कपिल शर्मा के बेटे की अनदेखी तस्वीर आई सामने, कम्बल में लिपटे क्यूट दिखे त्रिशान

कॉमेडियन कपिल शर्मा के बेटे त्रिशान शर्मा के पहले जन्मदिन पर एक अनदेखी तस्वीर सामने आई है। आइए आपको दिखाते हैं वो फोटो।

img

By Kanika Singh Last Updated:

कपिल शर्मा के बेटे की अनदेखी तस्वीर आई सामने, कम्बल में लिपटे क्यूट दिखे त्रिशान

ग्लैमर की दुनिया में एक दशक से भी ज्यादा लंबे करियर में कॉमेडियन कपिल शर्मा (Kapil Sharma) ने अपना एक ऐसा नाम बनाया है, जिसे आने वाले सालों तक याद रखा जाएगा। उनके मजाकिया सेंस ऑफ ह्यूमर और मिलनसार स्वभाव ने सभी को अपना फैन बना लिया है। कपिल 12 दिसंबर 2018 को गिन्नी चतरथ के साथ शादी के बंधन में बंधे थे और अपनी पहली सालगिरह से दो दिन पहले, उन्होंने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया था। 1 फरवरी 2021 को कपिल और गिन्नी ने अपने दूसरे बच्चे त्रिशान शर्मा का स्वागत किया था।

kapil sharma with family

पहले आप ये जान लीजिए कि, गिन्नी चतरथ और कपिल शर्मा ने अपने पहले बच्चे के आने की खबर को अपने प्रशंसकों से गुप्त रखा था और अपनी दूसरी बार माता-पिता बनने पर भी उन्होंने वही किया था। बाद में, कपिल ने अपने दूसरे बच्चे के जन्म की खुशी सोशल मीडिया पर शेयर की थी। इसकी घोषणा करने के लिए कपिल ने 1 फरवरी 2021 को ट्वीट किया था, "नमस्कार, हम आज सुबह एक बच्चे के साथ धन्य हुए हैं, भगवान की कृपा से बेबी और मां दोनों ठीक हैं, आप सभी के प्यार के लिए बहुत बहुत धन्यवाद, आशीर्वाद और प्रार्थना आप सभी को प्यार करता हूं। गिन्नी और कपिल #।"

कपिल के बेटे त्रिशान के पहले जन्मदिन के अवसर पर, उनकी एक अनदेखी तस्वीर सामने आई है। तस्वीर में, त्रिशान को लग्जरी डिज़ाइनर ब्रांड 'वर्साचे' के कंबल में लिपटे हुए देखा जा सकता है, क्योंकि किसी ने उसे अपनी बाहों में पकड़ रखा था। यह तस्वीर बहुत प्यारी है, क्योंकि त्रिशान के चेहरे पर मासूमियत दिख रही है।

kapil sharma

2 अप्रैल 2021 को कपिल शर्मा के जन्मदिन पर उनकी दोस्त व सिंगर नीति मोहन ने उनसे उनके बच्चे का नाम पूछा था। उन्होंने लिखा था, 'हैप्पी बर्थडे डियर @कपिल शर्मा पाजी। आपको और आपके परिवार को ढेर सारा प्यार। अब तो बेबी बॉय का नाम बता दो।' तब कपिल ने अपने बेटे के नाम का खुलासा किया था और जवाब दिया था, "धन्यवाद नीति। आशा है कि, आप अपना अच्छा ख्याल रख रही हैं। हमने उसका नाम त्रिशान रखा है।"

13 जनवरी 2022 को कपिल शर्मा के परिवार ने एक लोहड़ी पार्टी की मेजबानी की थी, क्योंकि यह त्रिशान की पहली लोहड़ी थी। मीका सिंह ने अपने बीएफएफ कपिल के बेटे त्रिशान के पहले लोहड़ी सेलिब्रेशन का एक वीडियो शेयर किया था। वीडियो में, गिन्नी को त्रिशान को पकड़े हुए देखा जा सकता है, क्योंकि उसने अपने पैरों पर खड़े होने की कोशिश की थी, जबकि उसके चाचू, मीका ने ड्रम बजाया था। अनायरा को भी वीडियो में अपने भाई को निहारते हुए देखा जा सकता है। बाद में, कपिल उनके साथ शामिल हो गए थे और अपने बेटे को गोद में लेकर भांगड़ा किया था। यह उनके लिए दोहरा जश्न था, क्योंकि इस दिन कपिल की मां का भी जन्मदिन था।

फिलहाल, कपिल शर्मा अपने बेटे त्रिशान से काफी प्यारा रिश्ता शेयर करते हैं। तो आपको ये फोटो कैसी लगी? हमें कमेंट में अवश्य बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.