Krissann Barretto ने यूके बेस्ड मंगेतर Nathan से की कोर्ट मैरिज, व्हाइट गाउन में दिखीं स्टनिंग

'कैसी ये यारियां' फेम क्रिसन बैरेटो ने 5 अक्टूबर 2023 को अपने सपनों के राजकुमार नाथन करमचंदानी से कोर्ट मैरिज की। आइए आपको इनकी वेडिंग फोटोज दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Krissann Barretto ने यूके बेस्ड मंगेतर Nathan से की कोर्ट मैरिज, व्हाइट गाउन में दिखीं स्टनिंग

टीवी शो 'कैसी ये यारियां' फेम क्रिसन बैरेटो (Krissann Barretto) अपने जीवन के एक नए फेज में एंट्री करते हुए बहुत खुश हैं। एक्ट्रेस ने आखिरकार अपने सपनों के राजकुमार नाथन करमचंदानी के साथ शादी कर ली है। जी हां, सही पढ़ा आपने! क्रिसन बैरेटो और नाथन ने 5 अक्टूबर 2023 को एक रजिस्टर्ड वेडिंग की। उनकी इंटीमेट वेडिंग की झलकियां बेहद सुंदर हैं। बता दें कि क्रिसन बैरेटो और नाथन ने 24 अप्रैल 2023 को सगाई की थी।

'कैसी ये यारियां' फेम क्रिसन बैरेटो ने मंगेतर नाथन करमचंदानी से की कोर्ट मैरिज

5 अक्टूबर 2023 को फेमस एक्ट्रेस क्रिसन बैरेटो ने अपने मंगेतर नाथन करमचंदानी से कोर्ट मैरिज की। न्यूली मैरिड कपल ने अपने-अपने इंस्टाग्राम हैंडल से अपनी इंटीमेट कोर्ट वेडिंग की कई झलकियां साझा कीं और इसने हमारे दिलों को पिघला दिया। उनकी शादी की एक झलक में क्रिसन बैरेटो और नाथन को आधिकारिक दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करते हुए देखा जा सकता है, जबकि अगली झलक में उन्हें अदालत में एक-दूसरे को वरमाला पहनाते हुए देखा जा सकता है।

Krissann Barretto

शादी के बंधन में बंधने के बाद क्रिसन बैरेटो और नाथन ने कुछ अनमोल झलकियां भी साझा कीं। अभिनेत्री ने अपने परिवार के साथ एक सेल्फी क्लिक की और यह बहुत प्यारी लग रही थी। इसके अलावा, नाथन ने अपनी पत्नी के साथ एक रोमांटिक तस्वीर शेयर की। लवी-डवी फोटो में नाथन को क्रिसन बैरेटो को पीछे से हग करते हुए देखा जा सकता है, जबकि उन्होंने उनका हाथ पकड़ रखा है।

Krissann Barretto

क्रिसन बैरेटो और नाथन की कोर्ट मैरिज की अनदेखी झलकियों में दोनों को एक साथ कुछ कैंडिड मोमेंट शेयर करते देखा जा सकता है। एक तस्वीर में उन्हें एक-दूसरे को किस करते देखा जा सकता है। एक अन्य फोटो में दानों एक-दूसरे को गले लगाते नजर आ रहे थे।

Krissann Barretto

व्हाइट साटन गाउन में मिनिमलिस्टिक ब्राइड बनीं क्रिसन बैरेटो

अपनी रजिस्टर्ड वेडिंग के लिए क्रिसन बैरेटो ने एक मिनिमलिस्टिक लुक चुना था। उन्होंने एक व्हाइट कलर का गाउन पहना था, जिसमें थाई-हाई स्लिट और शोल्डर पर बो डिटेलिंग थी। क्रिसन बैरेटो ने अपने ब्राइडल लुक को सुंदर झुमके, शिमरी आईशैडो, पिंक लिप्स, हाईलाइटेड चीक्स और खुले बालों के साथ पूरा किया था। दूसरी ओर, उनके प्यारे पति नाथन ने एक व्हाइट शर्ट और ब्लैक पैंट पहनी थी।

Krissann Barretto

क्रिसन बैरेटो आफ्टर-पार्टी के लिए एक एम्बेलिश्ड गाउन में आईं नजर 

क्रिसन बैरेटो और उनके पति नाथन को शादी के बाद अपने खास लोगों से एक सुंदर सरप्राइज मिला। पार्टी में लवबर्ड्स का जोरदार स्वागत हुआ और वहां का नजारा देखने लायक था। पार्टी के लिए दुल्हन क्रिसन बैरेटो ने एक सुंदर मैरून कलर का गाउन पहना था, जिसके चारों ओर सजावट की गई थी। उन्होंने झुमके, एक ब्रेसलेट, ग्लैम मेकअप, खुले बाल और एक हैंड पर्स के साथ अपने लुक को निखारा था। दूसरी ओर, नाथन मैचिंग कलर के पैंटसूट में हैंडसम लग रहे थे, जिसे उन्होंने सफेद टी-शर्ट के साथ जोड़ा था।

Krissann Barretto

क्रिसन बैरेटो और नाथन की सगाई

25 अप्रैल 2023 को क्रिसन बैरेटो और नाथन की सगाई हुई थी। अपने-अपने इंस्टा हैंडल पर लवबर्ड्स ने अपने ड्रीमी प्रपोजल की कई झलकियां दिखाई थीं और इसने हमारे दिलों को पिघला दिया था। अपने खास दिन के लिए क्रिसन बैरेटो ने ब्लू कलर का साटन गाउन चुना था, जिसमें एक डीप नेकलाइन और एक थाई-हाई स्लिट थी। उन्होंने ग्लैम मेकअप और कम एक्सेसरीज के साथ अपने लुक को बेहतर बनाया था। वहीं, उनके मंगेतर नाथन पैंटसूट में हैंडसम लग रहे थे। तस्वीरों में अभिनेत्री ने अपनी गोल शेप की डायमंड रिंग दिखाई थी।

Krissann Barretto

फिलहाल, हम भी क्रिसन बैरेटो और नाथन को उनकी नई जर्नी के लिए ढेर सारी बधाई देते हैं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.