नई-नवेली दुल्हन कियारा आडवाणी (Kiara Advani) ससुराल में 'गृह प्रवेश' के लिए पूरी तरह तैयार हैं। जी हां, न्यूली मैरिड कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी दिल्ली पहुंच चुके हैं और उन्होंने खुशी-खुशी शटरबग्स के लिए पोज़ दिया। हालांकि, हमें कियारा का लाल रंग में नई दुल्हन वाला लुक बहुत पसंद आया, क्योंकि वह अपने पति सिद्धार्थ के साथ ट्विनिंग कर रही थीं। बता दें कि दोनों ने 7 फरवरी 2023 को जैसलमेर के 'सूर्यगढ़ पैलेस' में एक पारंपरिक समारोह में शादी की थी।
फैंस को अपनी शादी की पहली झलक दिखाने के बाद कियारा और सिद्धार्थ दिल्ली पहुंच चुके हैं। सिद्धार्थ दिल्ली से ताल्लुक रखते हैं और उनके माता-पिता भी यहीं रहते हैं। गृह प्रवेश के बाद दोनों का दिल्ली में रिसेप्शन होगा। कियारा के लुक की बात करें, तो उन्होंने लाल रंग की अनारकली में नई दुल्हन की चमक बिखेरी। शीयर रेड दुपट्टे से उनके लुक को और निखारा गया था। उनका अपनी मांग में सिंदूर लगाने व मंगलसूत्र पहनने का अंदाज हमें बहुत पसंद आया।
दूसरी ओर, सिद्धार्थ मल्होत्रा उनके साथ लाल चिकनकारी कुर्ता और सफेद पायजामा में ट्विन कर रहे थे। लविंग हसबैंड अपनी नई दुल्हन से नजरें नहीं हटा पा रहे थे। दोनों प्यार में पागल नजर आ रहे थे। इस दौरान सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने हाथ में लगी मेहंदी को भी फ्लॉन्ट किया, जिसमें कियारा आडवाणी और उनके नाम का पहला अक्षर लिखा था। यहां देखें वो फोटो।
कियारा ने नई दुल्हन की सामान्य उम्मीदों (चमकीले रंग के एथनिक आउटफिट पहनने की) को छोड़ते हुए शादी के बाद अपनी पहली सार्वजनिक उपस्थिति के लिए अपने लुक को कैजुअल रखा। एक्ट्रेस को ब्लैक कलर के नाइटसूट में देखा गया। उन्होंने अपने लुक को 'Dior' ब्रांड के 75 हजार रुपए के प्रिंटेड दुपट्टे के साथ टीमअप किया था। पिंक स्लिप-ऑन सैंडल्स से उनके लुक को और निखारा गया था। हल्का मेकअप, सिंदूर और गुलाबी चूड़ा उनके लुक को पूरा कर रहा था।
अपने करीबी लोगों की मौजूदगी में शादी के बंधन में बंधने के बाद देर रात कियारा और सिद्धार्थ ने अपनी शादी इंस्टा-ऑफिशियल कर दी थी। दोनों ने जैसलमेर में अपनी भव्य शादी से पहली तस्वीरें साझा की थीं। इसके साथ ही कियारा और सिद्धार्थ ने इस बात की घोषणा की थी कि उन्होंने एक-दूसरे के जीवन में अपनी 'स्थायी बुकिंग' कर ली है। कपल ने कैप्शन में लिखा था, "अब हमारी स्थायी बुकिंग हो गई है। हम अपनी आगे की यात्रा के लिए आपका आशीर्वाद और प्यार चाहते हैं।"
शादी के लिए कियारा ने मनीष मल्होत्रा का गुलाबी रंग का लहंगा और पन्ने व हीरे से सजी उनकी बेहद सुंदर ज्वेलरी पहनी थी। उनके लुक का एक और आकर्षण उनका कलीरा था, जिसमें सितारों व चांद और कपल के नाम के पहले अक्षर थे। दूसरी तरफ, सिद्धार्थ मनीष मल्होत्रा शेरवानी में राजकुमार लग रहे थे। कियारा आडवाणी के स्पेशल कलीरे: लव स्टोरी से नाम और पसंदीदा डेस्टिनेशन तक, इसमें है बहुत कुछ। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
फिलहाल, हमें कियारा और सिद्धार्थ की खूबसूरत तस्वीरें बहुत पसंद आईं। तो आपको ये कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।