कैटरीना कैफ ने पति विक्की कौशल संग मनाई पहली दिवाली, पूजा करते दिखा कपल

बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल ने पत्नी व एक्ट्रेस कैटरीना कैफ संग अपनी पहली दिवाली सेलिब्रेट की है। आइए आपको इसकी तस्वीर दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

कैटरीना कैफ ने पति विक्की कौशल संग मनाई पहली दिवाली, पूजा करते दिखा कपल

आज यानी 24 अक्टूबर 2022 को पूरे देश में दीपों का त्योहार 'दिवाली' बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जा र​हा है। इस पर्व को बॉलीवुड सेलिब्रिटी भी बड़े हर्ष के साथ सेलिब्रेट कर रहे हैं। हर कोई अपने उत्सव की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर रहा है। इसी क्रम में स्टार कपल कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) ने भी दिवाली का जश्न मनाया है और अपनी एक फोटो भी शेयर की है। आइए आपको दिखाते हैं।

KATRINA KAIF

पहले तो ये जान लीजिए कि विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने काफी समय तक सीक्रेट डेटिंग के बाद दिसंबर 2021 में राजस्थान के रणथंभौर में शाही शादी रचाई थी। तब से यह कपल हर त्योहार को एक साथ सेलिब्रेट कर रहा है।

KATRINA KAIF

24 अक्टूबर 2022 को विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने दिवाली का त्योहार एक साथ मनाया। विक्की कौशल ने इसकी एक फोटो अपने इंस्टा हैंडल से शेयर किया है। इस तस्वीर में दोनों ट्रेडिशनल आउटफिट में नजर आ रहे हैं। दोनों अपने घर में लक्ष्मी गणेश की पूजा करते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, इसमें उनका चेहरा नहीं दिखाई दे रहा है। इसे शेयर करते हुए विक्की ने कैप्शन में लिखा है, ''घर की लक्ष्मी के साथ लक्ष्मी पूजा हो गई। आप सभी को हमारी तरफ़ से शुभ दीपावली।''

katrina

इसके पहले, पति पत्नी के त्योहार करवा चौथ पर भी दोनों ने अपने सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। करवा चौथ के लिए अभिनेत्री ने रानी पिंक कलर की साड़ी पहनी थी, जिसके साथ उन्होंने कॉन्ट्रास्ट फ्लोरल ब्लाउज को पेयर किया था। इसके साथ उन्होंने चूड़ा, मंगलसूत्र और बिंदी से अपने लुक में चार-चांद लगाए थे। वहीं विक्की पीच कलर के कुर्ते में हैंडसम लग रहे थे। इसके साथ एक्ट्रेस ने लिखा था, "पहला करवा चौथ।"

KATRINA KAIF

KATRINA KAIF

फिलहाल, हम भी आपको दिवाली की ढेर सारी बधाई देते हैं। तो आपको विक्की द्वारा शेयर की गई फोटो कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.