हल्दी सेरेमनी के साथ शुरू हुईं करिश्मा तन्ना की शादी की रस्में, पेस्टल कलर्स की थीम पर हुई सजावट

एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना के एक करीबी दोस्त ने बताया है कि, एक्ट्रेस की शादी की रस्में शुरू हो गई हैं। आइए आपको एक्ट्रेस की प्री-वेडिंग सेरेमनी के बारे में बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

हल्दी सेरेमनी के साथ शुरू हुईं करिश्मा तन्ना की शादी की रस्में, पेस्टल कलर्स की थीम पर हुई सजावट

टीवी एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना (Karishma Tanna) जल्द ही अपने प्यार वरुण बंगेरा (Varun Bangera) के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। करिश्मा की प्री-वेडिंग सेरेमनी शुरू हो चुकी हैं। हाल ही में, करिश्मा के एक करीबी सूत्र ने उनकी हल्दी सेरेमनी के बारे में बात की है। आइए आपको इस बारे में बताते हैं।

karishma

पहले ये जान लीजिए कि, ‘फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 10’ की विनर करिश्मा पिछले कुछ समय से बिजनेसमैन वरुण बंगेरा को डेट कर रही हैं। उन्होंने नवंबर 2021 में गुपचुप सगाई की थी और 5 फरवरी 2022 को वे शादी कर रहे हैं। कपल की शादी की रस्में 3 फरवरी 2022 को शुरू हो गई हैं।

karishma

करिश्मा तन्ना के एक करीबी सूत्र ने एक्ट्रेस और वरुण बंगेरा की शादी की रस्मों से जुड़ी जानकारी साझा की है। सूत्र ने कहा, “उन्होंने महामारी प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए अपने सभी कार्यों की योजना बनाई है। आज का हल्दी कार्यक्रम केवल परिवार और बेहद करीबी दोस्तों की उपस्थिति में एक इंटीमेट सेरेमनी है। इसके बाद कल यानी 4 फरवरी 2022 को मेहंदी होगी। करिश्मा और वरुण सजावट को उत्तम दर्जे का रखना चाहते थे, इसलिए उन्होंने फूलों और पेस्टल कलर्स के साथ सेरेमनी की सजावट करवाई है।”

प्री-वेडिंग सेरेमनी के बाद 5 फरवरी 2022 को करिश्मा और वरुण मुंबई में शादी के बंधन में बधेंगे। सूत्र ने आगे कहा, “इंडस्ट्री से करिश्मा के कुछ करीबी दोस्तों के अनीता हस्सनंदानी, रिद्धिमा पंडित और एकता कपूर सहित शादी में शामिल होने की उम्मीद है। करिश्मा तन्ना की शादी की सभी ड्रेसेस डिजाइनर अनीता श्रॉफ के कलेक्शन से है।”

karishma

फिलहाल, हमें करिश्मा तन्ना की शादी की तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार है। 

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.