथ कंप्लीट किया था। 

isha ambani

अब सामने आई जानकारी के मुताबिक, ईशा की 'Dior 2023-24 फैशन वीक मीडियम लॉन्ग एम्बेलिश्ड पेंसिल स्कर्ट' की कीमत 22,847 डॉलर यानी 19 लाख 24 हजार रुपए है। वहीं, उनके 'Roger Vivier Paris' ब्रांड के फ्लोवर स्ट्रास बकल पंप्स 1600 यूरो यानी 1 लाख 41 हजार रुपए के प्राइस टैग के साथ आते हैं।

isha ambani

isha ambani

जब Isha Ambani ने अपने बारे में बताए अनसुने फैक्ट्स, की थी पति Anand के सेंस ऑफ ह्यूमर की तारीफ, वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

ईशा अंबानी ने जियो वर्ल्ड प्लाजा के लॉन्च में रिपीट किया अपना पन्ना चोकर

अपने आउटफिट के साथ ईशा ने एक डायमंड, पर्ल और एमराल्ड चोकर पहना था। हालांकि, इससे पहले उन्होंने यही चोकर अनंत और राधिका की सगाई से पहले की फेस्टिविटीज में पहना था।

isha ambani

Isha Ambani की 5 महंगी चीजें: 450 करोड़ की हवेली से 90 करोड़ के लहंगे तक की हैं मालकिन, पढ़ें पूरी खबर

इसके अलावा, ईशा अंबानी JWP की ओपनिंग सेरेमनी में अपने एक हाथ में 3 स्टोन और डायमंड स्टड वाली 3 फिंगर रिंग पहने हुए दिखाई दीं, जो उनकी होने वाली भाभी राधिका मर्चेंट ने NMACC के एग्जीबिशन इवेंट में पहनी थी।

isha ambani

isha ambani

अपनी दोस्त की शादी में 2 लाख 53 हजार की ड्रेस पहने दिखीं ईशा

इसके अलावा, हमें ईशा अंबानी की दोस्त Ray Vakili की शादी की एक फोटो मिली, जो इटली के टस्कनी में हुई थी। शादी के लिए ईशा ने बाकी ब्राइड्समेड्स की तरह @emiliawickstead की ड्रेस में ट्विनिंग करती हुई नजर आईं। उनकी इस SAMUELLE ड्रेस की कीमत 2,53,000 रुपए है।

isha ambani

isha ambani

Mukesh Ambani की बेटी Isha Ambani की Monthly Salary जान हो जाएंगे हैरान, टोटल नेट वर्थ है 829 करोड़, पढ़ें पूरी खबर

फिलहाल, ईशा की एक्सपेंसिव ड्रेसेस के बारे में आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.