Karan Deol ने पत्नी Drisha को प्यार भरे अंदाज में विश किया बर्थडे, कहा- 'मुस्कुराने की वजह तुम..'

एक्टर करण देओल ने अपनी पत्नी द्रिशा आचार्य को प्यार भरे अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। आइए आपको उनकी पोस्ट दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

Karan Deol ने पत्नी Drisha को प्यार भरे अंदाज में विश किया बर्थडे, कहा- 'मुस्कुराने की वजह तुम..'

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सनी देओल के बेटे करण देओल Karan Deol) ने जून 2023 में अपनी मंगेतर द्रिशा आचार्य संग शादी की थी। शादी के बाद उनकी पत्नी द्रिशा का यह पहला बर्थडे है। ऐसे में करण ने अपनी डियर वाइफ को बर्थडे विश करते हुए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से प्यारी तस्वीरों के साथ एक लवली नोट लिखा, जिस पर उनके पिता सनी और चाचा बॉबी देओल ने भी प्रतिक्रिया दी है। 

करण देओल ने अपनी पत्नी द्रिशा को विश किया बर्थडे

25 फरवरी 2024 को करण ने पत्नी द्रिशा को बर्थडे विश करने के लिए अपनी शादी की दो अनदेखी तस्वीरें शेयर कीं और एक प्यार भरा नोट लिखा। उन्होंने लिखा, “जब आप सही व्यक्ति के आसपास होते हैं, तो आप केवल हंसते हैं। मुस्कुराने की मेरी निरंतर वजह द्रिशा आचार्य को जन्मदिन की शुभकामनाएं।” 

karan deol

karan deol

करण की पोस्ट पर उनके चाचा बॉबी देओल ने कमेंट सेक्शन में दिल वाले इमोजी शेयर किए। वहीं, सनी देओल ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर करण की पोस्ट साझा की और साथ में लिखा, "जन्मदिन मुबारक हो बेटा द्रिशा आचार्य।"

karan deol

karan deol

karan deol

करण देओल और द्रिशा आचार्य की शादी

बॉलीवुड एक्टर सनी देओल के बेटे करण देओल ने 18 जून 2023 को अपनी मंगेतर द्रिशा आचार्य संग सात फेरे लिए थे। उनकी शादी में उनके परिवार के लोग और करीबी रिश्तेदार ही शामिल हुए थे। हालांकि, करण और द्रिशा का वेडिंग रिसेप्शन सितारों से भरा हुआ था, जिसमें आमिर खान, सलमान खान, जैकी श्रॉफ, शत्रुघ्न सिन्हा और सुभाष घई जैसे सितारे शामिल हुए थे।

karan deol

Karan Deol ने रिसेप्शन में सलमान खान के गाने पर पत्नी Drisha Acharya को किया था प्रपोज, देखें वीडियो

करण देओल का वर्क फ्रंट

करण के वर्क फ्रंट की बात करें, तो उन्होंने हाल ही में अपने पिता सनी देओल और प्रीति जिंटा की आगामी फिल्म 'लाहौर 1947' के साथ संभावित सहयोग का संकेत दिया। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर स्क्रिप्ट पढ़ते हुए तस्वीरों की एक सीरीज शेयर की थी। इसके साथ अभिनेता ने लिखा, "किरदार में घुसना...#रहना।"

इस बारे में 'पिंकविला' ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि निर्देशक राजकुमार संतोषी ने फिल्म में एक यंग रोल के लिए 37 ऑडिशन आयोजित किए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सनी देओल के बेटे करण देओल ने भी ऑडिशन में हिस्सा लिया है। उन्होंने फिल्म में सनी देओल के बेटे की भूमिका के लिए प्रयास किया है। करण देओल आखिरी बार फिल्म 'वेले' में नजर आए थे और उसके बाद से किसी नई फिल्म की घोषणा नहीं हुई है।

karan deol

Sunny Deol के घरों की इनसाइड झलकियां: मुंबई ही नहीं मनाली व UK में भी लैविश हाउस के मालिक हैं एक्टर, देखने के लिए यहां क्लिक करें

फिलहाल, हम भी द्रिशा को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं देते हैं। तो आपको करण द्वारा शेयर की गई तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.