Ishita Dutta पर्पल कलर के कढ़ाई सूट में बेबी बंप फ्लॉन्ट करती आईं नजर, पति संग निकलीं मूवी डेट पर

हाल ही में, प्रेग्नेंट एक्ट्रेस इशिता दत्ता अपने पति वत्सल सेठ के साथ मूवी डेट पर स्पॉट की गईं। इस दौरान एक्ट्रेस अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते और प्रेग्नेंसी ग्लो बिखेरते हुए नजर आईं। आइए दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Ishita Dutta पर्पल कलर के कढ़ाई सूट में बेबी बंप फ्लॉन्ट करती आईं नजर, पति संग निकलीं मूवी डेट पर

बॉलीवुड एक्ट्रेस इशिता दत्ता (Ishita Duttaऔर उनके प्यारे पति वत्सल सेठ जल्द ही माता-पिता बनने के लिए तैयार हैं। दोनों ने 31 मार्च 2023 को अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी। तब से कपल अपने जीवन की प्यारी झलकियां शेयर कर रहा है। इसके अलावा, इशिता को हर मौके पर अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते और प्रेग्नेंसी ग्लो बिखेरते देखा जाता है। हाल ही में, दोनों को मूवी डेट पर स्पॉट किया। 

प्रेग्नेंट इशिता दत्ता को पति वत्सल सेठ के साथ मूवी डेट पर किया गया स्पॉट

16 जून 2023 को इशिता दत्ता को उनके पति वत्सल सेठ के साथ मुंबई में पीवीआर के बाहर स्पॉट किया गया। एक पैपराजी पेज द्वारा शेयर किए गए वीडियो में इशिता पर्पल कलर के एम्ब्रॉयडर्ड सलवार सूट में स्टनिंग लग रही थीं। उन्होंने इसे मैचिंग पैंट और शीयर दुपट्टे के साथ पेयर किया था। वह प्रेग्नेंसी ग्लो बिखेरती नजर आ रही थीं और उन्होंने अपने मेकअप को हल्का रखा था। इसके अलावा, उन्होंने एक पोनीटेल हेयरडू और डैंगलर्स का विकल्प चुना था। वहीं, वत्सल कुर्ता-पायजामा में हैंडसम लग रहे थे।

ishita

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

जब इशिता ने अपने पति वत्सल के साथ कराया मैटरनिटी फोटोशूट

4 जून 2023 को इशिता ने अपने इंस्टा हैंडल से मैटरनिटी फोटोशूट से अपने पति वत्सल के साथ तस्वीरों की एक सीरीज साझा की थी। तस्वीरों में दोनों को ब्लैक कलर के आउटफिट में ट्विनिंग करते हुए देखा गया था। इशिता ने ब्लैक कलर के थाई-हाई स्लिट बॉडी-हगिंग गाउन में अपने फुली ग्रो बेबी बंप को फ्लॉन्ट किया था। उन्होंने अपने लुक को स्टेटमेंट नेकलेस, डेवी मेकअप और वेवी ओपन ट्रेसेस से कंप्लीट किया था। वहीं, वत्सल मैचिंग कलर के पैंटसूट में डैपर लग रहे थे।

ishita

जब इशिता ने अपने बेबी शॉवर की तस्वीरें की थीं शेयर

इससे पहले, इशिता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी गोद भराई की अनमोल झलकियां पोस्ट की थीं। तस्वीरों में जल्द ही बनने वाली मां को अपने परिवार के साथ खुशी-खुशी पोज देते हुए देखा जा सकता है। इस कार्यक्रम के लिए अभिनेत्री ने पिंक कलर की रेशमी साड़ी पहनी थी, जिस पर गोल्डन प्रिंट थे। इशिता ने गोल्डन टेंपल ज्वेलरी, मांग में लगे सिंदूर, रेड चीक्स, पिंक लिप्स और एक बिंदी के साथ अपने लुक को पूरा किया था। दूसरी ओर, वत्सल चेक कुर्ता और पायजामा में डैपर लग रहे थे।

ishita

जब इशिता और वत्सल ने प्रेग्नेंसी के लिए जाहिर की थी अपनी फीलिंग्स, पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहल, अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करते हुए इशिता के लेटेस्ट लुक के बारे में आप क्या सोचते हैं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.