By Shivakant Shukla Last Updated:
बॉलीवुड फिल्म निर्माता करण जौहर के निर्देशन में बनी पहली फिल्म 'कुछ कुछ होता है' में अंजलि के अपने प्यारे किरदार के लिए जानी जाने वाली सना सईद (Sana Saeed) के लिए साल 2023 काफी रोमांटिक नोट पर शुरू हुआ है। सना को अपने बॉयफ्रेंड साबा वॉनर से एक ड्रीमी प्रपोजल मिला और अब उन्होंने खुशी-खुशी उनके साथ सगाई कर ली है। आइए आपको इसका वीडियो दिखाते हैं।
सना सईद ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी लाइफ के स्पेशल मोमेंट का वीडियो साझा किया है। सना द्वारा साझा की गई क्लिप में उनके बॉयफ्रेंड साबा वॉनर अपने हाथ में एक अंगूठी के साथ अपने घुटने पर बैठते हुई दिखाई दे रहे हैं। जैसा कि साबा ने कई महत्वपूर्ण प्रश्न पूछे, जिस पर सना अपनी भावनाओं को नियंत्रित नहीं कर सकीं। इसके बाद दोनों लव बर्ड्स लवअप पोज देते हुए और एक-दूसरे के गालों पर किस करते नजर रहे हैं। वीडियो में ब्लैक गाउन में सना सईद अपनी इंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं और उनकी खुशी का ठिकाना नहीं है।
वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।
साबा वॉनर एक साउंड डिज़ाइनर हैं, जो लॉस एंजेलिस में काम करते हैं। वह सोशल मीडिया पर अपनी लेडीलव सना सईद के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते रहते हैं। सना की बात करें, तो उन्होंने फिल्म 'कुछ कुछ होता है' में अपने प्रदर्शन से कईयों का दिल जीता है। उन्होंने 1998 की इस फिल्म में शाहरुख खान और रानी मुखर्जी की बेटी अंजलि का किरदार निभाया था।
बाद में, उन्होंने 'स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर' में आलिया भट्ट, सिद्धार्थ मल्होत्रा और वरुण धवन के साथ अभिनय किया, जिसे करण ने ही निर्देशित किया था। इसके अलावा, सना फिल्म 'हर दिल जो प्यार करेगा' (2000) और 'बादल' (2000) में भी नजर आई हैं। इसके बाद, सना 'लो हो गई पूजा इस घर की' और 'बाबुल का आंगन छूटे ना' जैसे कई टीवी शो में दिखाई दीं और कई रियलिटी शोज 'झलक दिखला जा', 'नच बलिए 7' और 'खतरों के खिलाड़ी 7' में भी भाग लिया। हालांकि, वह हाल ही में शोबिज़ से दूर रही हैं और उनके प्रशंसक निश्चित रूप से उन्हें याद करते हैं। बहरहाल, वह सोशल मीडिया पर आश्चर्यजनक तस्वीरें और वीडियो डालना सुनिश्चित करती हैं।
फिलहाल, हम भी सना सईद को उनकी सगाई के लिए बधाई देते हैं। तो आपको एक्ट्रेस द्वारा शेयर किया गया वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।