'इश्कबाज' फेम Nehalaxmi Iyer की बैचलरेट पार्टी की झलकियां आईं सामने, कपल ने साथ में किया डांस

हाल ही में, टीवी एक्ट्रेस नेहा लक्ष्मी अय्यर ने अपनी गर्ल गैंग व दोस्तों के साथ बैचलरेट पार्टी की मेजबानी की। आइए आपको झलकियां दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

'इश्कबाज' फेम Nehalaxmi Iyer की बैचलरेट पार्टी की झलकियां आईं सामने, कपल ने साथ में किया डांस

पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस नेहा लक्ष्मी अय्यर (Nehalaxmi Iyer) को 'कुबूल है' में 'नजमा अहमद खान' और 'इश्कबाज' में 'सौम्या कपूर' की भूमिका निभाने के लिए जाना जाता है। वह इस समय सातवें आसमान पर हैं, क्योंकि वह 22 फरवरी 2024 को अपने जीवन के प्यार रुद्रायश जोशी के साथ शादी के बंधन में बंधने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। बता दें कि नेहा लक्ष्मी की मुलाकात कुछ साल पहले 'ज़ुम्बा क्लास' में रुद्रायश से हुई थी। वे जल्द ही दोस्त बन गए और धीरे-धीरे उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। अब, जब अभिनेत्री ने अपने करीबी दोस्तों के साथ बैचलर पार्टी का जश्न मनाया, तो इसकी कुछ झलकियां सामने आई हैं।

नेहा लक्ष्मी अय्यर और रुद्रायश जोशी की बैचलरेट पार्टी की झलकियां

हाल ही में, हमें नेहा लक्ष्मी अय्यर और रुद्रायश जोशी की बैचलरेट पार्टी की कुछ शानदार तस्वीरें व वीडियोज मिले। झलकियों में होने वाली दुल्हन नेहा लक्ष्मी ब्लैक कलर की सीक्विन ड्रेस के साथ मैचिंग कलर के बूट्स में बहुत खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने ग्लैम मेकअप का विकल्प चुना था, जिसमें हाईलाइटेड और ब्लश्ड चीक्स, पिंक लिपस्टिक, ग्लिटरी आईशैडो, आईलाइनर के स्ट्रोक और खुले नेचुरली बाल शामिल थे। इसमें हम उनके करीबी दोस्तों को भी देख सकते हैं, जिनमें सुरभि चंदना, मानसी श्रीवास्तव, मृणाल देशराज, भारती के जयसिंह और श्रेनु पारिख शामिल हैं, जो बैचलरेट पार्टी को खूब एंजॉय कर रहे हैं।

Ishqbaaz Fame Nehalaxmi Iyer Bachelorette Party

Ishqbaaz Fame Nehalaxmi Iyer Bachelorette Party

नेहा लक्ष्‍मी ने अपनी बैचलरेट पार्टी में काटा फेस-कस्टमाइज्ड केक

नेहा लक्ष्मी और उनके बॉयफ्रेंड रुद्रायश को दो प्यारे कपकेक के साथ एक स्वादिष्ट चॉकलेट केक काटते हुए भी देखा गया, जिसमें उनकी छोटी-छोटी कार्टून इमेज थीं। इसके अलावा, हमें वहां मौजूद स्वादिष्ट डिशेज की भी झलक देखने को मिली। रुद्रायश के बारे में बात करें, तो वह ब्लैक कलर के आउटफिट में अपनी होने वाली दुल्हन के साथ ट्विनिंग कर रहे थे।

Ishqbaaz Fame Nehalaxmi Iyer Bachelorette Party

Ishqbaaz Fame Nehalaxmi Iyer Bachelorette Party

नेहा लक्ष्‍मी और उनकी गर्ल गैंग ने दिल खोलकर किया डांस

नेहा लक्ष्मी और उनके होने वाले दूल्हे रुद्रायश ने भी अपनी बैचलर पार्टी में जमकर डांस किया। जहां दूल्हे के सभी दोस्त ब्लैक ड्रेस में सजे हुए थे, वहीं दुल्हन की सहेलियां पिंक आउटफिट में बहुत सुंदर लग रही थीं। मानसी द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में हम देख सकते हैं कि कैसे वे सभी वहां बज रहे गानों की धुन पर डांस करते हुए खूब एंजॉय कर रहे थे।

Ishqbaaz Fame Nehalaxmi Iyer Bachelorette Party

Ishqbaaz Fame Nehalaxmi Iyer Bachelorette Party

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

नेहा लक्ष्‍मी अय्यर और रुद्रायश जोशी की सगाई

नेहा लक्ष्मी अय्यर और रुद्रायश जोशी ने अगस्त 2023 में एक रोका समारोह में एक-दूसरे से सगाई की थी। तब से उन्होंने अपने रिश्ते को इंस्टा-आधिकारिक बना दिया है और फैंस को अपने जीवन की प्यारी झलकियों से अपडेट करते रहते हैं। हाल ही में, नेहा लक्ष्मी और रुद्रायश अपने करीबी दोस्तों श्रेनु पारिख और अक्षय म्हात्रे की शादी में भी शामिल हुए और वहां खूब एंजॉय करते नजर आए थे।

Ishqbaaz Fame Nehalaxmi Iyer Bachelorette Party

फिलहाल, हमें नेहा लक्ष्मी अय्यर और रुद्रायश जोशी की बैचलरेट पार्टी की शानदार झलकियां काफी पसंद आईं। तो आपको ये कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.